रामजानकी मंदिर में अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के गंभीर आरोप

वाराणसी :कोतवाली थाना क्षेत्र के रामघाट स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर परिसर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. मंदिर ट्रस्ट ने परिसर में अतिक्रमण, चोरी और अवैध गतिविधियों के संचालन के गंभीर आरोप लगाए हैं ट्रस्ट पदाधिकारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुराग सिंगल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले करीब 18 महीनों से एक पूर्व हिस्ट्रीशीटर और उसके सहयोगियों द्वारा मंदिर परिसर में लगातार अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं.उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.ट्रस्ट के अनुसार मंदिर परिसर में रखी प्राचीन मूर्तियां, धार्मिक सामग्री और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके हैं.इतना ही नहीं, सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है.
पद्म विभूषण के घर वाले वार्ड में नहीं आता साफ पानी, लोगों का जीना हुआ दुश्वार
पदाधिकारियों का आरोप है कि मंदिर परिसर में गंदगी फैलाई जा रही है, खुले में शौच किया जा रहा है और धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कार्य किए जा रहे हैं.इन घटनाओं से श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है और स्थानीय लोगों में भी रोष व्याप्त है.
मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन से मांग की है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थायी इंतजाम किए जाएं.
इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य जैकी शुक्ला, अरुण और बेचैन त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.



