Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, हत्या से पहले...

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, हत्या से पहले...
May 08, 2026, 07:59 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Big revelation in the murder case of Suvendu Adhikari's PA, before the murder...


पश्चिम बंगाल में बीते 4 मई को चुनावी नतीजे आने के बाद से पुरा माहौल गरमा उठा. इसकी वजह यह है कि चुनावी परिणामों में बीजेपी ने भारी मतों से ममता बनर्जी को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की. भाजपी की इस प्रचंड़ जीत के कुछ समय बीते नहीं कि पार्टी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई. जी हां, शुभेंदु अधिकारी के निजी पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड से बीजेपी पार्टी में हलचल मच गई. जिसके बाद से इस मामले की जांच-पड़ताल सीबीआई एजेंसी के हाथ सौंप दी गई. क्यांकि माना ये जा रहा है कि इस हत्या को ऐसेतक समय पर अंजाम दिया गया है जब बीजेपी की बंगाल चुनाव में एक बड़ी चुनावी जीत हुई है. जिससे तृणमूल पार्टी बौखलाई हुई है. इसी का बदला लेने की मंशा से ममता बनर्जी ने साजिशों के तहत पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या करवाई है. जिसकी जांच-पड़ताल में सीबीआई टीम जुटी हुई है.


fg


जाने क्या है पूरा मामला


दरअसल, यह घटना मध्यमग्राम में जेस्सोर रोड स्थित दोहड़िया इलाके में घटी है. 41 वर्ष के चंद्रनाथ रथ अपनी सफेद स्कॉर्पियो SUV में सवार थे, जहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक अन्य कार से उनकी गाड़ी को रोका और फिर मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने बहुत करीब (पॉइंट-ब्लैंक रेंज) से जाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिसमें घायल पीए को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पर अफसोस की इलाज के पहले ही उनकी मौत हो गई. हमलावरों ने कथित तौर पर Glock 47X पिस्तौलों से कई राउंड फायर किए, रथ के सीने और पेट में तीन गोलियां लगीं, जबकि वाहन चला रहे उनके सहयोगी बुद्धदेव बेरा को भी गोलियां लगीं थी. मामले की भनक लगते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.


'


पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है


इस मामले को लेकर चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, एक कार ने रथ की SUV को रोका, फिर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सामने की खिड़की से पिस्टल सटाकर गोली चलाई. फायरिंग के तुरंत बाद हमलावर मोटरसाइकिलों पर वहां से भाग निकले. पुलिस ने बताया कि हमलावरों के वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जहां पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई इस कार को जब्त कर लिया है. पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि हमने घटनास्थल से खाली कारतूस और जिंदा गोला-बारूद बरामद किया है. हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.


m


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा


मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि, मृतक पीए चंद्रनाथ रथ के पोस्टमॉर्टम में तीन गोली लगने की पुष्टि हुई, अत्यधिक खून बहने और महत्वपूर्ण अंगों के विफल होने के कारण उनकी मौत हुई है. सुवेंदु अधिकारी ने अपने सहायक की हत्या को कोल्ड-ब्लडेड और पूर्व नियोजित बताया. । उन्होंने कहा कि, चंद्रनाथ रथ को नंदीग्राम और हालिया भवानीपुर चुनाव में उनकी जीत में महत्वपूर्ण चुनावी प्रबंधन निभाने के कारण निशाना बनाया गया. अधिकारी ने कहा कि किलर्स ने रेकी की थी और पीड़ित का पीछा करके निकट से गोली मारी, उन्होंने टीएमसी द्वारा की गई सीबीआई जांच की मांग के बीच कहा कि पुलिस सही दिशा में काम कर रही है.


l


Also Read: पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में , तीन भाइयों को मिली ज़मानत

हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
वाराणसी: लालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहे पर अर्बन हाट के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. ट्रांसफार्मर से निकले गर्म तेल के छींटे पास में ठेला लगाने वाले लोगों के ऊपर भी जा गिरे.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इलाके में सामान्य रूप से लोग अपने काम में जुटे थे, इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ. ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर से गर्म तेल बाहर निकलने लगा और आसपास फैल गया. गर्म तेल के छींटे ठेला लगाने वाले लोगों तक पहुंचने से मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.अचानक हुए धमाके के बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना संबंधित बिजली विभाग को दी. इसके बाद मौके पर स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई.फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा है, वहां आसपास ठेले और लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में ब्लास्ट के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता था.ALSO READ: वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगेस्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की जांच कराने और खराबी को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगे
वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगे
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए आए रांची के एक पर्यटक को होटल की बुकिंग कैंसिल कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजना भारी पड़ गया, साइबर ठगों ने फर्जी कस्टमर केयर के जरिए उनसे करीब 5.13 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली. पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है.जानकारी के अनुसार, रांची निवासी रवींद्र प्रसाद सिंह 23 अगस्त को पत्नी के साथ वाराणसी पहुंचे थे, उन्होंने एक होटल में कमरा बुक कराया था. बुकिंग कैंसिल कराने के लिए जब उन्होंने होटल के रिसेप्शन से मदद मांगी तो उन्हें बताया गया कि बुकिंग अगोडा ऐप के जरिए हुई है और कैंसिलेशन के लिए कस्टमर केयर से संपर्क करना होगा, इसके बाद गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजकर उन्हें दिया गया.पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया तो ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए एक फाइल का लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से करीब 5 लाख 13 हजार रुपये निकल गए, ठगी का पता चलने के बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई.ALSO READ: मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठनसाइबर सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों को गूगल या सोशल मीडिया पर मिले अनजान कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहने की सलाह देती हैं. I4C ने भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को फर्जी वेबसाइट, कस्टमर केयर और ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने को कहा है.
रातभर बारिश के बाद काशी में निकले मेयर, बोले- अब जल्दी निकल जाता है पानी
रातभर बारिश के बाद काशी में निकले मेयर, बोले- अब जल्दी निकल जाता है पानी
वाराणसी. शहर में रातभर हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह मेयर अशोक तिवारी ने कई इलाकों का निरीक्षण किया. उन्होंने जलभराव की स्थिति देखी और नगर निगम की तैयारियों का जायजा लिया. मेयर ने कहा कि पिछले दो साल में जलभराव वाले प्रमुख स्थानों पर काफी काम किया गया है, जिसका असर अब बारिश के दौरान दिखाई दे रहा है.मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि पहले आंध्रापुल, तेलियाबाग, कबीरचौरा, गुरुबाग, महमूरगंज, लंका और सामनेघाट समेत कई इलाकों में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या रहती थी. नगर निगम और जलकल विभाग की टीम ने इन स्थानों पर लगातार काम किया है.उन्होंने कहा कि तेज बारिश होने पर कुछ जगहों पर आधे घंटे से 45 मिनट तक पानी जरूर जमा होता है, लेकिन अब पानी ज्यादा देर तक नहीं रुकता और जल्द ही निकल जाता है. रातभर बारिश होने के बावजूद फिलहाल शहर में बड़े स्तर पर जलजमाव देखने को नहीं मिल रहा है.ALSO READ : मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठनमेयर ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम और जलकल विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहां की व्यवस्थाओं पर सभी की नजर रहती है। बारिश के दौरान किसी भी तरह की समस्या न हो, इसके लिए टीम लगातार मौके पर काम कर रही है.