Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अन्‍नपूर्णा मंदिर में PNG कनेक्‍शन के लिए सर्वे, घर-घर पाइप लाइन से पहुंचेगी गैस

अन्‍नपूर्णा मंदिर में PNG कनेक्‍शन के लिए सर्वे, घर-घर पाइप लाइन से पहुंचेगी गैस
Mar 16, 2026, 08:55 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: गैस संकट का असर चहुंओर दिखाई पड़ने लगा है. व्यवसाय पर भी सीधा प्रभाव पड़ रहा है. वहीं अन्नपूर्णा के अन्न क्षेत्र में प्रशासन ने 20 सिलिंडर भेजे थे, जिसके बाद रविवार को वहां भक्तों ने भोजन किया. इसके अलावा मां अन्नपूर्णा मंदिर में बीते रविवार को पीएनजी कनेक्शन के लिए टीम ने सर्वे किया. सोमवार की शाम तक यहां कनेक्शन हो जाएगा और मंदिर परिसर में ही एक बड़ी रसोई शुरू कर दी जाएगी. अन्नपूर्णा मंदिर में महंत शंकर पुरी ने बताया कि रविवार से अन्नक्षेत्र में प्रसाद वितरण सामान्य रूप से शुरू हो गया.


हरपबू


कहा कि उन्हें जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन मिला है. साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि अन्नक्षेत्र की रसोई व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के लिए पीएनजी गैस कनेक्शन को लेकर सर्वे भी कराया गया है.


दगहूीा


पीएनजी योजना तेजी से करें लागू- मंत्री रवींद्र जायसवाल


घरेलू पाइपलाइन गैस (पीएनजी) योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की सुविधा अधिक सुगम और सुरक्षित हो सके. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य हर घर तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल के निर्देश पर शहर के सभी आठ जोनल कार्यालयों में विशेष कैम्प लगाए गए हैं.


क


इन कैम्पों में नागरिकों को घरेलू गैस पाइपलाइन कनेक्शन के लिए आवेदन करने की सुविधा दी जा रही है. रविवार को मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने नदेसर स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में विशेष कैम्प का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली और जल्द से जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर घर तक सुरक्षित और सस्ती गैस सुविधा पहुंचे, इसलिए इस कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए.


गैस कनेक्शन के लिए शुरू सुविधा


मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में लगाए गए विशेष कैम्पों में नागरिकों को घरेलू पाइपलाइन गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करने की सुविधा दी जा रही है. यहां उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी नागरिकों को योजना की पूरी जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं. कैम्प में आने वाले नागरिकों को बताया जा रहा है कि आवेदन कैसे करना है, किन दस्तावेजों की आवश्यकता है और कनेक्शन मिलने की प्रक्रिया क्या होगी. इससे नागरिकों में इस सुविधा को लेकर उत्साह बढ़ा है.


यह भी पढ़ें: वाराणसी के इस प्राचीन कुंड की बदलगी सूरत, भव्‍य रूप देने की शुरू कवायद


मंत्री ने नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और आवेदन करें ताकि वे जल्द से जल्द अपने घरों में पाइपलाइन गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदन प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर रसोई तक गैस कनेक्शन हो जाना चाहिए. गेल के अधिकारियों ने बताया कि कनेक्शन एवं आपूर्ति के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 7268071339, 9454535384 पर कभी भी शिकायत की जा सकती है.

एयर शो के दौरान कई बीमार,  एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल
एयर शो के दौरान कई बीमार, एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल
वाराणसी : वायु सेना द्वारा आयोजित हवाई प्रदर्शन देखने के लिए गंगा किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर पहुंचे दर्शकों को आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें एवं 108 एंबुलेंस सेवा मुस्तैद रहीं।108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को एयर शो के दौरान विभिन्न घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में अस्वस्थ हुए चार व्यक्तियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, वाराणसी पहुंचाया गया। इनमें निर्मल देव (25 वर्ष), केदारघाट; संजय प्रजापति (35 वर्ष), गोदौलिया; विकास प्रजापति (22 वर्ष), गोदौलिया तथा मनीष सिंह (50 वर्ष), राजघाट शामिल हैं। चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात आकस्मिक चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।इनमें से केरल से वाराणसी भ्रमण पर आए एक दर्शक गंगा स्नान के दौरान डूबने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से एसएसपीजी चिकित्सालय भेजा गया। इसी क्रम में राजघाट पर एरियल शो देखने आए एक दर्शक का रक्तचाप कम होने पर मौके पर तैनात मेडिकल टीम ने आवश्यक दवा एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई तथा उन्हें एंबुलेंस से चिकित्सालय भेजा।ALSO READ: BHU में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा.मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने बताया कि एयर शो के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई है। आपात स्थिति में त्वरित उपचार एवं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा तथा मेडिकल टीमों को सक्रिय रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग आमजन को समयबद्ध एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
BHU में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा.
BHU में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा.
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संप्रेषण विभाग के तत्वावधान में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने नशा मुक्ति और विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।क्विज प्रतियोगिता में हरे राम कुमार रहे प्रथमक्विज प्रतियोगिता में विधि संकाय के हरे राम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामाजिक विज्ञान संकाय के कुणाल कुमार दूसरे और कला संकाय के सूरज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, चांदनी शर्मा, स्वाति पाठक और विवेक सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।निबंध लेखन में पूर्वी पंकज ने मारी बाजीनिबंध लेखन प्रतियोगिता में कला संकाय की पूर्वी पंकज ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वसंत महिला महाविद्यालय की शुभांगी मौर्य दूसरे स्थान पर रहीं। विधि संकाय के आदित्य मणि त्रिपाठी और सामाजिक विज्ञान संकाय के अभिजीत सोनकर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा मानस राज, आदित्य कुमार और खुशी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।भाषण प्रतियोगिता में तुषार द्विवेदी प्रथमभाषण प्रतियोगिता में विधि संकाय के तुषार द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय की सुदीक्षा अग्रवाल दूसरे और विधि संकाय के अजीत कुमार पांडे तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, शुभांगी गुप्ता, आरती कुमारी, श्वेतांक मिश्रा और लक्ष्मी गांगुली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी होंगी प्रतियोगिताएंकार्यक्रम के संयोजक डॉ. बाला लखेन्द्र ने बताया कि नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर चयनित युवाओं को आगे की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।ALSO READ: वाराणसी में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 34 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में होगी बंदउन्होंने बताया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशा मुक्ति के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने का अवसर भी प्रदान करते हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
वाराणसी में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 34 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में होगी बंद
वाराणसी में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 34 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में होगी बंद
वाराणसी : खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले के 21 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 102 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोनों सीटों के लिए कुल 74,840 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 66,952 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 7,888 मतदाता शामिल हैं।मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। स्नातक सीट पर 24 और शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह दोनों सीटों पर कुल 34 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतपेटियों में बंद होगा।स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा और भाजपा के पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह के बीच मुकाबले पर नजरें टिकी हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव, भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा और पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।वाराणसी खंड का चुनाव आठ जिलों में हो रहा है। इसमें वाराणसी के अलावा चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया शामिल हैं। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक और शिक्षक सीटों को मिलाकर करीब 3.23 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।इस चुनाव में विधानसभा चुनाव की तरह ईवीएम या प्रत्याशी के नाम के सामने मुहर लगाने की व्यवस्था नहीं है। मतदाता को मतपत्र पर अपनी पहली पसंद के प्रत्याशी के नाम के सामने निर्धारित स्केच पेन से अंक ‘1’ लिखना होगा। अन्य प्रत्याशियों को वरीयता देने के लिए क्रमशः ‘2’, ‘3’ और आगे के अंक लिखे जा सकते हैं। मतपत्र पर गलत तरीके से अंक दर्ज करने पर वोट अमान्य हो सकता है।ALSO READ: वाराणसी में शराब की दुकानें बंद होने के दौरान अवैध बिक्री, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार.मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 अक्टूबर को पहड़िया मंडी में मतगणना कराई जाएगी। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद दोनों सीटों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।