जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी में वाराणसी के दस लोगों को मिली जगह

वाराणसीः भारतीय रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा उत्तर रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति के पुनर्गठन में भाजपा कार्यकर्ताओं को 'विशेष श्रेणी' के अंतर्गत सदस्य मनोनीत किया गया है. रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी में विशेष हित श्रेणी के तहत वाराणसी के दस लोगों को मनोनीत किया गया है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे को पत्र जारी किया गया है. मनोनीत सभी सदस्य भाजपा से जुड़े हैं.

मनोनीत सदस्यों को सूचना भेजने की कार्रवाई
आपको बता दें, मनोनीत किए गए सदस्यों में सारनाथ के परशुरामपुर निवासी अवधेश राय, बिरदोपुर गिरीनगर निवासी पवन कुमार अग्रवाल, सिगरा निवासी आलोक कुमार श्रीवास्तव, साकेत नगर निवासी अशोक कुमार, हरसोस निवासी बृजनाथ, भोजूबीर निवासी अरविंद कुमार सिंह, सरायनंदन खोजवा निवासी अभिषेक कुमार मिश्रा, चितईपुर निवासी विनीत कुमार सिंह, कछवारोड निवासी अशोक कुमार सिंह और रेशम कटरा निवासी रवि शंकर केशरवानी (हरि केशरी) शामिल हैं. रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सभी मनोनीत सदस्यों को सूचना भेजने की कार्रवाई की जाए.
सुविधाओं को लेकर रेलवे सतर्क रहता
भारतीय रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा उत्तरी रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति के पुनर्गठन में भाजपा कार्यकर्ताओं को 'विशेष श्रेणी' के अंतर्गत सदस्य मनोनीत किए जाने पर एमएलसी धर्मेंद्र राय, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नव मनोनीत सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं. उनका कहना है कि वाराणसी के निवासियों को सदस्य मनोनित होने रेलवे व पैसेंजर के बीच संवाद की स्थिति बेहतर होगी. साथ ही यात्री सुविधाओं के विकास में भी सहयोग मिलेगा. बनारस और आसपास से जिलों से बड़ी संख्या में लोग ट्रेन में सफर करते हैं. उनकी सुविधाओं को लेकर रेलवे सतर्क रहता है.
Also Read: वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, JCB की चपेट में आने से मजदूर की हालत गंभीर



