Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

ताड़का रूप में डराने लगी रश्मिका मंदाना, 'थामा' का सामने आया फर्स्ट लुक

ताड़का रूप में डराने लगी रश्मिका मंदाना, 'थामा' का सामने आया फर्स्ट लुक
Aug 18, 2025, 01:12 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Thama First Look: मोस्ट अवेटेड फिल्मों में बेशुमार थामा का पहला लुक आज दर्शकों के सामने आ गया है. बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों के साथ थामा का सफर देखने को लेकर हर कोई बेकरार बैठा है. जिसकी झलक फिल्म की स्टार कास्ट के सभी लुक से साफ जाहिर होता है. फिल्म में विलेन का रोल दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा हैं.




थामा के कलाकारों का सामने आया धासू लुक


बता दें, स्त्री 2' के मेकर्स अपनी अगली हॉरर फिल्म 'थामा' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हो चुके हैं. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी ये फिल्म 'थामा' में अपने किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सामने आया है.



खास बात तो ये है कि, इन तीनों कलाकारों का धासू लुक शेयर करते हुए मेकर्स ने 'थामा' में उनके कैरेक्टर से भी पर्दा उठा दिया है. बता दें, फिल्म थामा आयुष्मान खुराना लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे. जहां एक्टर का फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मैडॉक फिल्म्स ने लिखा- 'आलोक के रूप में आयुष्मान खुराना पेश हैं- इंसानियत की आखिरी उम्मीद.'


https://www.instagram.com/reel/DNffa9Jy2wJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==


यक्षासन अवतार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी


सुपरस्टार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फिल्म थामा में लुक देख दर्शक काफी प्रसन्न हैं, क्योंकि, 'थामा' से सिद्दीकी का जो लुक देखने को मिला है वो कोई मामूली नहीं, बल्कि एक्टर फिल्म में विलेन अवताक में नजर आ रहे हैं. लंबे बालों के साथ नवाजुद्दीन खौफनाक अवतार में दिख रहे हैं. एक्टर के कैरेक्टर के बारे में प्रोडक्शन हाउस ने लिखा- 'यक्षासन के रूप में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पेश हैं- अंधेरे का बादशाह.' ये लाइन सुन हर दर्शकों के मुंह से इसकी तारीफ रूकती नहीं दिख रही हैं.


/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==


रश्मिका को ताड़का रूप में देख दर्शक बोले...


एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जिसे हर कोई पसंद करता हैं, वो 'थामा' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. फिल्म में एक्ट्रेस ताड़का के रोल निभाने वाली हैं. 'थामा' के फर्स्ट लुक पोस्टर में रश्मिका खुले बालों और आंखों में तीखे तेवर लिए दिखाई दे रही हैं. मैडॉक फिल्म्स ने उनके रोल को लेकर लिखा- 'ताड़का के रूप में रश्मिका मंदाना पेश है- रोशनी की एक ही पहली किरण.'


/?utm_source=ig_web_copy_link


19 अगस्त को रिलीज होगा थामा का टीजर


फिल्म 'थामा' की स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक रिवील करते हुए मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म की टीजर रिलीज डेट भी अनाउंस की है. 'थामा' का टीजर 19 अगस्त 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा.


दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
Severe heat wave hits Delhi, heatwave beginsDelhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी प्रचंड रूप दिखाने लगी है. दिन में सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं के चलते लू जैसा एहसास हो रहा है, दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. राजधानी में तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, शुष्क मौसम के चलते तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. 24 घंटे बाद दिल्ली में लू का प्रकोप भी शुरू होने वाला है, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.दिल्ली में कैसा रहेगा मौसमIMD के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहने वाला है. दिनभर तेज धूप निकली रहेगी, जिससे चिलचिलाती हुई गर्मी परेशान करेगी. दिन में गर्म हवाओं के चलते तपिश का एहसास अधिक होगा. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, वहीं हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, बीच-बीच में यह 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.लू का अलर्ट जारीदिल्ली में 19 और 20 मई को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं, कभी-कभी हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 82 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, मौसम विभाग के अनुसार अब राजधानी में अधिकांश समय पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं, ये हवाएं अपने साथ राजस्थान और बलूचिस्तान की गर्मी भी साथ लेकर आएंगी, ऐसे में हवा में नमी कम होने के चलते लोगों को तपिश का एहसास काफी ज्यादा होगा.दिल्ली में कैसा रहा मौसमदिल्ली में रविवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली रही. दिन में तेज धूप के साथ ही लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेलने पड़े. हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखे को मिली, लेकिन इससे तपिश पर कोई असर नहीं पड़ा, सूरज ढलने के बाद भी मौसम गर्म ही बना रहा, बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रिज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
Varanasi reels under intense heat, heatwave warning issuedवाराणसी: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू का प्रकोप पूरे प्रदेश में होगा. उत्तर प्रदेश में गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप लोगों को अब डराने भी लगा है. बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिले भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं, मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश बढ़ने, गर्म हवाएं चलने और पारे में लगातार बढ़ोतरी होने की जानकारी दी है. इससे कई जिलों में दिन के समय हालात और कठिन होने की आशंका है.लू चलने की चेतावनी जारीसोमवार के लिए प्रदेश के 33 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, रविवार को बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, इसके अलावा झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर में भी लू का असर बेहद तीखा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं.सर्वाधिक तापमान वाले जिलेबांदा- 46.4 डिग्री सेल्सियसझांसी- 44.6 डिग्री सेल्सियसप्रयागराज- 44.5 डिग्री सेल्सियसहमीरपुर-44.2 डिग्री सेल्सियसउरई- 43.8 डिग्री सेल्सियसइन जिलों में लू चलने की चेतावनीबांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र शामिल है.यह भी पढ़ें: पूर्वी उत्‍तरप्रदेश में मौसम विभाग का नया अलर्ट, सप्‍ताह भर सक्रिय रहेगा हीटवेव
निर्माण में गड़बड़ी पर नगर निगम सख्त, दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना...
निर्माण में गड़बड़ी पर नगर निगम सख्त, दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना...
वाराणसी : नगर निगम ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर दो कार्यदायी फर्मों पर कुल सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. उन्होंने साफ कहा कि सरकारी धन की बर्बादी और निर्माण गुणवत्ता से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.सीनियर केयर सेंटर निर्माण में मिली गंभीर खामियांनगर आयुक्त रविवार को बड़ा लालपुर स्थित निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे. यहां निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चलता मिला. साथ ही निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई. इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित फर्म पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.सारनाथ जोन कार्यालय निर्माण पर भी कार्रवाईइसके बाद नगर आयुक्त ने पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर बन रहे सारनाथ जोन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि छह महीने बीतने के बाद भी केवल आधा बेसमेंट ही तैयार हुआ है. साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी बेहद खराब मिली। इस लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया.नालों की सफाई और पक्कीकरण के निर्देशनिरीक्षण के दौरान बड़ा लालपुर स्थित 4.5 किलोमीटर लंबे कच्चे नाले की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. नगर आयुक्त ने नाले को पक्का बनाने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए.इसके अलावा पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर नरोखर नाला और पाल बस्ती नाले के निरीक्षण में अधिकारियों को मॉनसून से पहले सिल्ट हटाकर पूरी गहराई तक सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.ALSO READ:मुल्तानी मिट्टी से निखारे चेहरे की रंगत, रखे ये सावधानियांअधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूदनिरीक्षण के दौरान नगर निगम के नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव, सहायक अभियंता अनूप सिंह, मिथुन कुमार, अवर अभियंता सलमान, शिव कुमार सरोज समेत संबंधित फर्मों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.