Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में सामने आई यह वजह...

वाराणसी में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में सामने आई यह वजह...
Jun 12, 2026, 10:00 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : लंका थाना क्षेत्र की जानकी बाग कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी की मौत से इलाके के लोग गमगीन हैं. जानकारी के अनुसार, पढ़ाई को लेकर माता-पिता की डांट से क्षुब्‍ध किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना के बाद लंका पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. किशोरी की मौत से परिवार में मातम पसर गया है.


जानकारी के अनुसार किशोरी की पहचान नैंसी उपाध्याय (14) के रूप में हुई है. वह अपने माता-पिता के साथ जानकी बाग कॉलोनी के पास किराए के मकान में रहती थी. उसके पिता श्रवण उपाध्याय मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया रोड क्षेत्र के निवासी हैं और वाराणसी में रहकर निजी कार्य करते हैं.


सुबह उनकी बेटी नैंसी उपाध्याय को पढ़ाई पर ध्यान देने को लेकर माता-पिता ने समझाते हुए डांट लगाई थी. बताया जा रहा है कि इस बात से किशोरी काफी आहत हो गई थी. परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, तभी नैंसी अपने कमरे में चली गई. कुछ समय बाद जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई. परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो नैंसी फंदे से लटकी मिली. यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.


ALSO READ : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस : वाराणसी में रैली निकालकर दिया यह संदेश...


इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है. लंका थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद मोहल्ले में भी गम का माहौल है.

