Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

ट्रॉमा सेंटर के मुख्य द्वार पर जलजमाव से मरीज परेशान, हल्की बारिश में ही बिगड़ रही व्यवस्था

ट्रॉमा सेंटर के मुख्य द्वार पर जलजमाव से मरीज परेशान, हल्की बारिश में ही बिगड़ रही व्यवस्था
May 29, 2026, 08:13 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Patients are troubled by waterlogging at the main entrance of the Trauma Center, with even light rain worsening the situation.


वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित ट्रॉमा सेंटर के मुख्य द्वार पर जलजमाव की गंभीर समस्या एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है. हल्की बारिश या फुहार पड़ते ही अस्पताल के प्रवेश मार्ग पर पानी भर जाता है, जिससे मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का आरोप है कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है.

बताया जा रहा है कि वर्ष 2014 में ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन के बाद से ही मुख्य द्वार के सामने जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी, पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बिहार और झारखंड से प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें जलभराव, टूटी सड़क और कीचड़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.


h


सड़क पर बने गड्ढे बारिश के पानी में छिप जाते


स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे बारिश के पानी में छिप जाते हैं, जिससे आए दिन बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. कई बार मरीजों को लेकर आने वाले वाहन भी फंस जाते हैं, जिससे गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर उपचार मिलने में देरी होती है, लोगों का कहना है कि इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन पहले से ही परेशान रहते हैं.


hg


ट्रॉमा सेंटर के बाहर की बदहाल व्यवस्था


ऐसे में ट्रॉमा सेंटर के बाहर की बदहाल व्यवस्था उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही है. क्षेत्रीय नागरिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी को हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी गई है, लेकिन शहर के सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्रों में शामिल काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ट्रॉमा सेंटर के मुख्य द्वार पर आज तक स्थायी जल निकासी व्यवस्था नहीं हो पाना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है.


h


वहीं इन लोगों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक स्थिति बताया है. मरीजों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन, नगर निगम तथा संबंधित विभागों से मांग की है कि ट्रॉमा सेंटर के मुख्य द्वार पर तत्काल स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराई जाए, इसी के साथ ही सड़क की मरम्मत, गड्ढों को भरने और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है, ताकि मरीजों और आम जनता को राहत मिल सके. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में स्थिति और भयावह हो सकती है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.


Also Read: घर-घर जाकर जनगणना करना हुआ मुश्किल, निजी जानकारी देने में कतरा रहे लोग

वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।