Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

करोड़ों रूपयों से बिछेगा सीवर और पेयजल पाइपलाइन का जाल, PM मोदी रखेंगे आधारशिला

करोड़ों रूपयों से बिछेगा सीवर और पेयजल पाइपलाइन का जाल, PM मोदी रखेंगे आधारशिला
Mar 26, 2026, 11:47 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: केंद्र व राज्य सरकार वाराणसी शहर के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने में जुटा हुआ है. इस क्रम में शासन वाराणसी नगर निगम के 18 अति-प्रभावित वार्डों और विस्तारित क्षेत्रों के लिए अमृत-2.0 योजना के तहत 259 करोड़ रुपये से अधिक की सीवर व पेयजल की तीन बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे. शासन द्वारा इसकी प्रथम किश्त भी अवमुक्त कर दी गई है और नगर निगम ने टेंडर की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. ऐसे में सीवर व पेयजल की पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है.


hj


प्रधानमंत्री के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्पों से अब शहर की पेयजल और सीवर व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव होना तय है. वहीं नव विस्तारित क्षेत्र रामनगर व सूजाबाद में सीवर और पाइपलाइनों का जाल बिछने जा रहा है . रामनगर जोन में सीवर नेटवर्क और हर घर को सीवर कनेक्शन से जोड़ने के लिए शासन ने 190 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. रामनगर के तीनों वार्डों में 69. 98 किमी ब्रांच लाइन व 3.4 राइजिंग ( मेन लाइन) लाइन के बिछाई जाएगी. इसके अलावा 10 एमएलडी की एसटीपी, दो सीवर पपिंग स्टेशन (एसपीएस) बनाया जाएगा . इसी तरह, सूजाबाद जोन में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के विस्तार के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की योजना को हरी झंडी मिली है. खास बात यह है कि 13645 घरों में सीवर का कनेक्शन मुफ्त दिया जाएगा.


o


विकास की राह में नहीं आएगी धन की कमी


इसका मुख्य उद्देश्य पुराने शहर के उन हिस्सों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है. शासन के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र की ओर से जारी आदेश कहा गया है कि वाराणसी के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. आदेश में कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा कराने की सख्त हिदायत दी गई है ताकि लागत न बढ़े और जनता को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके.


पानी के लाइन लॉस पर लगेगा लगाम


शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर व पेयजल की पाइप लाइन करीब 200 साल पुरानी है. इसके कारण शहर में सीवर ओवरफ्लो गंभीर समस्या बनी हुई है. वहीं लीकेज होने के कारण 48 प्रतिशत पानी लाइनलॉस होता है. 18 वार्डों में सीवर के साथ-साथ पेयजल की भी नई पाइप लाइन भी बिछने से पानी के लाइन लॉस पर लगाम लगना तय है. ऐसे में पेयजल आपूर्ति का प्रेशर भी बढ़ेगा.


p


महत्वपूर्ण तथ्य एक नजर में ​रामनगर सीवर नेटवर्क के लिए 190.09 करोड़ रुपये की स्वीकृति, 35.09 करोड़ रुपये अवमुक्त.

​सूजाबाद में पेयजल योजना के लिए 34.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति, 6.42 करोड़ रुपये अवमुक्त.

​18 प्रभावित वार्ड में 33.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति, 6.18 करोड़ रुपये अवमुक्त.


p


यह भी पढ़ें: देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बना UP: प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना


"प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काशी विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही है. प्रधानमंत्री के सबका साथ-सबका विकास के मंत्र और मुख्यमंत्री की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रेरित यह परियोजनाएं काशीवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी. अमृत-2.0 के तहत स्वीकृत यह धनराशि शहर के विस्तारित क्षेत्रों की तस्वीर बदल देगी. विशेष रूप से रामनगर और सूजाबाद की जनता को अब सीवर और पेयजल की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी. हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे हों." - अशोक कुमार तिवारी, महापौर