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाराणसी में होगा 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम, दो स्‍थानों पर आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाराणसी में होगा 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम, दो स्‍थानों पर आयोजन
वाराणसी : राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, प्रतिभा विकास एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना तथा खेल क्षेत्र में देश की प्रगति एवं भविष्य की संभावनाओं पर युवाओं के साथ संवाद स्थापित करना है. वाराणसी में यह कार्यक्रम 27 अगस्त 2026 को दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP), वाराणसी तथा धीरेंद्र महिला पी.जी. कॉलेज, वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित होंगे. दोनों स्थलों पर युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा.प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत स्थानीय स्तर पर “युवा संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें जनपद के सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय खेल प्रतिभाएं तथा युवा प्रतिभागी शामिल होंगे. जनप्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को संबोधित करने के साथ-साथ खेल एवं युवा विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए जाएंगे. कार्यक्रम में स्थानीय खेल प्रतिभाओं के साथ संवाद भी किया जाएगा.युवाओं के विचारों और सुझावों को मिलेगा मंच“खेलो इंडिया संवाद” का महत्वपूर्ण पक्ष युवा संवाद है, जिसके माध्यम से युवाओं को देश के खेल इकोसिस्टम, खेल प्रतिभाओं के विकास, युवा नेतृत्व तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा. युवाओं द्वारा दिए गए सुझावों को निर्धारित माध्यम से संकलित कर आगे प्रेषित किया जाएगा.युवा संवाद के प्रमुख विषयों में देश के खेल इकोसिस्टम को बेहतर बनाना, 2036 ओलंपिक के लिए खेल प्रतिभाओं को तैयार करना, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी तथा विकसित भारत के लिए युवाओं का सशक्तिकरण शामिल हैं.कार्यक्रम के दौरान युवाओं को MY Bharat पोर्टल से जुड़ने एवं पंजीकरण के लिए भी प्रेरित किया जाएगा. साथ ही युवाओं से डिजिटल माध्यम से सुझाव प्राप्त करने के लिए MY Bharat Suggestions Box का QR Code उपलब्ध कराया जाएगा तथा Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 Quiz के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी.ALSO READ : एक हाथ नहीं, फिर भी आस्था-जुनून बरकरार; 9 साल से कांवड़ लेकर बाबा के दरबार में हाजिरीउप निदेशक, मेरा युवा भारत, वाराणसी ने कहा कि “खेलो इंडिया संवाद युवाओं को खेल क्षेत्र में देश की उपलब्धियों, भविष्य की संभावनाओं और खेलों में उनके योगदान से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है. खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है. इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं कीआकांक्षाओं और सुझावों को सुनने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.”उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा खेल, फिटनेस और विकसित भारत के निर्माण से जुड़े अपने विचार एवं सुझाव साझा करने की अपील की.
एक हाथ नहीं, फिर भी आस्था-जुनून बरकरार; 9 साल से कांवड़ लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी
एक हाथ नहीं, फिर भी आस्था-जुनून बरकरार; 9 साल से कांवड़ लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी
वाराणसी:काशी विश्वनाथ धाम में सावन के अंतिम सोमवार को आस्था और जज्बे की ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया.बहराइच से आए श्रादुल वर्मा एक हाथ से कांवड़ उठाकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे.वर्ष 1995 में एक दुर्घटना में उनका एक हाथ चला गया, लेकिन बाबा के प्रति उनकी आस्था और श्रद्धा आज भी उतनी ही मजबूत है.श्रादुल वर्मा बताते हैं कि करीब नौ साल पहले उन्होंने बाबा विश्वनाथ से एक मन्नत मांगी थी.उनकी इच्छा थी कि उन्हें पुत्री रत्न की प्राप्ति हो. मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने सावन में देवघर से कांवड़ लेकर काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया. इसके बाद से हर सावन बाबा के दरबार में जल चढ़ाना उनके जीवन का संकल्प बन गया. पिछले नौ वर्षों से वह लगातार काशी आकर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं.एक हाथ से कांवड़ उठाकर बाबा के दरबार तक पहुंचना उनके लिए भले ही चुनौती हो, लेकिन उनका विश्वास है,कि यह सब बाबा की कृपा से संभव हो रहा है. श्रादुल कहते हैं कि बाबा शक्ति देते हैं, इसलिए कांवड़ उठाने और जलाभिषेक करने में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं होती. उनके लिए यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि बाबा के प्रति कृतज्ञता और अटूट विश्वास का प्रतीक है.श्रादुल का कहना है,कि नौ साल में काशी काफी बदल गई है.पहले की तुलना में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बेहतर हुई हैं, और प्रशासन की व्यवस्थाएं भी अच्छी हुई हैं.अब बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी पहले के मुकाबले जल्दी हो जाते हैं.ALSO READ : आरोग्य मेले की व्यवस्था का टीम ने किया निरीक्षणएक हाथ का सहारा कम हुआ तो क्या, बाबा पर विश्वास का सहारा कभी कम नहीं हुआ. यही विश्वास और जज्बा श्रादुल वर्मा को हर सावन काशी खींच लाता है और वह पूरी श्रद्धा के साथ बाबा विश्वनाथ को जल अर्पित कर अपना संकल्प निभाते हैं.
आरोग्य मेले की व्यवस्था का टीम ने किया निरीक्षण
आरोग्य मेले की व्यवस्था का टीम ने किया निरीक्षण
वाराणसी : जिले में आयोजित होने वाले आरोग्य मेले की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया, टीम ने मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान पंजीकरण काउंटर, चिकित्सकीय जांच, दवा वितरण, पेयजल, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और बिजली सहित अन्य तैयारियों को देखा गया.अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. जांच और पंजीकरण की प्रक्रिया व्यवस्थित रखने के साथ ही आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया, भीड़ को देखते हुए अलग-अलग काउंटर बनाने और मरीजों को सही जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया.टीम ने साफ-सफाई व्यवस्था को विशेष रूप से परखा और मेला परिसर में नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए, स्वास्थ्य कर्मियों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने तथा मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने के लिए कहा गया. अधिकारियों ने कहा कि आरोग्य मेले का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.ALSO READ : वाराणसी में ‘झीलवाली हिमपुरी’ का अद्भुत नजारा, जलविहार झांकी में राधा-कृष्ण ने मोहा मननिरीक्षण के दौरान टीम ने तैयारियों में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए. संबंधित विभागों से आपसी समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी.