Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मिट के सम्मान में BHU में निकला प्रार्थना मार्च, गूंजा ‘कैप्टन स्मिट जिंदाबाद’ का जयघोष

174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मिट के सम्मान में BHU में निकला प्रार्थना मार्च, गूंजा ‘कैप्टन स्मिट जिंदाबाद’ का जयघोष
Oct 07, 2026, 02:59 PM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में बुधवार को 174 जिंदगियों को बचाने वाले कैप्टन स्मिट के सम्मान और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर प्रार्थना मार्च निकाला गया। विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुआ मार्च MMV चौराहे तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान परिसर में कैप्टन स्मिट के सम्मान में जयघोष भी गूंजता रहा।


मार्च के माध्यम से विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों में कैप्टन स्मिट द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदना के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने बाबा विश्वनाथ से कैप्टन स्मिट के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।


Varanasi News


शोध छात्र पल्लव सुमन ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में 174 लोगों की जान बचाने का साहस मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मिट का साहस युवाओं को मानव सेवा और अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।


विश्वविद्यालय के छात्र पुनीत मिश्रा ने कहा कि भारत के ऐसे वीर अपनी त्याग और समर्पण की संस्कृति का परिचय विश्व पटल पर देते हैं। ऐसे व्यक्तित्व युवाओं के लिए हमेशा आदर्श बने रहते हैं।


विधि छात्र अनुराग ने कहा कि BHU के युवाओं को कैप्टन स्मिट पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अपने बहते रक्त की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाना उनके कर्तव्य और मानवीय संवेदना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महामना की बगिया से बाबा विश्वनाथ को प्रणाम कर कैप्टन स्मिट के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।


ALSO READ : BHU में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर, बालिकाओं को लगाया गया HPV टीका



प्रार्थना मार्च में दिव्यांश विश्वास, शिवम, मोहित, नम्रता, खुशी, स्वाति, गौरव समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। मार्च के दौरान विद्यार्थियों ने कैप्टन स्मिट के साहस को याद करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
वाराणसी : काशी के सर्राफा बाजार में इन दिनों ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्‍यवसायियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिल रही है. सोने की कीमतों के बीच ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए मेकिंग चार्ज में भारी छूट के ऑफर दिए जा रहे हैं. कुछ प्रमोशनल ऑफर्स में तो सीधे 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज तक का दावा किया जा रहा है.बाजार में बढ़ती इस प्रतिस्पर्धा ने सर्राफा कारोबार के पारंपरिक गणित बहस छेड दी है. एक ओर ग्राहक अलग-अलग शोरूम की पेशकश की तुलना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कारोबारियों के सामने ग्राहकों को बनाए रखने और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने की चुनौती बढ़ रही है. जेवरों की खरीदारी में मेकिंग चार्ज, डिजाइन, कारीगरी और निर्माण लागत से जुड़ा होता है. ऐसे में जब कोई शोरूम शून्य मेकिंग चार्ज का दावा करता है, तो ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि छूट किन डिजाइनों पर लागू है और अंतिम बिल में कितनी वास्तविक बचत हो रही है.ALSO READ: महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...बड़े ब्रांड भी दे रहे हैं आकर्षक छूटदेशभर में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बड़े ज्वैलरी ब्रांडों ने भी मेकिंग चार्ज में भारी छूट का प्रस्‍ताव दिया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ ब्रांड 25 से 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं. ज्वैलरी ब्रांडों के विस्तार और आकर्षक ऑफर्स के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हुई है. ज्वैलरी उद्योग से जुड़े कुछ अनाम कारोबारी सूत्रों के हवाले से यह चर्चा भी सामने आ रही है कि प्रतिस्पर्धा के दबाव में कुछ दुकानदार बेहद कम मार्जिन पर कारोबार करने को मजबूर हैं.
महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...
महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...
वाराणसी : लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में अमेरिकी डॉलर दिखाकर धोखाधड़ी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऐढ़े अंडरपास के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 4 नवंबर को खजुरी रोड पर एक महिला से 1.20 लाख रुपये लूटे थे. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 46,005 रुपये नकद, 60 अमेरिकी डॉलर, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद हुए हैं.पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ एक अहम सफलता माना जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख रफीक, प्रमोद कुमार और मोहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है. इनमें शेख रफीक गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं, प्रमोद कुमार और मोहम्मद इब्राहिम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासी बताए गए हैं.पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त शेख रफीक का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ रामपुर जनपद के कोतवाली थाने में डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, वर्तमान मामले में लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा संख्या 358/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है.ALSO READ: BHU में दस दिन बाद छात्रसंघ बहाली का धरना समाप्त, कुलपति ने कमेटी की रिपोर्ट के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का दिया भरोसाइस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. पुलिस टीम में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, प्रद्युम्न राय, श्याम नारायण यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया है. फिलहाल, वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.