Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

आधारकार्ड में दर्ज जन्‍मतिथि के आधार पर नहीं मिलेगी वृद्धावस्‍था पेंशन, जान लें यह वजह

आधारकार्ड में दर्ज जन्‍मतिथि के आधार पर नहीं मिलेगी वृद्धावस्‍था पेंशन, जान लें यह वजह
Apr 14, 2026, 10:55 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर शासन का नया अपडेट सामने आया है. योजना में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमों में अहम बदलाव किया गया है. इसके तहत अब पेंशन के लिए आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को मान्य नहीं माना जाएगा. इसके बजाय लाभार्थियों को अपनी आयु प्रमाणित करने के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र या परिवार रजिस्टर की सत्यापित प्रति को जमा करना होगा.


h


30 हजार लाभार्थी प्रभावित, लगी रोक


इसी बदलाव के चलते जनपद में लगभग 30 हजार लाभार्थियों की पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक दस्तावेज जमा होने के बाद ही पेंशन बहाल की जाएगी. जिला समाज कल्याण विभाग को 21 मार्च को शासन स्तर से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए थे. नए नियमों के तहत अब सभी नए आवेदकों को आवेदन के साथ वैध जन्मतिथि प्रमाण देना अनिवार्य होगा. साथ ही, अक्टूबर 2024 के बाद जिन लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत हुई है, उन्हें भी अपने दस्तावेज पोर्टल पर अपडेट करने होंगे. जब तक दस्तावेज सत्यापित नहीं होते, तब तक संबंधित लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि जारी नहीं की जाएगी.


hjuy


डिजिटल हुई प्रक्रिया


पेंशन आवेदन और संशोधन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है. इसके लिए लाभार्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन के समय आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र या परिवार रजिस्टर की प्रति अपलोड करना अनिवार्य है. सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से पात्र लोगों तक ही योजना का लाभ पहुंचेगा और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा.


जिले में 1.28 लाख पेंशनधारक


वर्तमान में जिले में करीब 1.28 लाख वृद्धावस्था पेंशनधारक पंजीकृत हैं, जिन्हें नियमित रूप से पेंशन मिल रही है. हालांकि, अक्टूबर 2024 के बाद जुड़े लाभार्थियों के भुगतान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है, जो दस्तावेज अपडेट होने के बाद ही जारी होगी. जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने बताया कि लाभार्थियों को आवेदन में संशोधन और आवश्यक दस्तावेज जमा करने का पूरा अवसर दिया जाएगा. यदि कोई व्यक्ति शैक्षिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो वह परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति भी जमा कर सकता है. निर्धारित समय में दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है.


g


Also read: वाराणसी में नीतू कादयान बनीं डीसीपी, नवागत लिपि नागयाच को एडीसीपी की कमान


पात्रता के मुख्य बिंदु


आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.

ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 46,080 रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.

आवेदक का बीपीएल श्रेणी में होना आवश्यक है.

किसी अन्य पेंशन योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए.

