श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं प्रसिद्व अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज, किया दर्शन-पूजन

वाराणसी : बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों के अलावा दुनिया भर के सेलिब्रेटी काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने आते रहते हैं। इसी क्रम में रविवार को प्रसिद्ध अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और बाबा का विधिवत दर्शन-पूजन किया. हालांकि लोग उन्हें पहचान न सके और भीड़ जमा न हो सके, इसलिए उन्होंने मास्क लगा रखा था.जैकलिन ने पूजा-अर्चना के बाद काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सुंदरता देखी और सराहना की.

उन्होंने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ की ख्याति दुनिया भर में हैं.यहां आकर आत्मसुख और उर्जा मिलती है. उन्होंने शहर की सांस्कृतिक समृद्धि और गंगा घाटों की सुंदरता की भी प्रशंसा की.बताया कि यहां आने पर दिव्यता का अनुभव हुआ. हालांकि जैकलिन के मास्क लगाने के बावजूद लोगों को जानकारी हो गई.उनक फैंस भी पहुंच गये.उन्होंने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. कहाकि काशी विश्वनाथ दरबार अद्वितीय है. दर्शन के बाद उन्होंने “हर-हर महादेव” का जयघोष किया.
ALSO READ : बनारस लिटरेचर फेस्ट–4: डॉ. नीरजा माधव के ‘राइडिंग द टाइगर’ पर बौद्धिक संवाद
जैकलिन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं. उनका जन्म 11 अगस्त 1985 को मनामा के बहरीन में हुआ था. उनके पिता का नाम एलरॉय फेर्नान्सेज और माता का नाम किम है.उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बहरीन के सेक्रेड हार्ट स्कूल से पूरी की. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया स्थित सिडनी विश्वविद्यालय से मास मीडिया में स्नातक की डिग्री हासिल की. वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम कर रही हैं.साल 2006 में जैकलिन मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी हैं. फिल्म ‘अलादीन’ (2009) से उन्होंने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें साल 2010 में सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा और स्टारडस्ट पुरस्कार मिला था.

