Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सीएम योगी के वाराणसी आगमन से पहले सुरक्षा कड़ी, जगतपुर इंटर कॉलेज में अफसरों ने परखी तैयारियां

सीएम योगी के वाराणसी आगमन से पहले सुरक्षा कड़ी, जगतपुर इंटर कॉलेज में अफसरों ने परखी तैयारियां
Oct 07, 2026, 05:55 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन और रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में प्रस्तावित जनसभा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।


अपर पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल के साथ मुख्य प्रवेश और निकास द्वार, आने-जाने वाले रास्तों, पार्किंग स्थल, सुरक्षा घेरे और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा में तैनात वाराणसी कमिश्नरेट के साथ ही बाहर से आए पुलिस बल को उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।


अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित वर्दी में समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचें और बिना अनुमति ड्यूटी स्थल न छोड़ें। जनसभा स्थल के प्रवेश और निकास द्वार पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यहां आने वाले लोगों और सामान की मेटल डिटेक्टर व अन्य जांच उपकरणों से गहन तलाशी की जाएगी।


छतों और कैमरों से होगी निगरानी


सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। आसपास की इमारतों और छतों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। किसी संदिग्ध वाहन, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल बम निरोधक दस्ते और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।


मुख्यमंत्री के आने-जाने वाले मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित रखने के साथ यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग स्थलों पर वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा। पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट लगातार चालू रखने और किसी भी अफवाह, भीड़ या विवाद की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने को कहा गया है।


ALSO READ : बीएचयू में “चीफ प्रॉक्टर हटाओ” आंदोलन तेज, BHU परिसर में 10 स्थानों पर कुलपति का पुतला दहन.



अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें।


निरीक्षण के दौरान डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, डीसीपी गोमती नीतू कात्यान, डीसीपी वरुणा राजेश कुमार पांडेय, डीसीपी यातायात, सुरक्षा एवं खुफिया अनिल कुमार यादव, एडीसीपी काशी वैभव बंगर, एडीसीपी वरुणा निपुण अग्रवाल, एडीसीपी गोमती नृपेंद्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
वाराणसी: मोकामा विधायक अनंत सिंह वाराणसी शहर में दाखिल नहीं हो पाए. उनका काफिला चंदौली से चलकर वाराणसी पहुंचा तो पुलिस ने हरसेवानंद स्कूल के पास रोक लिया. अनंत सिंह का मुख्य कार्यक्रम लंका चौराहे पर पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का माल्यार्पण करना था. पुलिस के रोकने पर अनंत सिंह के समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक हुई. पुलिस के समझाने पर अनंत सिंह काफिले के साथ हाइवे से होते प्रयागराज रवाना हो गए.समर्थकों संग पुलिस की नोकझोंकअनंत सिंह को प्रयागराज को पप्पू सलमान के बेटे की शादी के वलीमा में शामिल होने जा रहे थे. उन्हें शाम को प्रयागराज पहुंचा लेकिन रास्ते में समर्थकों द्वारा जगह-जगह स्वागत के लिए रुकने की वजह से वह काफी लेट हुए. अनंत सिंह को पटना से बिहटा, आरा, बक्सर, मोहनिया, चंदौली होते प्रयागराज जाना था. अनेक जगहों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया है. आरा में जेसीबी से फूल बरसाए तो बक्सर में चांदी का मुकुट पहनाया. अनंत सिंह की प्रयागराज यात्रा एक तूफानी रोड शो की तरह प्लान की गई जिससे शक्ति प्रदर्शन भी हो जाए. बिहटा, आरा और बक्सर होते हुए यह काफिला मोहनिया पहुंचा, जहां से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया.चंदौली में विधायक सुशील सिंह से मिले यूपी में सबसे पहले चंदौली में भाजपा विधायक सुशील सिंह के आवास पर उनका स्वागत हुआ. इसके बाद वाराणसी में लंका पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था. काफिला वाराणसी पहुंचने के बाद हरसेवानंद स्कूल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे रोक लिया और घेर लिया और वहीं से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया. इससे पहले बिहार के विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपनी बेटी की शादी में सभी को न्योता देंगे. तेजस्वी यादव समेत सभी को बुलाएंगे.ALSO READ: भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व एमएलए नीलम देवी को छह साल के लिए निकाल दिया है. जेडीयू की तरफ से विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग पर स्पीकर ने अनंत सिंह को सात दिन में जवाब देने का नोटिस भेजा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में उनको हाईकोर्ट से मिली जमानत को सस्पेंड करते हुए 4 दिसंबर तक सरेंडर करने और जेल जाने का आदेश दिया है. बेटी की 25 नवंबर को हो रही शादी के लिए कोर्ट ने एक महीने की मोहलत दी है.
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा हुई.स्नेह मिलन समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों, क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय और संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किय. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया.इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने काशीवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धनवंतरी सभी को आरोग्य प्रदान करें और मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से सभी के कल्याण की कामना की. साथ ही लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों का इस्तेमाल कर दीपावली मनाने और उनके रोजगार को प्रोत्साहित करने की अपील की.ALSO READ: खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, प्रज्ञा पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, हीरा यादव, सुनील यादव, अनुराग शर्मा, प्रीति सिंह और मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।