Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी के बरेका आवास में रेल कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत, जांच में जुटी पुलिस...

वाराणसी के बरेका आवास में रेल कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत, जांच में जुटी पुलिस...
Jun 19, 2026, 08:29 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : बनारस रेल कारखाना (बरेका) परिसर के आवास संख्या 597/सी में शुक्रवार सुबह एक रेल कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान पीटर बसंत होरो (38 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे पड़ोसियों ने आवास का मुख्य गेट खुला देखा. कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. संदेह होने पर एक पड़ोसी घर के भीतर गया, जहां पीटर बसंत होरो कमरे में जमीन पर औंधे मुंह पड़े मिले. कमरे में खून भी बिखरा हुआ था. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.



सूचना के बाद मंडुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच कराई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पड़ोसियों के अनुसार मृतक आवास में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी झारखंड में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.


blw


शिवपुर में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान


शिवपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय एक छात्रा ने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसे दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता इलेक्ट्रीशियन हैं और मां एक निजी स्कूल में दाई का काम करती हैं. मृतका के पिता ने बताया कि सुबह 10:00 बजे वह अपने काम पर चले गए और पत्नी भी काम पर चली गई. तीन बेटियों में मृतका दूसरे नंबर पर थी. घटना के समय बड़ी बेटी कोचिंग गई हुई थी और छोटी बेटी दूसरे कमरे में काम कर रही थी.


ALSO READ : IITBHU ने बनाया बायो-कन्वर्टर डस्टबिन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत घरों तक पहुंचाने की योजना...



दोपहर करीब 12:30 बजे छोटी बेटी ने दूसरे कमरे में सो रही बहन को आवाज दी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. इस पर छोटी बेटी ने कूलर के लिए खोली गई खिड़की नुमा जगह से देखा तो उसे लटकता हुआ पाया. इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
वाराणसी : खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का दिनांक 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजन जनपद इटावा में किया जा रहा है . इसमें वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी जिसके लिए वाराणसी कुश्ती संघ एवं एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के समन्वय से जनपद का चयन ट्रायल डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया गया.फ्रीस्टाइल के 57 किलो में जिला जीत यादव गया सेठ,61 किलो में दीक्षित यादव माहनाग,65 किलो में दीपू यादव माहनाग,70 किलो में बजरंगी यादव महनाग,74 किलो में विशाल यादव बरेका,79 किलो में अश्वनी यादव गया सेठ, 86 किलो में शिवम यादव बरेका,92 किलो में हिमांशु यादव गया सेठ,97 किलो में आदर्श यादव बनियापुर 125 किलो में अभिषेक यादव मुर्दहा चुने गए.ग्रीको रोमन के 55 किलो में प्रेम बिन्द सिगरा,60 किलो में यशपाल सिगरा,63 किलो में पीयूष यादव सिगरा,67 किलो में विशाल यादव डुहिया,72 किलो में अनुकल्प यादव सिगरा,77 किलो में गोविंद भारद्वाज अजगर,82 किलो में विष्णु गुप्ता सिगरा,87 किलो में दीपू यादव मुर्दहा,97 किलो में अभय यादव मुर्दहा, 130 किलो में अमित यादव बनियापुर चुने गए.ALSO READ: बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.सभी चयनित पहलवान वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे.वाराणसी मंडल का चयन ट्रायल 24 सितंबर को सुबह 9:00 से डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जाएगानिर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र यादव, दिव्यांश सिंह, बेबी सिंह, उमेश कुमार, रामाश्रय यादव, उमेश यादव रहे.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन