Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

प्रधानमंत्री कार्यालय की सुरक्षा दिनभर रही अभेद, सीपी ने जांची व्यवस्था

प्रधानमंत्री कार्यालय की सुरक्षा दिनभर रही अभेद, सीपी ने जांची व्यवस्था
Dec 07, 2025, 11:19 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा रैली संग रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के घेराव की सूचना पर रविवार को सुबह से ही क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था अभेज कर दी गई. सीपी मोहित अग्रवाल ने स्वयं यहां की व्यवस्था का मुआयना कर जहां अधीनस्थों को कई दिशा निर्देश दिए. वहीं भेलूपुर थाने के आठ पुलिस कर्मचारियों को फटकार भी लगाई. ये कर्मी किसी भी स्थिति से निबटने के दौरान सुरक्षा के लिए रखे सामान को साथ नहीं रखा था.


पहले ही रोकने की बना ली गई थी योजना


प्रधानमंत्री कार्यालय की सुरक्षा दिनभर रही अभेद, सीपी ने जांची व्यवस्था

पुलिस सूत्रो की माने तो प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय जाने से पहले ही लोगों को वहां पहुंचने से रोकने की योजना तैयार कर ली गई थी. इसके तहत गुरु धाम चौराहे के पास डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल , एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार सहित भेलूपुर थाना, लंका थाना, चितईपुर थाना सहित तीन प्लाटून पीएससी बुला ली गई थी. प्रधानमंत्री जन संपर्क कार्यालय को घेरने में मुख्य रूप से उदय भानु चिब राष्ट्रीय अध्यक्ष ,भारतीय युवा कांग्रेस तथा विशाल सिंह ने घोषणा कर रखी थी.


कही गई थी पीएमओ कार्यालय को खराब करने की बात

प्रधानमंत्री कार्यालय की सुरक्षा दिनभर रही अभेद, सीपी ने जांची व्यवस्था

इस दौरान पीएमओ कार्यालय के पास मौजूद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि एक राजनीतिक पार्टी द्वारा रैली निकालने और पीएमओ कार्यालय का खराब करने की बात कही गई थी. इस कार्यक्रम के लिए कोई परमिशन भी नहीं लिया गया था. इस तरह से रैली निकालना और इस तरह से रैली निकालना और घेराव करना पूरी तरह से असंवैधानिक है. जिसको लेकर फोर्स तैनात की गई. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.


ALSO READ: सर्किट हाउस पर हंगामा कर रहे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, रैली रोके जाने पर थे बिफरे



जांच कर सीपी ने किया रूट मार्च


सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर गुरु धाम चौराहे से प्रधानमंत्री जन संपर्क कार्यालय तक रूट मार्च किया. इस दौरान भरी संख्या पुलिस फोर्स उनके साथ चल रही थी. उन्होंने एक-एक पॉइंट की जांच की तथा प्रधानमंत्री जन संपर्क कार्यालय पर तैनात लगभग आठ पुलिसकर्मियों की क्लास लगाई.

सिगरा थाने पर तैनात एक दरोगा को बॉडी प्रोटेक्टर और पिस्तौल नहीं देने पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जमकर फटकार लगाई. साथ ही 4 प्वाइंटों पर लगे पुलिसकर्मियों से वार्ता कर व्हाट इस प्रोटेक्टर डंडा पिस्टल हेलमेट का जांच कर कई को कड़ी चेतावनी भी दी.

भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
वाराणसी: भारत रत्न और शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने जांच आख्या जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. प्राधिकरण के अनुसार, मकान का ध्वस्तीकरण किसी सरकारी कार्रवाई के तहत नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा स्वयं कराया जा रहा है. वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया (एक्स, फेसबुक) पर प्राप्त शिकायत के क्रम में मामले की जांच कराई गई.जांच में सामने आया कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पौत्र और स्वर्गीय महताब हुसैन के पुत्र मो. सिब्तैन का मकान संख्या सीके 46/63, भीखाशाह गली, सराय हड़हा, चौक, वाराणसी में स्थित है. करीब 500 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित यह भवन जी+1 तल का था और काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका था.ALSO READ : वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायलधरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगीपरिवार के सदस्यों द्वारा मकान के नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है. इसी प्रक्रिया के तहत पुराने भवन की संरचना को ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि वहां दोबारा निर्माण कराया जा सके. एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि परिवारजनों ने भवन के पुनर्निर्माण के बाद उसी स्थान पर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का संग्रहालय स्थापित कराने की बात कही है. इससे उनकी विरासत और शहनाई की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगी है.वीडीए सचिव ने स्पष्ट किया है कि मकान के ध्वस्तीकरण की पूरी कार्रवाई उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा ही कराई जा रही है. इसमें वाराणसी विकास प्राधिकरण अथवा जिला प्रशासन की कोई भूमिका, सहभागिता या सरोकार नहीं है.वहीं, सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सरकार द्वारा बिस्मिल्लाह खान का घर गिराया जा रहा.
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के समीप नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में बस चालक समेत 22 श्रद्धालु घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया.जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के मजदिया गांव के करीब 60 श्रद्धालु 28 अक्‍टूबर को बस संख्या डब्ल्यूबी-51-ए-4436 से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए गए थे. दर्शन करने के बाद सभी बस से अपने घर लौट रहे थे. सुबह बस मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के पास पहुंची. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी.सूचना के बाद पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्यहादसे में श्यामोली सिंगोराय (60), लीना देन (54), शुक्ला विस्वा (55), पूर्णिमा सिगदार (55), शपन दास (35), शेफाली दास (59), दुर्गा कर (62), माला सददर (39), झूमा रानी (51), गौरी शंकर सरकार (32), शुकेश बिस्वास (67), गौरी शंकर सरकार (72), लोक्खी गोस (52), नमिता बाला (55), छोटून मौलिक (52), गुरु दासी सरकार (57), बिशाखा दास (53), वनिता बोड्डो (54), लक्ष्मी बोस (56) और राखी सिंघा राय (44) समेत 22 लोग घायल हो गए. इनमें बस चालक भी शामिल है.ALSO READ: वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसीदुर्घटना की सूचना मिलने के बाद खजूरी चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है. हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त बस के कारण यातायात प्रभावित हो गया था. क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल कराया गया.
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी: चेतमणि चौराहे के निकट जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में इसकी लपटें तीसरी मंजिल से चौथी मंजिल के डक्ट के रास्ते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गईं। बहुमंजिला इमारत में आग फैलने से वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अज्ञात कारणों से लगी। घटना के समय फ्लैट के मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चौथी मंजिल के डक्ट के माध्यम से पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इस दौरान पांचवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला आग की चपेट में आकर झुलस गईं। उनके साथ उनके पुत्र और पुत्री भी मौजूद थे। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।ALSO READ: काशी में देखने को मिलेंगे दुनिया के अजूबे, करोड़ों होंगे खर्चबहुमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की इस घटना से आसपास के इलाके में भी हड़कंप की स्थिति रही। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।