विश्व वानिकी दिवस पर 30 हजार पौधे लगाने का संकल्प, अटल सृजन वन की हुई शुरुआत

वाराणसी: सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष, पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह ने विश्व वानिकी दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को गंगा किनारे मुड़ादेव में स्थित अपनी ही जमीन पर अटल सृजन वन की शुरुआत वृहद पौधारोपण के साथ किया. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गंगा किनारे हरियाली के लिए अटल सृजन वन की शुरुआत की गई है. यहां ज्यादातर फलदार पौधे लगाए जाएंगे जो पर्यावरण संरक्षण के साथ ही फल भी देंगे.

आसपास के ग्रामीण रहे मौजूद
इस अवसर पर बीएचयू हार्टिकल्चर के इंचार्ज अश्विनी कुमार सिंह सपत्नीक और वनविभाग के लोग तथा आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे. पौधरोपण की शुरुआत आम, अमरूद , नीम, महुआ, जामुन, अर्जुन , शीशम, पलाश आदि के पौध लगाकर किया गया. अनिल सिंह ने बताया कि उनकी जमीन के अलावा मुड़ादेव घाट से लेकर शूलटंकेश्वर महादेव घाट तक गंगा किनारे करीब एक किलोमीटर की दूरी में किनारे पौधे लगातार उन्हें खाद और पानी की भी व्यवस्था किया गया है.

यह भी पढ़ें: निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, इनामी आरोपी को EOW ने किया गिरफ्तार
कार्यक्रम में वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हार्टिकल्चर बीएचयू, सृजन सामाजिक विकास न्यास की महिला ग्रुप शामिल रही. वन विभाग के रेंजर दिवाकर दूबे, डिप्टी रेंजर राज कुमार गौतम तथा उनकी टीम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह, कृषक उत्पादक संगठन टिकरी के निदेशक ई. अमित सिंह ने ने पौधरोपण में सहयोग किया.

कार्यक्रम के अंत में अनिल सिंह ने अटल सृजन वन में 30हजार पौधे विभिन्न प्रजातियों को लगाकर उन्हें संरक्षित करने का शपथ भी लिए. दो वर्ष में यहां अटल सृजन वन तैयार हो जायेगा जिससे स्वच्छ काशी , सुन्दर काशी और हरित काशी का सपना भी साकार होगा.



