Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पीएम दौरे से पहले बदला शहर का स्वरूप, फाइलों पर चला सफाई अभियान

पीएम दौरे से पहले बदला शहर का स्वरूप, फाइलों पर चला सफाई अभियान
Apr 27, 2026, 01:34 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Before the PM's visit, the city's appearance changed, a cleanliness drive was carried out on files.


वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 अप्रैल को वाराणसी दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं नगर निगम भी शहर की सड़कों से लेकर गलियों को चमकाने के लिए 22 अप्रैल से ही सप्तााहव्यापी महा-सफाई अभियान चला रहा था। इस क्रम में निगम एक हफ्ते में करीब 1456 टन अतिरिक्त कूड़े का निस्तारण कराया है। दूसरी ओर पिछले सात दिनों में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित सैकड़ों लंबित आवेदनों को निपटाकर जनता को बड़ी राहत दी है.


l;p


फाइलों पर भी चला सफाई अभियान


प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर चलाए गए सप्ताहव्यापी महा-सफाई अभियान' के दौरान कूड़ा उठान में अभूतपूर्व तेजी आई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि पिछले सात दिनों में कुल 1456 टन कचरे का निस्तारण किया है। सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए हर वार्ड में विशेष टीमें तैनात की गई हैं और 'सेंट्रल कमांड' के जरिए सीधे निगरानी की जा रही है, ताकि कहीं भी गंदगी न छूटे। सामान्य दिनों में जहां 1000 टन कचरा निकलता था, वहीं अब 1200 से 1300 टन तक कचरे का निस्तारण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सफाई के साथ-साथ निगम का जोर लंबित कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने पर था.


k,


पीएम के दौरे से पहले बदला शहर का स्वरूप


इसके तहत सात दिनों के आठों जोनों में विशेष अभियान चलाकर 849 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और 301 दाखिल-खारिज आवेदनों का निस्तारण किया गया है। सबसे अधिक काम ऋषि मांडवी जोन में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र 183 और वरुणापार जोन में दाखिल-खारिज 76 के मामलों में हुआ है। इस सप्ताहव्यापी महा-अभियान में महापौर अशोक कुमार तिवारी स्वयं भी मैदान में उतरे। 22 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान के तहत महापौर ने प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से नौ बजे तक विभिन्न वार्डों का दौरा कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निगम की कोशिश है कि प्रधानमंत्री के आगमन तक शहर का पूरी तरह कायाकल्प हो जाए, ताकि काशी आने वाले मेहमानों और स्थानीय निवासियों को एक स्वच्छ और सुव्यवस्थित परिवेश मिल सके.


h


जोनवार निस्तारण का विवरण


जोन का नाम जन्म-मृत्यु दाखिल-खारिज

ऋषि मांडवी 183 12

भेलूपुर 173 45

वरुणापार 151 76

दशाश्वमेध 104 60

आदमपुर 84 25

रामनगर 67 14

सारनाथ 47 32

कोतवाली 40 37

योग 849 301

भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
वाराणसी: भारत रत्न और शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने जांच आख्या जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. प्राधिकरण के अनुसार, मकान का ध्वस्तीकरण किसी सरकारी कार्रवाई के तहत नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा स्वयं कराया जा रहा है. वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया (एक्स, फेसबुक) पर प्राप्त शिकायत के क्रम में मामले की जांच कराई गई.जांच में सामने आया कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पौत्र और स्वर्गीय महताब हुसैन के पुत्र मो. सिब्तैन का मकान संख्या सीके 46/63, भीखाशाह गली, सराय हड़हा, चौक, वाराणसी में स्थित है. करीब 500 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित यह भवन जी+1 तल का था और काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका था.ALSO READ : वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायलधरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगीपरिवार के सदस्यों द्वारा मकान के नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है. इसी प्रक्रिया के तहत पुराने भवन की संरचना को ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि वहां दोबारा निर्माण कराया जा सके. एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि परिवारजनों ने भवन के पुनर्निर्माण के बाद उसी स्थान पर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का संग्रहालय स्थापित कराने की बात कही है. इससे उनकी विरासत और शहनाई की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगी है.वीडीए सचिव ने स्पष्ट किया है कि मकान के ध्वस्तीकरण की पूरी कार्रवाई उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा ही कराई जा रही है. इसमें वाराणसी विकास प्राधिकरण अथवा जिला प्रशासन की कोई भूमिका, सहभागिता या सरोकार नहीं है.वहीं, सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सरकार द्वारा बिस्मिल्लाह खान का घर गिराया जा रहा.
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के समीप नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में बस चालक समेत 22 श्रद्धालु घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया.जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के मजदिया गांव के करीब 60 श्रद्धालु 28 अक्‍टूबर को बस संख्या डब्ल्यूबी-51-ए-4436 से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए गए थे. दर्शन करने के बाद सभी बस से अपने घर लौट रहे थे. सुबह बस मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के पास पहुंची. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी.सूचना के बाद पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्यहादसे में श्यामोली सिंगोराय (60), लीना देन (54), शुक्ला विस्वा (55), पूर्णिमा सिगदार (55), शपन दास (35), शेफाली दास (59), दुर्गा कर (62), माला सददर (39), झूमा रानी (51), गौरी शंकर सरकार (32), शुकेश बिस्वास (67), गौरी शंकर सरकार (72), लोक्खी गोस (52), नमिता बाला (55), छोटून मौलिक (52), गुरु दासी सरकार (57), बिशाखा दास (53), वनिता बोड्डो (54), लक्ष्मी बोस (56) और राखी सिंघा राय (44) समेत 22 लोग घायल हो गए. इनमें बस चालक भी शामिल है.ALSO READ: वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसीदुर्घटना की सूचना मिलने के बाद खजूरी चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है. हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त बस के कारण यातायात प्रभावित हो गया था. क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल कराया गया.
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी: चेतमणि चौराहे के निकट जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में इसकी लपटें तीसरी मंजिल से चौथी मंजिल के डक्ट के रास्ते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गईं। बहुमंजिला इमारत में आग फैलने से वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अज्ञात कारणों से लगी। घटना के समय फ्लैट के मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चौथी मंजिल के डक्ट के माध्यम से पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इस दौरान पांचवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला आग की चपेट में आकर झुलस गईं। उनके साथ उनके पुत्र और पुत्री भी मौजूद थे। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।ALSO READ: काशी में देखने को मिलेंगे दुनिया के अजूबे, करोड़ों होंगे खर्चबहुमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की इस घटना से आसपास के इलाके में भी हड़कंप की स्थिति रही। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।