वाराणसी में स्कूल की बदहाली का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, आप प्रवक्ता मुकेश सिंह गिरफ्तार
वाराणसी में स्कूल की बदहाली का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, आप प्रवक्ता मुकेश सिंह गिरफ्तार
वाराणसी : स्‍कूल की बदहाली का वीडियो पोस्‍ट करना आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता को भारी पड़ गया. आम आदमी पार्टी के 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया प्राथमिक विद्यालय की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह को आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंडीलय अस्‍पताल में आरोपी का मेडिकल मुआयना कराया.आम आदमी पार्टी प्रदेश में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को उजागर करने के लिए 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है. इसी के तहत आप प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने आदमपुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय (कोनिया पंचायत भवन) का एक वीडियो बनाकर अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया था. पोस्ट में दावा किया गया था कि गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के लिए इस स्कूल को बंद कर दिया गया है.स्कूल प्रशासन का पक्षदूसरी ओर, स्कूल के प्रधानाध्यापक कमलेश दत्त पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में इन दावों को भ्रामक और असत्य बताया. प्रधानाध्यापक के अनुसार, जुलाई 2023 में जर्जर भवन की छत का एक हिस्सा गिर गया था, जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई पास के 'कोनिया सट्टी प्राथमिक विद्यालय' के भवन में स्थानांतरित कर दी गई थी. वर्तमान में स्कूल बंद नहीं है, 52 नामांकित बच्चों को शिक्षक नियमित रूप से पढ़ा रहे हैं.ALSO READ : ट्रेन में बीमार मिली नाबालिग को RPF ने पहुंचाया अस्पताल, मंडलीय चिकित्सालय में हुआ इलाजपुराने भवन का मामला कोर्ट में लंबित होने और स्टे ऑर्डर होने की वजह से वहां नया निर्माण नहीं हो पा रहा है. आदमपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया की आप प्रवक्ता मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है. वीडियो के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट के तथ्यों की जांच कर रही है.
ट्रेन में बीमार मिली नाबालिग को RPF ने पहुंचाया अस्पताल, मंडलीय चिकित्सालय में हुआ इलाज
ट्रेन में बीमार मिली नाबालिग को RPF ने पहुंचाया अस्पताल, मंडलीय चिकित्सालय में हुआ इलाज
वाराणसी : इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ठहराव के दौरान जनरल कोच में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका अस्वस्थ अवस्था में मिली. ड्यूटी पर तैनात RPF कांस्टेबल विनय कुमार राय की नजर बालिका पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी.सूचना मिलते ही उप निरीक्षक भोला प्रसाद राम मौके पर पहुंचे और RPF पोस्ट वाराणसी सिटी के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जानकारी दी. इसके बाद RPF और GRP के जवानों ने बालिका को सुरक्षित रूप से स्टेशन के मुख्य द्वार तक पहुंचाया और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी.महिला कांस्टेबल शशिकला भारती की निगरानी में बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल कबीर चौरा में भर्ती कराया गया. चिकित्सकीय उपचार के बाद बालिका को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद उसे RPF पोस्ट वाराणसी सिटी लाया गया.मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को दी गई. चाइल्ड हेल्पलाइन की केस वर्कर के पोस्ट पर पहुंचने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और बालिका को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया.ALSO READ : यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनपूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से बताया गया कि यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के साथ-साथ संकट में मिले बच्चों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिए RPF लगातार सक्रिय है. रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी मंडल में सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है.
यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
वाराणसी: यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बिल-2026 को लेकर केसरिया भारत ने विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है. संस्था की ओर से कहा गया कि प्रस्तावित नियमों में आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि सभी वर्गों के छात्रों और शिक्षकों के साथ समानता का व्यवहार सुनिश्चित हो सके.केसरिया भारत के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सामाजिक समरसता और समान अवसर बनाए रखना रखने के लिए आज जिला मुख्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.संस्था के पदाधिकारीयों ने स्पष्ट किया कि वह सामान्य वर्ग समेत सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी.केसरिया भारत ने आरोप लगाया कि यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बिल-2026 के प्रावधान सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के हितों के खिलाफ एकतरफा माहौल तैयार कर सकते हैं. संस्था का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों की समानता सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था भेदभाव रहित और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए.संस्था ने मांग की कि प्रस्तावित रेगुलेशन पर पुनर्विचार किया जाए और इसे वापस लेकर ऐसी नीति तैयार की जाए, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों और जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिले. केसरिया भारत ने सरकार और संबंधित संस्थाओं से इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा कर सभी पक्षों की चिंताओं को दूर करने की अपील की है.ALSO READ: वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान यात्री के पास से 10 लाख बरामद, आयकर अधिकारी कर रहे पूछताछ