Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मौसम का फिर बदला मिजाज, प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

मौसम का फिर बदला मिजाज, प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
Apr 19, 2026, 07:13 AM
|
Posted By Preeti Kumari

The weather has changed again, people are suffering due to the intense heat.


Weather News: अप्रैल खत्म होते-होते गर्मी के तेवर अपना असर कई गुना तेज दिखाने लगेंगे. जिसके चलते लोगों का हाल बेहाल हो जाएगा. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है. दिन की तपती धूप और लू के थपड़े बाहर निकलने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी-राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्थिति विकट हो चली है. बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और लगातार बढ़ता पारा अभी परेशानी को और बढ़ाएगा.


loki


इन राज्यों में बरस रही आग


देशभर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. इसमें विदर्ङ के अधिकाशं हिस्से, मराठावाड़ा और मध्य प्रदेश के कई इलाकों के साथ ही छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थान शामिल हैं. इसके अलावा आंतरिक ओडिशा, रायलसीमा, झारखंड, राजस्थान और गुजरात के कुछ अलग‑थलग इलाकों में भी तापमान इसी स्तर तक पहुंचा है. वहीं देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. हालांकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है.


h


दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का हाल


दिल्ली के भी बदलते मौसम में प्रचंड गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है. आज भी भीषण गर्मी पड़ेगी. अधिकतम पारा 41 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री पर रहेगा. आसमान पर आंशिक बादल छाए रहेंगे. 20 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच पारा 42 डिग्री को पार कर जाएगा. न्यूनतम पारा 24 डिग्री पर ही रहेगा. इस दौरान आसमान साफ रहेगा पर चिलचिलाती धूप आपके पसीने छुड़ा देगी. दिल्ली से सटे राज्यों की बात करें तो पंजाब-हरियाणा में भी अब पारा बढ़ने वाला है. बीच में गरज-चमक ने पारा कम किया था पर अब मौसम साफ है और 24 अप्रैल तक दोनों प्रदेशों में गर्मी का टॉर्चर झेलने को मिलेगा.


jk


यूपी में चल रही लू


उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी हालत खराब हैं. पू्र्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में इस पूरे हफ्ते (20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक) लू का येलो अलर्ट है. 20 से 22 अप्रैल के बीच तीन दिन लगातार पूर्वी राजस्थान झुलसेगा. इस बीच धूल भरी आंधी भी चलेगी. आईएमडी ने बताया कि यूपी में शुष्क मौसम बना हुआ है और लगातार पछुआ हवाएं चल रही हैं. बुलेटिन में कहा गया, ‘‘दिन के समय पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है.'' शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. प्रयागराज में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग 3.2 डिग्री अधिक है, जबकि राज्य का सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बांदा में दर्ज किया गया. वाराणसी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 43.1 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.


Also Read: 42 डिग्री पार तापमान ने रोकी काशी की रौनक, सूने पड़े घाट, पर्यटक मायूस


ik


लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज


वही, राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में पहली बार 40 डिग्री के पार पहुंचा. यहां न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहा. पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने की संभावना है जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.पहाड़ी राज्यों हिमाचल-उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के साथ लद्दाख में आज मौसम की पलटी मारने वाला है. गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. 20 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा और 24 अप्रैल तक मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.


