सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर का काशी में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत...

वाराणसी : समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर का शनिवार को वाराणसी में आगमन हुआ. वह बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद सीधे समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार पहुंचीं, जहां जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में सैकड़ों महिला सभा एवं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके, स्मृतिचिन्ह और फूल मालाओं से स्वागत किया.
इस अवसर पर सीमा राजभर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह सरकार अलोकतांत्रिक और अमानवीय है, जिसके तहत महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अपराध बढ़ रहे हैं. उन्होंने गाजीपुर, हाथरस और हरदोई में बेटियों की हत्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन घटनाओं में पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गाजीपुर की घटना के बाद भी न्याय नहीं दिया और अंतिम संस्कार करने से भी परिवारों को रोका गया. सीमा राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला. उन्होंने सभी से अपील की कि हमें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करना होगा. भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है, जिसे रोकने के लिए हमें एकजुट होना होगा.
पूर्व जिलाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
इससे पहले, पार्टी कार्यालय में सुबह पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रामा यादव की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उनके जीवन से जुड़ी यादों पर चर्चा की गई और उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद उनके आवास रघुनाथपुर वाराणसी में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने स्वर्गीय रामा यादव के सरल स्वभाव और गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की. जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय रामा यादव एक कुशल संगठनकर्ता थे और उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के प्रति समर्पित रहकर काम किया.
Also Read : वाराणसी के नमो घाट की सीढ़ी पर गिरकर बुजुर्ग की मौत, मशक्कत के बाद हुई शिनाख्त...
इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष राजभर, विष्णु शर्मा, जगन्नाथ कुशवाहा, शशी प्रताप सिंह, उमेश प्रधान, भीष्मनारायण सिंह, बबलू सिंह, शशी यादव, संगीता पटेल, सत्यप्रकाश सोनकर, डॉ. रमेश राजभर, हीरालाल मौर्या, पुत्तूल यादव, मोतीलाल, धर्मेंद्र यादव सिंटू, बाबूलाल यादव, विद्या भारती, गोपाल पांडेय, दीपचंद गुप्ता, अक्षय प्रधान बबलू, रूबी खान, शिवप्रसाद गौतम, यशोदा पटेल, हीरू यादव, रामकुमार यादव, वरुण सिंह, संजय यादव, राजेंद्र प्रसाद, गोपाल यादव, करीमुल्ला अंसारी, धर्मवीर पटेल, मनोज यादव, अयाज खान और विनोद शुक्ला आदि ने अपने विचार व्यक्त किए.



