Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

दालमंडी आगजनी मामले में दो नामजद, एक गिरफ्तार, ध्‍वस्‍तीकरण जारी

दालमंडी आगजनी मामले में दो नामजद, एक गिरफ्तार, ध्‍वस्‍तीकरण जारी
Feb 10, 2026, 09:56 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : दालमंडी क्षेत्र में ध्‍वस्‍तीकरण के बीच एक युवक द्वारा की गई आगजनी मामले में चौक पुलिस ने दालमंडी पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान की तहरीर पर दो नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. घटनाक्रम के लिए उकसाने के आरोपित फारुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार पकड़े गए फारुख के खिलाफ कई थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं. वहीं मंगलवार को नगर निगम की ओर से चिन्हित 21 जर्जर मकानों में ध्‍वस्‍तीकरण जारी है. मौके पर भारी फोर्स तैनात की गई जिससे अराजकता की स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके.


G


दालमंडी पुलिस चौकी प्रभारी ने तहरीर में बताया कि दालमंडी में चल रहे जर्जर मकानों के घ्वस्तीकरण कार्रवाई की निगरानी के लिए भ्रमणशील थे. उसी समय मकान संख्या सीके 40/71 भवन (बाहर से ताला बंद था) के पास ध्वस्तीकरण के लिए मुनादी कराई जा रही थी, कि बंद मकान के प्रथम तल से अजमत नामक एक युवक अचानक एक बोतल पेट्रोल लेकर नीचे खड़े लोगों पर फेंक दिया और आग लगा दी.


इससे छत के आगे लगे टिन शेड के नीचे रखे कबाड़ में आग लग गई. आरोप है कि कुछ कर्मचारियों पर पेट्रोल की बूंदें भी गिरीं, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई. अजमत ने खुद को भी आग लगाने की धमकी दी. पुलिस के अनुसार उसे अजमत को आगजनी और आत्मघाती कदम उठाने के लिए सूरजकुंड थाना लक्सा का फारुक खान उकसा रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि फारुख खान आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसका आपराधिक इतिहास कई थानों में दर्ज है. घटना के बाद अजमत मौके से फरार हो गया.


ALSO READ : वाराणसी को एक और ट्रामा सेन्टर की सौगात, हाईवे पर दुर्घटनाओं में घायलों को मिलेगी राहत


एसीपी दशाश्वमेध डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आगजनी की कोशिश करने के आरोपित अजमत की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. माहौल खराब करने की कोशिश की जड़ में रहे फारुख को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही कि घटना की जड़ में और कितने लोग शामिल हैं.