CRPF महानिदेशक ने जवानों के आवास के लिए आवांटित किया भूमि निरीक्षण,  सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
CRPF महानिदेशक ने जवानों के आवास के लिए आवांटित किया भूमि निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
वाराणसीः सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को वाराणसी पहुंचे. उन्होंने सरैयाबाद, किला कोहना नमो घाट क्षेत्र में जवानों के आवास और अन्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि का निरीक्षण किया. राजस्व विभाग के अधिकारियों से भूमि संबंधी विषयों पर चर्चा की. इसके बाद पहाड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.जवानों के समर्पण की हुई सराहना वहीं, महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों को कर्तव्यपालन में सतर्कता, अनुशासन और सजगता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अधिकारियों और जवानों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यावसायिक दक्षता की सराहना की. महानिदेशक ने पहड़िया नवीन मंडी स्थित 95 बटालियन के मुख्यालय पहुंच अधीनस्थ अधिकारी मेस के नवनिर्मित डाइनिंग हाल का उद्घाटन किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं व सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की.महानिदेशक ने विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा काशी महानिदेशक विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं, ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा के बारे में भी मातहतों से जानकारी ली और दोनों स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभारी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने सुरक्षा में किसी तरह की कोताही न बरतने से निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ज्ञानवापी क्षेत्र बेहद संवेदनशील है इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है. इससे पूर्व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान विशेष महानिदेशक दीपक कुमार, आइजी अनिल कुमार, डीआइजी संजय कुमार, डीआइजी राकेश कुमार, कमांडेंट आरएस बालापुरकर, राजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार और नवनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे.Also Read: नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ के अंतिम दिन निकली राम दरबार की भव्य शोभायात्रा, दक्षिणा के साथ हुई बटुकों की विदाई
नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ के अंतिम दिन निकली राम दरबार की भव्य शोभायात्रा, दक्षिणा के साथ हुई बटुकों की विदाई
नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ के अंतिम दिन निकली राम दरबार की भव्य शोभायात्रा, दक्षिणा के साथ हुई बटुकों की विदाई
वाराणसी: रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ के अंतिम दिन बुधवार को श्रीराम दरबार की विशाल शोभायात्रा निकाली गई. सुबह नौ बजे श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार से निकली शोभायात्रा बांसफाटक, गोदौलिया और गिरजाघर होते हुए लक्सा स्थित लक्ष्मीकुंड पहुंची. यहां सभी बटुकों ने श्रीराम दरबार का पूजन-अर्चन किया. इसके बाद बटुकों को दक्षिणा देकर विदा किया गया. तत्पश्चात श्रीराम दरबार की प्रतिमा का लक्ष्मीकुंड में विसर्जन किया गया.स्वदेशी फूलों से सजी गाड़ी पर विराजमान हुए राम दरबार की प्रतिमा इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष कौशल शर्मा, महामंत्री अजय खेमका, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, रघुदेव अग्रवाल, अशोक सराफ, विश्वनाथ पोद्दार, महेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, राधेश्याम मिश्रा, विवेक जायसवाल, कृष्ण कुमार काबरा और सतीश जायसवाल ने प्रभु श्रीराम का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी. प्रभु को भोग अर्पित किया गया और प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया. इसके बाद श्रीराम दरबार की प्रतिमा को स्वदेशी फूलों से सजी गाड़ी पर विराजमान कराया गया.शोभायात्रा में दौड़ा संस्था का बैनर शोभायात्रा में सबसे आगे संस्था का बैनर चल रहा था. इसके पीछे बैंड-बाजे पर रामधुन गूंज रही थी. 108 बटुक सिर पर पोथी धारण कर चल रहे थे, एक बग्घी पर श्रीराम कपूरिया व्यास जी विराजमान थे, जबकि दूसरी बग्घी पर पोथी रखी गई थी. रास्ते भर श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया.्Also Read: देव दीपावली की भव्यता देख अभिभूत हुआ इंदौर का पर्यटक, पहली बार चखा बनारसी पान
देव दीपावली की भव्यता देख अभिभूत हुआ इंदौर का पर्यटक, पहली बार चखा बनारसी पान
देव दीपावली की भव्यता देख अभिभूत हुआ इंदौर का पर्यटक, पहली बार चखा बनारसी पान
वाराणसी: महादेव की काशी नगरी में मनाई गई देव दीपावली सिर्फ दीपों की रोशनी और गंगा आरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे अनुभवों के लिए भी देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती है. यहां की भव्य आतिशबाजी, लेजर शो, गंगा के घाटों की सजावट और बनारसी खानपान हर किसी को अपना दीवाना बनाने में जरा भी कसर नहीं छोड़ती हैं. देव दीपावली की भव्य सुंदरता को देखने के लिए लाखों पर्यटक बनारस आते हैं. इन्हीं में से एक इंदौर के रहने वाले पर्यटक अश्मित जिसने काशी की अद्भुत छटा को बंया करते हुए बताया कि, यहां की खूबसूरती को बयां कर पाना काफी मुश्किल है. जिसका नजारा इतना सुंदर है कि जितना भी देखों मन नहीं भरता है. इतना ही नहीं, पर्यटक अश्मित ने पहली बार बनारसी पान का स्वाद चखा और बताया कि इसका स्वाद बड़ा ही गजब का है शायद तभी बनारस का पान पूरी दुनिया में मशहूर है.पहली बार खाया बनारसी पान, अश्मित बोले- वाह बनारस!काशी की देव दीपावली का नजारा ऐसा कि पहली बार देखने वाला भी इसकी भव्यता में खो जाए. इंदौर से पहुंचे अश्मित ने भी पहली बार बनारस की देव दीपावली देखी. घाटों पर दीपों की कतारें, आतिशबाजी और फायर शो ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उनका कहना है कि हर किसी को जीवन में कम से कम एक बार देव दीपावली देखने के लिए काशी जरूर आना चाहिए. काशी की खूबसूरती के साथ अश्मित को यहां के खानपान ने भी खूब आकर्षित किया. उन्होंने बताया कि बनारस आकर पहली बार पान खाया. पान के अलग-अलग फ्लेवर और हर पल बदलते स्वाद का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया था, उनका कहना है कि पान खाने के बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि आखिर बनारस का पान इतना मशहूर क्यों है.इंदौर से आए पर्यटक को भा गई काशी की देव दीपावलीवहीं, देव दीपावली में भीड़ को लेकर अश्मित का अनुभव भी कुछ अलग रहा. उनका कहना है कि उन्होंने बनारस की भीड़ को लेकर काफी बातें सुनी थीं और लोगों ने उन्हें डराया भी था, लेकिन उन्हें उतनी ज्यादा भीड़ महसूस नहीं हुई, जितनी उन्होंने पहले से कल्पना की थी. काशी की देव दीपावली ने इंदौर से आए अश्मित को रोशनी, आतिशबाजी और बनारसी पान के स्वाद की ऐसी यादें दीं, जिन्हें वह लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. उनका संदेश साफ है—अगर आपने अब तक बनारस की देव दीपावली नहीं देखी है, तो जिंदगी में कम से कम एक बार इसका अनुभव जरूर कीजिये.Also Read: देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़, फिर भी रेस्टोरेंट कारोबार में पसरा रहा सन्नाटा