Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अपर्णा को तलाक देने के मूड में प्रतीक यादव, जाने क्या है किस्सा

अपर्णा को तलाक देने के मूड में प्रतीक यादव, जाने क्या है किस्सा
Jan 21, 2026, 07:13 AM
|
Posted By Preeti Kumari

मुलायम सिंह यादव के परिवार में नया संग्राम छिड़ता दिख रहा है. उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर अपने सभी पोस्ट्स में कमेंट सेक्शन बंद कर दिये है. इससे पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कमेंट सेक्शन पब्लिक था. ऐसे में माना ये जा रहा है कि अपर्णा की सोशल मीडिया टीम ने यह फैसला उनके पति प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बाद लिया है. जी हां, प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए पत्नी अपर्णा यादव को जल्द डाइवोर्स देने का ऐलान किया था. प्रतीक यादव ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने अपर्णा यादव को स्वार्थी और बुरी आत्मा बताया और कहा कि, उनकी वजह से पारिवारिक रिश्ते खराब हो गए थे. पोस्ट में अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर करते हुए प्रतीक यादव ने लिखा था कि वह इस महिला से जल्द से जल्द डाइवोर्स लेने जा रहे हैं.


t


सोशल मीडिया पर छलका प्रतीक का दर्द


बता दें, प्रतीक यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा था, अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है. मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी, और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी ऐसी लड़की से हुई है. इसी के आगे उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने अपनी पत्नी पर परिवारिक रिश्ते खराब करने और बस अपनी प्रसिद्धि और प्रभाव बढ़ाने पर ध्यान देने का आरोप लगाया है. इस पूरे मामले पर अभी तक अपर्णा यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. परिवार के किसी अन्य सदस्य ने भी इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है.


e


यादव परिवार के रिश्ते हो रहे खराब


जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी 2019 में हुई थी. अपर्णा यादव बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ी और जीत चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. प्रतीक का आरोप है कि अपर्णा सिर्फ अपनी पब्लिसिटी और राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने में लगी रहती हैं, जिससे परिवार के रिश्ते खराब हो गए. उन्होंने लिखा कि ‘मैंने कभी इतनी बुरी आत्मा नहीं देखी.’ प्रतीक ने यह भी कहा कि उनकी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और अपर्णा को इसकी कोई परवाह नहीं है. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दोनों के बीच के झगड़े पर चर्चा कर रहे हैं.


e


अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सबसे छोटी बहू हैं. अपर्णा यादव ने 2022 में भाजपा का दामन थामा था. प्रतीक यादव से उनकी शादी 2011 में हुई थी. बेहद भव्य और हाई-प्रोफाइल तरीके से दोनों की शादी हुई थी. यह घटना यादव परिवार की आंतरिक कलह को भी उजागर करती है. प्रतीक और अपर्णा को ‘स्वार्थी’ और ‘बुरी आत्मा’ कहकर निशाना साधा है. दोनों के बीच का झगड़ा अब सार्वजनिक हो गया है और लोग इंतजार कर रहे हैं कि अपर्णा इस पर क्या कहती हैं. फिलहाल प्रतीक यादव ने साफ कर दिया है कि वे जल्द से जल्द तलाक लेना चाहते हैं. यह मामला अब सिर्फ पति-पत्नी का नहीं, बल्कि राजनीतिक और पारिवारिक विवाद का भी बन चुका है.