यूपी कॉलेज गोलीकांड को लेकर नहीं थम रहा आक्रोश, खून से लिखा पत्र
यूपी कॉलेज गोलीकांड को लेकर नहीं थम रहा आक्रोश, खून से लिखा पत्र
Outrage continues over UP college shooting, letter written in bloodवाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज में 20 मार्च को दिनदहाड़े कैंपस में घुसकर बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हुई हत्या को लेकर छात्रों का आक्रोश थम नहीं रहा है. छात्र पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे छात्रों ने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है.पिस्टल से गोली मारकर सूर्य प्रताप की हत्या छात्रों की मांग है कि जिस पिस्टल से गोली मारकर सूर्य प्रताप की हत्या की गई थी, उस पिस्टल को उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को पुलिस ने अब तक नहीं पकड़ा है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में लापरवाही दिखा रही है. छात्रों ने आरोप लगाया कि इस दौरान मुख्य आरोपी और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. छात्र मनजीत चौहान का भाई लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जातीय उन्माद को बढ़ावा दे रहा है. छात्रों ने मांग की है कि उसकी भी गिरफ्तारी की जानी चाहिए.जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलनाछात्रों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मामले की जांच के लिए एडीएम आलोक वर्मा को एक महीने का समय दिया था. हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी तरह की जांच भी शुरू नहीं हो पाई है. छात्रों का आरोप है कि ऐसे में एडीएम जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं. इसके साथ ही छात्रों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालिया निशान खड़ा कर रही है. छात्रों का आरोप है कि इस मुकदमे में पुलिस लापरवाही बरत रही है और मामले की लीपापोती में लगी हुई है.Also Read: CM के दो दविसीय दौरे पर जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर डायवर्जन गौरतलब है कि यूपी कॉलेज में 20 मार्च को दिनदहाड़े करीब 11:30 बजे के आसपास बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस गोलीकांड में यूपी कालेज के छात्र मनजीत चौहान को गिरफ्तार किया गया था. इसके साथ ही उसके एक साथी अनुज मौर्य मेरे कोर्ट परिसर में आत्म समर्पण कर दिया था. हत्या की इस घटना के बाद पूरे परिसर में छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया था, जिसमें कई शिक्षकों को भी चोटें लगी थी और कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था. घटना के बाद यूपी कालेज में पठन पाठन प्रभावित हुआ था.https://www.youtube.com/watch?v=uhSzJoCRqDI&t=1s
CM के दो दविसीय दौरे पर जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर डायवर्जन
CM के दो दविसीय दौरे पर जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर डायवर्जन
Know the traffic advisory for the CM's two-day visit, diversions on these routesवाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 5 बजे के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे. प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन लागू किया है. वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा तथा उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा. खासकर बीएलडब्ल्यू परिसर में सिनेमा तिराहे, कुंदन तिराहे, सेंट्रल मार्केट, डी-5 रेलवे क्रॉसिंग व सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.जारी एडवाइजरी के अनुसार, संपूर्णानंद तिराहे से टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया व क्रूजर वाहनों को शाम चार बजे के बाद लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. उन्हें डायवर्ट किया जाएगा. विशेश्वरगंज तिराहे, चांदपुर चौराहे, अखरी अंडरपास, मुढैला तिराहे, मंडुवाडीह तिराहे, बौलिया तिराहे, महमूरगंज, लहरतारा तथा भिखारीपुर जैसे प्रमुख स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों को शाम चार बजे डायवर्ट किया जाएगा. रोडवेज बसों, सवारी वाहनों और टूरिस्ट बसों को लहरतारा, मंडुवाडीह, ककरमत्ता और बीएलडब्ल्यू गेट की ओर जाने से रोका जाएगा और उन्हें मोहनसराय, डाफी, चांदपुर या अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा.इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रितवीवीआईपी काफिले के आगमन और प्रस्थान के दौरान मंडुवाडीह, लहरतारा और महमूरगंज क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी. इन मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी. आवश्यकतानुसार अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं. वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान महमूरगंज आरओबी से किसी भी प्रकार के वाहनों को मंडुवाडीह चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. वाहनों को महमूरगंज चौकी की तरफ मोड़ दिया जाएगा.बौलिया से लहरतारा की ओर नहीं जाएंगे ववाहनवीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के समय बौलिया तिराहे से किसी प्रकार के वाहनों को लहरतारा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. वाहनों को फुलवरिया आरओबी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. बरेका सिनेमा तिराहे, कुंदन तिराहे, सेंट्रल मार्केट, डी-05 रेलवे क्रॉसिंग और सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. इन क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को पुलिस चौकी, एफसीआई गेट और अन्य मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा.Also Read: दिल्ली से यूपी तक तपिश का कहर! लू का अलर्ट जारी
दिल्ली से यूपी तक तपिश का कहर! लू का अलर्ट जारी
दिल्ली से यूपी तक तपिश का कहर! लू का अलर्ट जारी
Heat wave wreaks havoc from Delhi to UP, heatwave alert issuedWeather Today: दिल्ली-यूपी सहित पूरा उत्तर भारत इस समय तपिश में जल रहा है. आसमान से बरसती आग और दिनभर चलती गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है. पारा 44 के पार जा रहा है. न दिन में चैन है, न रात में. एसी-कूलर भी एक वक्त के बाद जवाब दे रहे हैं. ऐसे में लोगों के लिए गर्मी के ये तेवर झेलना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में तीन दिन तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. तो एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान भी इससे अछूते नहीं हैं. हैरानी तो इस बात की है कि 23 अप्रैल तक ये चुभती गर्मी लोगों पर जरा भी मेहरबान नहीं होने वाली है.24 अप्रैल तक दिन में लू के थपेड़े राजधानी दिल्ली में आज से 24 अप्रैल तक दिन में लू के थपेड़े आपको परेशान करने वाले हैं. आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के पार जाएगा. आसमान साफ रहेगा और दिन में लू का येलो अलर्ट है. 22 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर ही रहेगा पर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री को छुएगा. बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. पंजाब-हरियाणा की बात करें तो यहां भी गर्मी ने कोई राहत नहीं दी है. पंजाब में 2 अप्रैल यानी आज से 24 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट है. हरियाणा में भी यही हाल रहने वाला है. मतलब साफ है कि दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक लू के थपेड़े कड़ा इम्तेहान लेंगे.असम में होगी भारी बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने असम में अगले दो से तीन दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है.गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण तथा उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर सक्रिय एक अन्य सिस्टम के कारण यह मौसम बना हुआ है. ये दोनों सिस्टम आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों को और तेज कर सकते हैं.उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की दोहरी मार झेल रहा है. अप्रैल में ही जेठ जैसी तपिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि बुंदेलखंड के झांसी और बांदा में पारा 45 डिग्री तक जा पहुंचा है. ऐसे हालात में लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.Also Read: लखनऊ की सड़कों पर सियासी शक्ति प्रदर्शन, CM योगी करेंगे कल पैदल मार्च मौसम विभाग के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. लगभग 16 जिलों में तापमान पहले ही 40 डिग्री पार कर चुका है और अगले 2 दिनों में इसमें 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी संभव है. हालांकि, पश्चिमी यूपी में आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. इसके अलावा एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे कुछ इलाकों में तेज हवाएं, गरज और आंधी देखने को मिल सकती है. लेकिन फिलहाल भारी बारिश के कोई संकेत नहीं हैं.