Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में पार्कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्‍जे के विरोध में प्रदर्शन

वाराणसी में पार्कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्‍जे के विरोध में प्रदर्शन
Jan 05, 2026, 11:25 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : लंका थाना क्षेत्र के नरिया वार्ड स्थित गांधीनगर रोहित नगर में पार्क , कम्युनिटी सेंटर और बंजर भूमि पर कब्जे के खिलाफ कालोनी के लोगों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में आज साेमवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया.

स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद वरुण सिंह व अशोक पटेल तथा अधिवक्ता हरिशंकर मिश्रा मंचल के नेतृत्व में जुलूस निकाला. जिसमें भूमाफिया रूपी दानव के खिलाफ बैनर तथा दानवों का मुखड़ा लगाकर नारेबाजी करते हुए कालोनियों में विवादित जमीन तक घूमकर नगाड़ा बजाते हुए विरोध प्रदर्शन किया.


वरुण सिंह और अशोक पटेल ने कहा कि दानवरूपी भूमाफिया बंजर और पार्क जैसी जमीनों पर कब्जा करके अपनी हवस जैसी भूख मिटा रहे हैं उनका अब बहिष्कार और विरोध जनता कर रही है. आरोप है कि यहां कालोनाइजर द्वारा श्रीराम सहकारी समिति बनाकर भूमि को बेचा गया है जिसमें अनियमितता करते हुए पार्क, सीवर ड्रेनेज और कम्युनिटी सेंटर दिखाकर प्लाट बेचे गए लेकिन बाद में उनको भी बेच दिया गया. इसके पहले धरना स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान, मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.

ALSO READ : सीनियर नेशनल वाॅलीबाॅल चैंपियनशीप, पहले दिन रहा यूपी की पुरुष और महिला टीम का दबदबा


इस दौरान वहां पर जांच के लिए नगर निगम और राजस्व विभाग तथा पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मधुसूदन राव सोनू, राजीव पटेल, सुमित पटेल, सूरज पांडेय, धीरज सिंह, किस्मत अली, सोनू खान, राजेश वर्मा गुड्डू, शत्रुध्न पटेल और जितेंद्र पटेल शामिल रहे.

पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज
पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज
वाराणसी:- परिक्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने पुलिस ध्वज फहराया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को पुलिस कलर का बैज लगाया. उन्होंने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया.1952 में मिला था पुलिस कलरशुभकामना संदेश में बताया गया कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उत्कृष्ट कार्यकुशलता, साहस और समर्पित सेवा के लिए पुलिस कलर प्रदान किया था. यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था. पुलिस ध्वज बल के अनुशासन, कर्तव्यबोध, त्याग और शौर्य का प्रतीक है.महिला और साइबर सुरक्षा पर जोरसंदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई. महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता, जागरूकता और पुनर्वास की सुविधाएं देने की बात कही गई. वहीं, साइबर अपराध से बचाव और त्वरित सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से नागरिकों को मदद पहुंचाने का उल्लेख किया गया.Also Read:- इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिलऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 1.64 लाख को सजायातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तकनीक आधारित आरटीसी (Reducing Traffic Congestion) और सड़क हादसों में मृत्यु दर कम करने के लिए जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट्स (ZFD) योजना का भी जिक्र किया गया. संदेश के अनुसार, एक जुलाई 2023 से 18 नवंबर 2026 तक ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 1,64,917 आरोपियों को सजा दिलाई गई है.आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पुलिसिंगसंदेश में अपराध नियंत्रण, कार्यक्षमता और जनसुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया. पुलिसकर्मियों से पूरी ऊर्जा, विश्वास और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम के अंत में डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की परंपराओं और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के साथ जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्यपालन के प्रति सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया.
लोहता अंडरपास के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
लोहता अंडरपास के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
वाराणसी : लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेवसीपुर के समीप रिंग रोड फेज-2 अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में खेवसीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय चंदन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर मारने वाली अज्ञात कार दूल्हे की कार बताई जा रही है, जो हादसे के तुरंत बाद तेज गति से निकल गई. मृतक चंदन पटेल, चंद्रशेखर पटेल और गीता देवी के पुत्र थे. वे दो भाइयों में छोटे थे और परिवार में उनकी एक बहन भी है.दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां युवक का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पाकर पहुंची लोहता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के मार्गों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है. हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई. पुलिस ने समझाकर लोगों को हटाया. इसके बाद यातायात सुचारू हो सका.कार ने ली महिला की जानरोहनिया थाना क्षेत्र के लठिया हाईवे पर रविवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान लठिया निवासी घूरेलाल की पत्नी सुगरा देवी (45) के रूप में हुई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पर स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया.
इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिल
इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिल
वाराणसी:- इंडियन आयल के बाबतपुर स्थित प्लांट में आपात काल और हमले की परिस्थितियों में हालात से निबटने की परीक्षा में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान सफल हो गए. हवाई हमले की चेतावनी का सायरन बजते ही सुरक्षा की दृष्टिगत प्लांट में चहुंओर अंधेरा (ब्लैक आउट) कर दिया गया. इसके बाद सुरक्षाकर्मी आग की लपटों से जूझते हुए ध्वस्त इमारतों में फंसे लोगों को निकाल लाए. माक ड्रिल के समय मौजूद रहे डीएम सत्येंद्र कुमार के चेहरे पर सुकून के भाव दिखे. कुछ ऐसा कि दुस्साहस का जवाब देने में उनका तंत्र पूर्णतया सक्षम हैं.Also Read:- देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग बंद, 15 दिन में UPI से भक्तों ने चढ़ाया दानरविवार शाम छह बजे बाटलिंग प्लांट में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बरेका, पुलिस, इंडियन आयल, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन विभाग की टीमों ने आपात स्थिति में निबटने की तैयारियों का अभ्यास किया. हमले की चेतावनी का सायरन बजा ही था कि पूरा तंत्र हरकत में आ गया. पलांट की बिजली गुल कर दी गई. हमले चेतावनी समाप्त होने के बाद बचाव कार्य शुरू हुआ. नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने छोटी आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर और बड़ी आग पर बुझाने को अग्निशमन विभाग के फायर टेंडर का इस्तेमाल प्रदर्शित किया.सिलिंडर और तेल में लगी आग बुझाने का तरीका भी बताया गया. सुरक्षाकर्मियों ने क्षतिग्रस्त इमारतों की दीवारों को काटकर लोगों को सुरक्षित निकाला. बरेका की टीम ने रस्सी से घायलों को इमारतों से उतारा और चिकित्सा टीम ने उन्हें अस्पताल भेजा. इस दौरान डीसीपी सुरक्षा अनिल कुमार यादव, एडीसीपी गोमती नृपेंद्र, एसडीएम कुंदन राज कपूर, बरेका के उप महाप्रबंधक नीरज गुप्ता और आइओसी के मुख्य प्रबंधक सुभाष भाटी, अग्निशमन विभाग के दीपक सिंह, चिकित्सा विभाग से मनोज कुमार सिंह, एनडीआरएफ से रामभुवन और एसडीआरएफ से रविशंकर यादव, नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक जेडी सिंह, डा. अंकुर चड्ढा, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे.