Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

स्‍नान कर रहे युवक की गंगा नदी में डूबकर मौत, परिवार में पसरा मातम

स्‍नान कर रहे युवक की गंगा नदी में डूबकर मौत, परिवार में पसरा मातम
May 14, 2026, 11:04 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव घाट पर गुरुवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. घटना की खबर लगते ही युवक के परिवार में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सौरभ तिवारी (30) पुत्र विजय शंकर तिवारी निवासी रिश्ती सादात, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है.


j


घटना पर पहुंची पुलिस


बताया गया कि सौरभ अपनी माता कुसुम तिवारी के साथ गंगा स्नान एवं बाबा मार्कण्डेय महादेव के दर्शन करने आया था. सुबह लगभग नौ बजे सौरभ गंगा में स्नान कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर कैथी चौकी प्रभारी पवन राय मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग 25 मिनट बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.


f


Also Read: महामना की प्रतिमा और फव्वारे की उपेक्षा पर उठे सवाल, जिम्‍मेदार हुए मौन


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. यह घटना गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को दर्शाती है. गंगा नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को हमेशा सतर्क रहना चाहिए, विशेषकर जब वे गहरे पानी में होते हैं. स्थानीय प्रशासन को भी इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता है.

यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
वाराणसी: यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बिल-2026 को लेकर केसरिया भारत ने विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है. संस्था की ओर से कहा गया कि प्रस्तावित नियमों में आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि सभी वर्गों के छात्रों और शिक्षकों के साथ समानता का व्यवहार सुनिश्चित हो सके.केसरिया भारत के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सामाजिक समरसता और समान अवसर बनाए रखना रखने के लिए आज जिला मुख्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.संस्था के पदाधिकारीयों ने स्पष्ट किया कि वह सामान्य वर्ग समेत सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी.केसरिया भारत ने आरोप लगाया कि यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बिल-2026 के प्रावधान सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के हितों के खिलाफ एकतरफा माहौल तैयार कर सकते हैं. संस्था का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों की समानता सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था भेदभाव रहित और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए.संस्था ने मांग की कि प्रस्तावित रेगुलेशन पर पुनर्विचार किया जाए और इसे वापस लेकर ऐसी नीति तैयार की जाए, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों और जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिले. केसरिया भारत ने सरकार और संबंधित संस्थाओं से इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा कर सभी पक्षों की चिंताओं को दूर करने की अपील की है.ALSO READ: वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान यात्री के पास से 10 लाख बरामद, आयकर अधिकारी कर रहे पूछताछ
काशी में देव गुरु बृहस्पति भगवान का वार्षिक हरियाली और हिम श्रृंगार, सावन में सजीव हुई मह‍िमा
काशी में देव गुरु बृहस्पति भगवान का वार्षिक हरियाली और हिम श्रृंगार, सावन में सजीव हुई मह‍िमा
वाराणसी : दशाश्वमेध स्थित श्री श्री 1008 देव गुरु बृहस्पति भगवान मंदिर में श्रावण मास में वार्षिक हरियाली एवं हिम श्रृंगार का आयोजन गुरुवार को भक्तिभाव से किया गया. इस अवसर पर बाबा की दिव्य झांकी को अर्धनारीश्वर स्वरूप में पालना पर सपरिवार विराजमान किया गया. 11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ बाबा को पंचामृत स्नान कराया गया.भक्तों ने बाबा के दर्शन कर अर्जित किया पुण्य मंदिर के मुख्य द्वार को अशोक, कामिनी पत्ती और रंग-बिरंगे कपड़ों तथा झालरों से सजाया गया. इस भव्य आयोजन में सायं 7 बजे से मध्यरात्रि तक 'मां आदिशक्ति भजन मंडल' द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया. प्रातः 4 बजे मंगला आरती और रात्रि 1 बजे शयन आरती महंत अजय गिरी, संतोष गिरी, अभिषेक गिरी, अभय गिरी सहित गिरी परिवार द्वारा संपन्न कराई गई. भोर में रुद्राभिषेक के साथ भोग प्रसाद का वितरण किया गया. इस धार्मिक आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ ने भाग लिया और बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. हरियाली और हिम श्रृंगार के इस विशेष अवसर पर भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया.इस प्रसिद्ध मंदिर में हरियाली और हिम श्रृंगार का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भक्तों के लिए एक अद्वितीय अनुभव भी है. इस अवसर पर भक्तों ने एकजुट होकर भक्ति भाव से बाबा की आराधना की और इस पर्व को सफल बनाया. भजन संध्‍या में लालचंद्र चौरसिया, विक्की द्रविण, अनिल राज, विजय चतुर्वेदी और प्रियंका पाण्डेय भजनों की प्रस्तुति दी.ALSO READ : यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान यात्री के पास से 10 लाख बरामद, आयकर अधिकारी कर रहे पूछताछ
वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान यात्री के पास से 10 लाख बरामद, आयकर अधिकारी कर रहे पूछताछ
वाराणसी : लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर बुधवार को अकासा एयर के विमान से वाराणसी पहुंचे एक यात्री के पास से 10 लाख नकद मिलने से हड़कंप मच गया. यात्री की पहचान सुल्तानपुर निवासी सचिन सिंह के रूप में बताई जा रही है. नकदी बरामद होने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी. यात्री के अनुसार वह पान कारोबारी है और जमीन की खरीदारी के लिए यह रकम लेकर आ रहा था.जानकारी के अनुसार सचिन सिंह बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अकासा एयर के विमान से नवी मुंबई से वाराणसी पहुंचा था. एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान उसके पास बड़ी मात्रा में नकदी मिली. इसके बाद अधिकारियों ने यात्री को रोक लिया और बरामद रकम के संबंध में जानकारी जुटाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को इसकी सूचना दी गई. सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम एयरपोर्ट पहुंची और यात्री से पूछताछ शुरू की. बताया जा रहा है कि सुबह से ही टीम एयरपोर्ट के विजिटर एरिया में बने एक कमरे में यात्री से नकदी के संबंध में जानकारी लेती रही. अधिकारियों की ओर से रकम के स्रोत, नकदी रखने के कारण और उससे संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई. ALSO READ : वाराणसी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सामने आई यह वजहइनकम टैक्स विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यात्री के पास बरामद रकम और उसका स्रोत क्या है. यदि रकम से संबंधित वैध दस्तावेज सामने आते हैं तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. फिलहाल विभागीय टीम यात्री से पूछताछ कर नकदी के स्रोत और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. एयरपोर्ट पर नकदी बरामद होने के बाद अधिकारियों की कार्रवाई देर तक जारी रही. मामले को लेकर यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों के बीच भी चर्चा बनी रही.