Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बंदरों की उछलकूद में ट्रांसफार्मर फुंका, 200 से ज्यादा घरों की बिजली गुल....

बंदरों की उछलकूद में ट्रांसफार्मर फुंका, 200 से ज्यादा घरों की बिजली गुल....
Sep 16, 2026, 09:02 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी: आदमपुर पुलिस चौकी के बाहर मंगलवार देर शाम बंदरों की उछलकूद के दौरान 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। तेज धमाके के बाद ट्रांसफार्मर में खराबी आने से आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम के समय अचानक बिजली जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


स्थानीय लोगों के अनुसार, दो बंदर आपस में लड़ते हुए पेड़ से नीचे आकर ट्रांसफार्मर के ऊपर जा गिरे। इसके तुरंत बाद ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट हुआ और तेज आवाज के साथ बिजली आपूर्ति बंद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराबी दूर करने का काम शुरू किया।


ALSO READ:वाराणसी में सीवर-पेयजल पाइपलाइन कार्य की CCTV से होगी निगरानी


कर्मचारियों ने मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन बिजली चालू करते ही ट्रांसफार्मर में दोबारा तेज धमाका हो गया। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने फिर से ट्रांसफार्मर की जांच शुरू की। रात 8:35 बजे तक गंगा नगर कालोनी, दीवानगंज, भारद्वाजी टोला, सेवईमंडी, छित्तनपुरा समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी।


बिजली कटौती के चलते घरों में पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। गंगा नगर कालोनी निवासी राजेश यादव, सेवई मंडी निवासी मो. अहमद और भारद्वाजी टोला निवासी सुनील कुशवाहा ने बताया कि सूचना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए लगातार काम चल रहा था, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। रात तक जेई और लाइनमैन खराब ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में जुटे रहे।

शिवपुर में बंदरों का आतंक, 15 दिनों में कई लोगों को बनाया शिकार....
शिवपुर में बंदरों का आतंक, 15 दिनों में कई लोगों को बनाया शिकार....
वाराणसी : शिवपुर थाना और आसपास के इलाके में बंदरों के बढ़ते आतंक से पुलिसकर्मी ही नहीं, फरियादी और स्थानीय लोग भी भयभीत हैं. पिछले करीब 15 दिनों में कई लोगों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया. बंदर के हमले में घायल लोगों ने शिवपुर सीएचसी पहुंचकर उपचार कराया और एंटी-रेबीज के इंजेक्शन लगवाए. हालत यह है कि कब और कहां से बंदर हमला कर दे कोई नहीं जानता.स्थानीय लोगों के मुताबिक, बंदरों ने थाने में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को भी निशाना बनाया. इसके अलावा करीब तीन स्थानीय लोगों के बंदर के काटने से घायल होने की बात सामने आई है. इससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है.मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्षद बलराम कनौजिया के अनुरोध पर नगर निगम की बंदर पकड़ने वाली टीम शिवपुर थाने पहुंची.ALSO READ : बंदरों की उछलकूद में ट्रांसफार्मर फुंका, 200 से ज्यादा घरों की बिजली गुल....टीम ने अभियान चलाकर पांच बंदरों को पकड़ लिया. हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार, अभी भी दो दर्जन से अधिक बंदर थाना परिसर और आसपास के क्षेत्र में मौजूद हैं. स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से अभियान को लगातार चलाने की मांग की है, ताकि बचे हुए बंदरों को भी पकड़ा जा सके और थाने आने वाले फरियादियों व क्षेत्रवासियों को बंदरों के आतंक से राहत मिल सके.
बंदरों की उछलकूद में ट्रांसफार्मर फुंका, 200 से ज्यादा घरों की बिजली गुल....
बंदरों की उछलकूद में ट्रांसफार्मर फुंका, 200 से ज्यादा घरों की बिजली गुल....
वाराणसी: आदमपुर पुलिस चौकी के बाहर मंगलवार देर शाम बंदरों की उछलकूद के दौरान 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। तेज धमाके के बाद ट्रांसफार्मर में खराबी आने से आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम के समय अचानक बिजली जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार, दो बंदर आपस में लड़ते हुए पेड़ से नीचे आकर ट्रांसफार्मर के ऊपर जा गिरे। इसके तुरंत बाद ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट हुआ और तेज आवाज के साथ बिजली आपूर्ति बंद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराबी दूर करने का काम शुरू किया।ALSO READ:वाराणसी में सीवर-पेयजल पाइपलाइन कार्य की CCTV से होगी निगरानीकर्मचारियों ने मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन बिजली चालू करते ही ट्रांसफार्मर में दोबारा तेज धमाका हो गया। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने फिर से ट्रांसफार्मर की जांच शुरू की। रात 8:35 बजे तक गंगा नगर कालोनी, दीवानगंज, भारद्वाजी टोला, सेवईमंडी, छित्तनपुरा समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी।बिजली कटौती के चलते घरों में पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। गंगा नगर कालोनी निवासी राजेश यादव, सेवई मंडी निवासी मो. अहमद और भारद्वाजी टोला निवासी सुनील कुशवाहा ने बताया कि सूचना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए लगातार काम चल रहा था, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। रात तक जेई और लाइनमैन खराब ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
वाराणसी में सीवर-पेयजल पाइपलाइन कार्य की CCTV से होगी निगरानी
वाराणसी में सीवर-पेयजल पाइपलाइन कार्य की CCTV से होगी निगरानी
वाराणसी। शहर के 22 प्रभावित वार्डों में सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के महाअभियान को लेकर नगर निगम ने निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। अब निर्माण कार्य वाली सभी साइटों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम और नगर निगम मुख्यालय से लिंक किया जाएगा, ताकि कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा सके।सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल निगम को मेन लाइन और ब्रांच लाइन के काम का विवरण, प्रतिदिन का लक्ष्य और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।महापौर ने जंगमवाड़ी, शिवाला, नगवा और बंगाली टोला वार्ड में 16 सितंबर से सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के मुताबिक 2161 करोड़ रुपये की इस महापरियोजना के तहत करीब 353.13 किलोमीटर सीवर लाइन और 651.64 किलोमीटर पेयजल पाइपलाइन बिछाई जानी है।ALSO READ:वाराणसी में मोदी के जन्मदिन को बेटियों ने अनोखे ढंग से बनाया विशेष, बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा...नगर निगम का कहना है कि निर्माण के दौरान लोगों को कुछ समय के लिए असुविधा हो सकती है, लेकिन परियोजना पूरी होने के बाद सीवर ओवरफ्लो और जलजमाव जैसी समस्याओं से लंबे समय तक राहत मिलने की उम्मीद है।आगामी भूमि पूजन का कार्यक्रम20 सितंबर: सरायनंदन और बिरदोपुर वार्ड21 सितंबर: भेलूपुर और दुर्गाकुंड वार्ड22 सितंबर: नारियाँ और जोल्हा उत्तरी वार्डबैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल समेत नगर निगम, जलकल, जल निगम के अधिकारी, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।