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- भारत में LPG गैस की कमी नहीं...
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- भारत में LPG गैस की कमी नहीं...
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते देशभर में गैस सिलेंडर को लेकर काफी किल्लते देखने को मिल रही है. जी हां, एलपीजी गैस संकट पर लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बड़ा बयान दिया और कहा भारत 40 देशों से क्रूड ऑयल ले रहा है, ऐसे में गैस सिलेंडर पर पैनिक होने की कोई बात नहीं है. इतना ही नहीं हरदीप सिंह पुरी ने वेस्ट एशिया संकट पर ये भी कहा कि एनर्जी के इतिहास में दुनिया ने ऐसा दिन पहले कभी नहीं देखा था, होर्मुज स्ट्रेट को इतिहास में पहली बार कमर्शियल शिपिंग के लिए बंद कर दिया गया है. संघर्ष पैदा करने में कोई भी भूमिका नहीं है, इसलिए भारत को किसी भी हाल में इसके सभी नतीजों से निपटना ही होगा.यह भी पढ़ें: गैस संकट को लेकर उठने वाले सवालों पर मंदिर प्रशासन ने लगाया विराम, कही ये बात"भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई की स्थिति सुरक्षित"मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने बयानों में ये बताया कि, भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई की स्थिति सुरक्षित है. पिछले पांच दिनों में, रिफाइनरी के निर्देशों के जरिए LPG का प्रोडक्शन 28% बढ़ा दिया गया है और असल में आगे की खरीद चल रही है. इस संकट में मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों की रसोई में किसी भी तरह के संकट से जूझना ना पड़े. घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है.हरदीप सिंह ने कहा- इंडस्ट्री के लिए बिजली का प्रोडक्शन सुरक्षितहरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, बड़े LNG कार्गो लगभग रोज दूसरे सप्लाई रास्तों से आ रहे हैं. भारत के पास गैस प्रोडक्शन और सप्लाई के इतने इंतजाम हैं कि लंबे समय तक लड़ाई चलने पर भी यह स्थिति बनी रहेगी. हर घर और इंडस्ट्री के लिए बिजली का प्रोडक्शन पूरी तरह से सुरक्षित है. अब प्रोक्योरमेंट को एक्टिवली डायवर्सिफाई किया गया है और कार्गो को यूनाइटेड स्टेट्स, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से मंगाया जा रहा है.
गैस संकट को लेकर उठने वाले सवालों पर मंदिर प्रशासन ने लगाया विराम, कही ये बात
गैस संकट को लेकर उठने वाले सवालों पर मंदिर प्रशासन ने लगाया विराम, कही ये बात
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में कार्यरत एक कर्मचारी रवि द्वारा मीडिया के समक्ष एलपीजी संकट को लेकर जारी बयान पर मचे रार के बीच मंद‍िर प्रशासन सामने आया है. मंद‍िर प्रशासन द्वारा स्‍पष्‍ट किया गया क‍ि रवि केवल हमारे संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता है. उनका काशी विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र की ओर से कोई वेतन संबंध, आधिकारिक दायित्व या अधिकृत प्रतिनिधित्व नहीं है.मीडिया से बातचीत के दौरान रवि ने कहा था कि एलपीजी की कमी के कारण अन्नक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो रही है और भक्तों के लिए भोजन की मात्रा कम की जा रही है. यह स्पष्ट रूप से बताया जाता है कि इस प्रकार का कोई भी कथन न तो उन्हें देने का अधिकार था और न ही उन्हें वास्तविक स्थिति की सही जानकारी थी. उनका यह वक्तव्य पूर्णतः असत्य और निराधार है. संभवतः उन्होंने यह बयान कैमरे के सामने बोलने के उत्साह या असावधानी में दिया है. रसोई व्यवस्था और अन्नक्षेत्र के संचालन के विषय में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पहले ही आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं.अन्नक्षेत्र की रसोई व्यवस्थाइस संदर्भ में, सभी मीडिया संस्थानों तथा जनसाधारण से विनम्र अनुरोध किया गया है कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के हास्यास्पद और असत्य वक्तव्यों के आधार पर अनावश्यक सनसनी या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने यह भी स्पष्ट किया है कि अन्नक्षेत्र की रसोई व्यवस्था में कोई कमी नहीं है और भक्तों को भोजन की सेवा निरंतर जारी है. अन्नक्षेत्र में कार्यरत सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं.बताया गया क‍ि इस प्रकार की भ्रामक सूचनाओं से बचना आवश्यक है, ताकि भक्तों में कोई गलतफहमी न हो. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का उद्देश्य हमेशा से ही भक्तों की सेवा करना रहा है और इस दिशा में सभी प्रयास किए जा रहे हैं. मंद‍िर प्रशासन की ओर से अनुरोध क‍िया गया है कि इस प्रकार के असत्य बयानों को गंभीरता से न लें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही ध्यान दें.यह भी पढ़ें: नगर निगम ने निजी पार्किंग संचालकों से मांगा ब्यौरा, ई-रिक्शा के लिए बनेंगे 'पिक एंड ड्रॉप प्वांइटकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से सभी भक्तों को आश्वस्त किया जाता है कि अन्नक्षेत्र में भोजन की सेवा में कोई कमी नहीं आएगी और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं. यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचना चाहिए और सभी को संयमित रहना चाहिए. मंदिर न्यास ने अपने अन्नक्षेत्र की स्थिति को स्पष्ट करते हुए वर्तमान एलपीजी संकट को खार‍िज क‍िया है.
यूपी: HP के 2 अफसरों की हत्या, DGM और मैनेजर को मारी गोलियां
यूपी: HP के 2 अफसरों की हत्या, DGM और मैनेजर को मारी गोलियां
Badaun: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अफसरों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जिसमें उपमहाप्रबंधक सुधीर गुप्ता (55 साल) और असिस्टेंट मैनेजर सेल्स हर्षित मिश्रा (40 साल) का नाम शामिल है. इतना ही नहीं घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि, हादसे के बारे में जांच शुरू कर दी गयी है.नाराज था आरोपी...हादसे के बाद प्रथम दृष्टया आरोप अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू सिंह पर है. जानकारी के मुताबिक, अजय प्रताप एथेनॉल प्लांट में वेंडर था. कहा जा रहा है कि अजय प्रताप को छंटनी में हटा दिया था जिसके चलते वह सुधीर गुप्ता से नाराज था. वह उन्हें लगातार धमकियां भी दे रहा था. इस संबंध में सुधीर कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी.ALSO READ : मजदूर की मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्‍सा, कार्रवाई ना होने पर थाने का किया घेरावअस्पताल में हुई मौत...घटना के बाद दोनों अफसरों को अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि वह और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले की विस्तृत जानकारी सामने लाई जाएगी.ALSOREAD : मजबूत इच्छाशक्ति जीवन की किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम- प्रो. मंगला कपूरसुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालघटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी हथियार लेकर प्लांट के अंदर कैसे पहुंच गया. सवाल यह उठ रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को क्यों नहीं रोका और उसकी तलाशी क्यों नहीं ली गई