Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में ऑपरेशन म्यूल स्ट्राइक: साइबर ठगी से जुड़े छह खाताधारकों पर केस दर्ज, गिरफ्तार...

वाराणसी में ऑपरेशन म्यूल स्ट्राइक: साइबर ठगी से जुड़े छह खाताधारकों पर केस दर्ज, गिरफ्तार...
Jun 20, 2026, 10:16 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘आपरेशन म्यूल स्ट्राइक’ के तहत साइबर क्राइम सेल और संबंधित थाना साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह म्यूल अकाउंट (साइबर ठगी के लिए उपयोग किए जाने वाले बैंक खाते) धारकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं. ये मुकदमे भेलूपुर, चेतगंज, सिगरा और चोलापुर थानों में दर्ज किए गए. सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


साथ ही साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे पांच बैंक खातों पर कार्रवाई की गई है. शनिवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में डीसीपी गोमती जोन और क्राइम नीतू कादयान व एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा उपयोग किए जा रहे म्यूल बैंक खातों की पहचान कर उनके संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. कहा कि साइबर क्राइम सेल और थाना साइबर सेल (सिगरा, भेलूपुर, चेतगंज व चोलापुर) की संयुक्त जांच में ऐसे बैंक खातों का पता चला, जिनका उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन के लिए किया जा रहा था. जांच के दौरान 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए और पांच म्यूल खातों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई.


2.42 करोड़ रुपये की धनराशि को होल्ड कराया


पुलिस के अनुसार, इन खातों के विरुद्ध एनसीसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर कुल 51 शिकायतें दर्ज हैं. जांच के दौरान इन खातों से संबंधित करीब 2.42 करोड़ रुपये की धनराशि को होल्ड कराया गया है. पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत ऐसे खातों और साइबर अपराधियों के नेटवर्क की पहचान कर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. इसके अलावा खाताधारकों से जुड़े 32 अन्य बैंक खातों की भी जांच की जा रही है.


क्या है म्यूल अकाउंट


पुलिस अधिकारियों के अनुसार म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी ठगी से प्राप्त रकम को एक खाते से दूसरे खाते में स्थानांतरित करने, छिपाने या निकालने के लिए करते हैं. कई बार खाताधारक कमीशन, नौकरी के झांसे या अन्य लालच में आकर अपना बैंक खाता अपराधियों को उपलब्ध करा देते हैं.


ALSO READ : वाराणसी में रविवर को री-नीट, 25 हजार से अधिक अभ्‍यर्थी होंगे शामिल...



इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी


कार्रवाई के दौरान जिन खाताधारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें भेलूपुर थाना क्षेत्र के इम्तियाज नगर निवासी उनैश, रोहनिया थाना क्षेत्र के धमहापुर निवासी अजीत कुमार पटेल, जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्कीघाट निवासी आरिफ जमाल तथा चोलापुर थाना क्षेत्र के दशवतपुर निवासी श्रीशीष कुमार गौड़, सत्यम यादव और शुभम सिंह शामिल हैं.

भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
वाराणसी: भारत रत्न और शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने जांच आख्या जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. प्राधिकरण के अनुसार, मकान का ध्वस्तीकरण किसी सरकारी कार्रवाई के तहत नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा स्वयं कराया जा रहा है. वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया (एक्स, फेसबुक) पर प्राप्त शिकायत के क्रम में मामले की जांच कराई गई.जांच में सामने आया कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पौत्र और स्वर्गीय महताब हुसैन के पुत्र मो. सिब्तैन का मकान संख्या सीके 46/63, भीखाशाह गली, सराय हड़हा, चौक, वाराणसी में स्थित है. करीब 500 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित यह भवन जी+1 तल का था और काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका था.ALSO READ : वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायलधरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगीपरिवार के सदस्यों द्वारा मकान के नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है. इसी प्रक्रिया के तहत पुराने भवन की संरचना को ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि वहां दोबारा निर्माण कराया जा सके. एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि परिवारजनों ने भवन के पुनर्निर्माण के बाद उसी स्थान पर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का संग्रहालय स्थापित कराने की बात कही है. इससे उनकी विरासत और शहनाई की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगी है.वीडीए सचिव ने स्पष्ट किया है कि मकान के ध्वस्तीकरण की पूरी कार्रवाई उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा ही कराई जा रही है. इसमें वाराणसी विकास प्राधिकरण अथवा जिला प्रशासन की कोई भूमिका, सहभागिता या सरोकार नहीं है.वहीं, सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सरकार द्वारा बिस्मिल्लाह खान का घर गिराया जा रहा.
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के समीप नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में बस चालक समेत 22 श्रद्धालु घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया.जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के मजदिया गांव के करीब 60 श्रद्धालु 28 अक्‍टूबर को बस संख्या डब्ल्यूबी-51-ए-4436 से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए गए थे. दर्शन करने के बाद सभी बस से अपने घर लौट रहे थे. सुबह बस मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के पास पहुंची. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी.सूचना के बाद पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्यहादसे में श्यामोली सिंगोराय (60), लीना देन (54), शुक्ला विस्वा (55), पूर्णिमा सिगदार (55), शपन दास (35), शेफाली दास (59), दुर्गा कर (62), माला सददर (39), झूमा रानी (51), गौरी शंकर सरकार (32), शुकेश बिस्वास (67), गौरी शंकर सरकार (72), लोक्खी गोस (52), नमिता बाला (55), छोटून मौलिक (52), गुरु दासी सरकार (57), बिशाखा दास (53), वनिता बोड्डो (54), लक्ष्मी बोस (56) और राखी सिंघा राय (44) समेत 22 लोग घायल हो गए. इनमें बस चालक भी शामिल है.ALSO READ: वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसीदुर्घटना की सूचना मिलने के बाद खजूरी चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है. हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त बस के कारण यातायात प्रभावित हो गया था. क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल कराया गया.
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी: चेतमणि चौराहे के निकट जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में इसकी लपटें तीसरी मंजिल से चौथी मंजिल के डक्ट के रास्ते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गईं। बहुमंजिला इमारत में आग फैलने से वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अज्ञात कारणों से लगी। घटना के समय फ्लैट के मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चौथी मंजिल के डक्ट के माध्यम से पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इस दौरान पांचवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला आग की चपेट में आकर झुलस गईं। उनके साथ उनके पुत्र और पुत्री भी मौजूद थे। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।ALSO READ: काशी में देखने को मिलेंगे दुनिया के अजूबे, करोड़ों होंगे खर्चबहुमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की इस घटना से आसपास के इलाके में भी हड़कंप की स्थिति रही। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।