8.14 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को आसानी से मिली जमानत...

वाराणसी : पुलिस की तरफ से कई गई चूक की वजह से 8.14 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को आसानी से जमानत मिल गई. पुलिस ने सारनाथ के शिव विहार कालोनी निवासी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करके रिमांड की मांग की. बचाव पक्ष के वकील कुमार सेठ, दीपक कुमार सिंह, गौरांग बाजपेई ने उन साक्ष्यों को अपनी दलीलों से खारिज कर दिया और अदालत ने आरोपियों को जेल भेजने की बजाय जमानत दे दिया.
साइबर सेल वाराणसी द्वारा थाना सारनाथ में स्थानीय सागर सेठ एवं मंगल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. दोनों को गिरफ्तार करके अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया और उनके रिमांड की मांग की. आरोपियों के वकीलों ने जमानत की अर्जी दाखिल की. वहीं अभियोजन की ओर से मामले में लगभग नौ राज्यों तक फैले साइबर अपराध के नेटवर्क, 19 शिकायतों तथा चार मोबाइल फोन की बरामदगी का उल्लेख करते हुए जमानत का विरोध किया गया. पुलिस की ओर से साक्ष्य संकलन और प्रस्तुतिकरण में की गई चूक को देखते हुए
ALSO READ : गंगा घाटों से तालाबों तक सुरक्षा का घेरा, ड्रोन कैमरे से निगरानी, एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात...
बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी एवं पुलिस रिमांड की वैधानिक प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाया. धारा 35 के नोटिस की तामीला न कराए जाने, गिरफ्तारी पहले करके बाद में दर्शाए जाने तथा 24 घंटे की वैधानिक अवधि के पालन में कमी की दलील दी गई. बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि अभियुक्तों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उन्हें बिना ठोस आधार के मामले में फंसाया गया है. अभियोजन के पास न दलीलों की कोई काट नहीं थी. दोनों पक्षों को सुनने एवं अभिलेखों पर उपलब्ध तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया.