काशी विश्‍वनाथ मंदिर में मंगला आरती की तत्‍काल बुकिंग, वेबसाइट पर शो होगा विकल्‍प
काशी विश्‍वनाथ मंदिर में मंगला आरती की तत्‍काल बुकिंग, वेबसाइट पर शो होगा विकल्‍प
Like the railways, the Kashi Vishwanath Temple will now offer instant booking for Mangala Aarti; the option will be displayed on the website.वाराणसी: रलेवे की तरह अब काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती की भी तत्काल टिकट बुकिंग होगी. तत्काल में मंगला आरती के 100 टिकट मिलेंगे. हर दिन सुबह 11 बजे से अगले दिन की मंगला आरती के तत्काल टिकट की बुकिंग होगी. तत्काल टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है. अब वेबसाइट खोलने पर रेलवे बुकिंग की तरह ही तत्काल बुकिंग का भी विकल्प दिखेगा. भक्तों को जनरल और तत्काल दोनों टिकटों के लिए 500 रुपये का ही भुगतान करना होगा.जनरल और तत्काल मंगला आरती में बुकिंगजनरल और तत्काल मंगला आरती में इंट्री और सीटिंग का फर्क होगा. मंगला आरती के जनरल टिकट अगले 30 दिनों तक के किए जा सकेंगे. वहीं तत्काल मंगला आरती के लिए बुकिंग अगले दिन के लिए सुबह 11 बजे से शुरू होगी.Also Read: पूर्वांचल समेत वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, भयंकर बारिश के साथ गिरे ओलेजनरल मंगला आरती वाले भक्तों को प्रवेश गेट नंबर एक (ढुंढिराज राज गणेश) से दिया जाएगा जबकि बैठने की व्यवस्था दक्षिण एलईडी की तरफ होगी. जबकि तत्काल बुकिंग वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश गेट नंबर 4बी से होगा और बैठने की व्यवस्था उत्तर एलईडी की तरफ की जाती है. इस पहल से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और भीड से भी राहत मिलेगी.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
पूर्वांचल समेत वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, भयंकर बारिश के साथ गिरे ओले
पूर्वांचल समेत वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, भयंकर बारिश के साथ गिरे ओले
Weather changes in Purvanchal and Varanasi, heavy rain and hailstorms occurवाराणसी: पूर्वांचल स‍ह‍ित वाराणसी में मौसम का मिजाज अनुमानों के अनुसार ही बुधवार की दोपहर में बदल गया. वातावरण में गर्मी से राहत मिलने के साथ ठंडी हवाओं का असर भी घुल गया. माना जा रहा है क‍ि अब आने वाले द‍िनों में तापमान में इजाफा होने पर लोकल हीट‍िंंग की स्‍थ‍ित‍ि बादलों की सक्र‍ियता कराती रहेगी. बादलों ने बार‍िश का दौर शुरू कराया तो तेज हवाओं ने आम के टि‍कोरों पर सबसे पहले हमला क‍िया. जबक‍ि इसी के साथ ही ओलावृष्‍टि‍ का दौर भी शुरू हो गया. दोपहर में आसमान में बादल इतने घने थे क‍ि रात का अहसास भरी दोपहर में ही नजर आने लगा.वाराणसी में गर्म हवाओं का दौर वाराणसी में दोपहर दो बजे तक तो गर्म हवाओं का दौर बना रहा और द‍िन चढ़ने पर ढाई बजे के बाद बादलों की सक्र‍ियता का दौर शुरू हो गया. माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में भी इसी प्रकार के मौसम का रुख रह सकता है. वहीं दोपहर में बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर रहा तो गरज चमक के साथ ओले भी ग‍िरे. अचानक मौसम का रुख बदला हुआ देखकर लोगों के बीच फसलों की सुरक्षा को लेकर चि‍ंता का माहौल भी बना रहा. आर्द्रता में इजाफा होने का असर बादलों की सक्र‍ियता के रूप में साफ नजर आ रहा है. आंधी इतनी तेज थी कि‍ कई जगहों पर पेड़ ग‍िरे तो कहीं ब‍िजली के तार टूट गए. कई जगह होर्डिंग गिर गई. कई बैनर और पेड उखड गए.Also Read: युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनामबूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौरमौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि पूर्व में ही बादलों की सक्र‍ियता और बूंंदाबांदी के दौर का अनुमान जताया था. उसी अनुरूप मौसम भी बदलता हुआ नजर आ रहा था. सुबह जहां धूप और गर्मी का असर रहा तो वहीं दोपहर बाद बादलों की सक्र‍ियता के साथ ही बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर लोगों को चुनौती भी देता नजर आया. आगे भी मौसम व‍िभाग ने बादलों की सक्र‍ियता और बार‍िश का अनुमान जताया है. माना जा रहा है क‍ि लोकल फैक्‍टर आगे ऐसे की काम करता रहा तो मानसून की सक्र‍ियता भी जल्‍द हो सकती है. बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 38.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.6 ड‍िग्री कम रहा. न्‍यूनतम तापमान 26.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.4 ड‍िग्री अध‍िक रहा.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनाम
युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनाम
Four accused in the murder of a young businessman have been jailed, while others who are absconding have a reward of 25,000 each.वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में युवा कारोबारी मनीष सिंह की हत्या से क्षेत में तनाव का माहौल है. इस बीच पुलिस ने इस हत्‍याकांड के चार आरोपियों मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति व अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों कोर्ट में पेश किया जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया गया. उधर, चार अन्य वांछित आरोपियों आशीष राजभर, मनीष राजभर, नागेंद्र प्रजापति और दीपक राजभर समेत अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, फूलपुर पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं. एहतियातन गांव में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात है. इसके साथ ही फरार आरोपियों पर पर डीसीपी गोमती जोन ने 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया है.पीड़ित परिजनों से की बातचीतएडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने दूसरे दिन भी पीड़ित परिजनों से बातचीत की. उन्हें भरोसा दिलाया कि कार्रवाई ऐसी होगी, जो नजीर बनेगी. पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा. बता दें, कि रविवार की रात पत्तल-दोना की फैक्टरी से घर लौटते समय कार सवार मनीष सिंह की कार से बिंदू देवी को टक्कर लगने के बाद आक्रोशित मनबढ़ों ने ईंट से पीट-पीटकर मनीष सिंह की हत्या कर दी थी. मनीष सिंह के चाचा अरुण सिंह की तहरीर के आधार पर हत्या, मॉब लिंचिंग समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई. इस मामले में दबिश देने गई एसओजी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था औी पिस्‍टल भी छीन ली थी. खालिसपुर गांव में आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश देने गई क्राइम ब्रांच के साथ दुर्व्यवहार मामले में आरोपियों की भी पहचान कराई जा रही है. 60 अज्ञात के खिलाफ फूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.परिजन बदहवास, बेटियां करती रहीं पापा को याद घमहापुर निवासी मनीष कुमार सिंह की हत्या से परिजन बदहवास हैं. पत्नी अंकिता का रो-रोकर बुरा हाल है. छह माह के बेटे को संभालने में हर किसी की आंखें डबडबा जा रही हैं. मनीष के घर जुटे रिश्तेदारों ने बताया कि मंगलवार को अंकिता और मनीष की दसवीं वैवाहिक वर्षगांठ थी. आठ साल की बेटी मैत्री और चार साल की बेटी वैशु अपने पापा को याद कर रोती रही. परिवार में हर कोई गमगीन है. मनीष की विवाहित दो बहनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. बहनों ने बताया कि भैया मारपीट से बहुत दूर रहते थे. रास्ते में यदि कोई मिल जाता था, तो उसे अपनी कार में बैठा लेते थे.परिजनों से मिलने जाने से रोकाघमहापुर में मनीष सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर क्षत्रिय संगठनों ने विरोध जताया. करणी सेना समेत अन्य संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिजनों को दिलाए जाने की मांग की है. सोशल मीडिया पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. माहौल खराब करने वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी की निगरानी कराई जा रही है. एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं कारोबारी के परिजनों से मिलने जान रहे कई लोगों को पुलिस ने रोक दिया. तनाव का हवाला देते हुए उन्‍हें पुलिस वापस कर रही थी.Also Read: वाराणसी के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी, फाल सिलिंग तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद हुई घटनाhttps://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg