Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

शिक्षा विभाग की समीक्षा में मिली लापरवाही, खंड शिक्षा अधिकारियों का रोका वेतन

शिक्षा विभाग की समीक्षा में मिली लापरवाही, खंड शिक्षा अधिकारियों का रोका वेतन
May 12, 2026, 09:36 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Negligence found in the review of the Education Department, salaries of Block Education Officers withheld


वाराणसी: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक राइफल क्लब में हुई. इसमें बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित समग्र शिक्षा एवं अन्य कार्यक्रमों के प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. डीएम ने परिषदीय स्कूलों में नामांकन की जानकारी ली. इसमें तीन ब्लाकों में लापरवाही मिली. कक्षा 5 से कक्षा 6 में बच्चों के नामांकन की प्रगति तीन ब्लाक चिरईगांव, काशी विद्यापीठ एवं नगर क्षेत्र की संतोषजनक न होने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए.


े


ईसीसीई एजुकेटर की भी नियुक्ति प्रक्रिया


जिलाधिकारी ने कक्षा 5 से 6 और कक्षा 8 से 9 में ट्रांजिशन रेट की स्थिति की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि जो भी बच्चे कक्षा 5 पास हुए हैं, कक्षा 6 में सभी बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालयों में सुनिश्चित करवायें तथा कक्षा 8 में जो बच्चे पास हुए हैं सभी बच्चों का कक्षा 9 में दाखिला सुनिश्चित करवाया जाए. बेसिक शिक्षा विभाग में स्वीकृत रिक्त पदों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के रिक्त पदों को माह जून तक नियुक्ति कर लिया जाए. साथ ही ईसीसीई एजुकेटर की भी नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए.


क


डीबीटी की धनराशि से बच्चों को दिलाएं ड्रेस


जिलाधिकारी ने कहा, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये की धनराशि अभिभावकों के खाते में दी जा रही है. जब यह धनराशि अभिभावकों के खाते में जाती है, इसका सदुपयोग करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सहयोग लिया जाए. उनके सहयोग से विद्यालयों में स्टॉल लगवाया जाए और बच्चों के यूनिफॉर्म आदि दिलाया जाए.


यह भी पढ़ें: सपाइयों ने DM के समक्ष दर्ज कराया विरोध, इस कार्रवाई पर जताई आपत्ति


सपोर्टिंग सुपरविजन एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एनबीएमसी पोर्टल पर एसेसमेंट की प्रगति के संबंध में निर्देशित किया कि अगली बैठक में विद्यालय बार निपुण असेसमेंट की प्रगति प्रस्तुत करें. विद्यालय स्तर पर कौन-कौन से विद्यालयों द्वारा निपुण असेसमेंट का कार्य अच्छे ढंग से नहीं किया गया है और इसके क्या कारण है इस पर विश्लेषण किया जाए. समग्र शिक्षा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के निर्माण कार्यों कार्यों को पूर्ण करवाया जाय, इसकी टेक्निकल जांच करवाकर हैंड ओवर कराया जाए.


्


दिव्यांग बच्चों के लगवाएं मेडकिल कैंप


जिलाधिकारी ने कहा, दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल कैंप आयोजित कराकर सभी बच्चों का प्रमाण पत्र बनवाए तथा स्पेशल एजुकेटर के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए. “स्कूल चलो अभियान” में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करवाई जाए. गत वर्ष के नामांकन के सापेक्ष चालू वर्ष में परिषदीय विद्यालयों में उससे अधिक बच्चों का नामांकन करवाया जाए. बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे.


बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
वाराणसी : यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को सिगरा स्थित आईआरसीटीसी बेस किचन और बनारस स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेस किचन में तीन मशीनें अकार्यशील मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।मंडल रेल प्रबंधक ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के साथ अम्बुज होटल एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित आईआरसीटीसी बेस किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण, पैकेजिंग, साफ-सफाई, स्वच्छता और भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की।निरीक्षण के दौरान पीएलएम मशीन, डो नीडिंग मशीन और एग्जॉस्ट मशीन अकार्यशील मिलीं। इस पर मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को मशीनों की खराबी तत्काल दूर कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पेयजल की नियमित जांच, जल भंडारण टैंकों और पाइपलाइनों की नियमित सफाई तथा भोजन और पेयजल में निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पानी के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया। साथ ही भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग तक प्रत्येक स्तर पर खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।ALSO READ : नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पइसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर खड़ी 22589 बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। पैंट्री मैनेजर को रेलवे द्वारा अनुमोदित ब्रांड की गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर आरती एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने किचन की सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और इनकी नियमित निगरानी जारी रहेगी।
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।