Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी कैंट से पीडीडीयू जंक्शन के बीच बिछेगी दो नई रेल लाइन

वाराणसी कैंट से पीडीडीयू जंक्शन के बीच बिछेगी दो नई रेल लाइन
Sep 03, 2025, 08:01 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: पूर्वी उत्तर प्रदेश और बनारस के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. वाराणसी कैंट जंक्शन और पं. दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन के बीच 15.7 किमी की डबल रेल लाइनें बिछाई जाएंगी.जिससे आधे घंटे में यह दूरी तय होगी जिससे समय की बचत होगी. रेलवे बोर्ड ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 1052 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है. अधिकारियों के अनुसार एक–दो माह में काम जमीन पर नजर आने लगेगा.


et


ALSO RAED: अनूठी परंपरा: देवी को प्रसन्न करने के लिए यहां भक्त बहाते हैं खून


रफ्तार को मिलेगी नई दिशा


बता दें कि वाराणसी कैंट और पीडीडीयू के बीच की दूरी करीब 15.7 किमी है. फिलहाल यहां केवल दो रेल लाइनें हैं, जिन पर बढ़ते रेल ट्रैफिक के कारण लगातार जाम की स्थिति बनती रहती है. राजघाट के पुराने पुल और ट्रैक पर मौजूद तीखे मोड़ ट्रेनों के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं. यही कारण है कि कोलकाता, पटना और रांची जैसी प्रमुख ट्रेनों की रफ्तार यहां धीमी हो जाती है. इस नई डबल लाइन बन जाने के बाद ट्रेनें बिना रुकावट पूरी रफ्तार से दौड़ पाएंगी और यह दूरी महज 30 मिनट में तय की जा सकेगी.


j


बढ़ेगी कनेक्टिविटी, मिलेंगे नए विकल्प


ALSO RAED: आइआइटी बीएचयू के एमटेक छात्र की हार्ट अटैक से मौत


नई लाइन से पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड से आने-जाने वाली ट्रेनों की कनेक्टिविटी और समयबद्धता में सुधार होगा. रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना से नई ट्रेनों को शुरू करने के भी रास्ते खुलेंगे. अपर रेल मंडल प्रबंधक बृजेश यादव का कहना है कि “डबल लाइन बिछने से न केवल ट्रेनों की समयबद्धता सुधरेगी बल्कि नई गाड़ियों के परिचालन की संभावनाएं भी बलवती होंगी".


h8


मालगाड़ियों को भी मिलेगा फायदा


इस परियोजना से केवल यात्री ही नहीं, बल्कि मालगाड़ियां भी लाभान्वित होंगी. वर्तमान में समर्पित माल ढुलाई गलियारा (DFC) लखनऊ-वाराणसी मार्ग से नहीं गुजरता, जिसकी वजह से मालगाड़ियों को लंबे रास्ते तय करने पड़ते हैं. नई लाइन से वाराणसी के रास्ते मालगाड़ियां आसानी से DFC तक पहुंच सकेंगी.इससे रेलवे की आमदनी बढ़ेगी और आर्थिकी को मजबूती मिलेगी.


i


रोजाना रेल यात्रियों को भी राहत


वाराणसी और मुगलसराय (पीडीडीयू) के बीच हर दिन लगभग एक लाख लोग यात्रा करते हैं.फिलहाल यह सफर सड़क मार्ग से ऑटो में 40 मिनट में पूरा होता है, लेकिन इसमें किराया ज्यादा और आराम कम होता है. रेलवे का लक्ष्य है कि डबल लाइन बनने के बाद लोकल ट्रेनें कम किराया और सुविधाजनक सफर का विकल्प बनें. इससे लोगों का झुकाव रेलवे की ओर बढ़ेगा.

er

अन्य परियोजनाओं को भी मिल रहा बल


इससे पहले सरकार मालवीय पुल निर्माण के लिए 1412 करोड़ रुपये का बजट जारी कर चुकी है. अब डबल लाइन परियोजना के जुड़ने से काशी और आसपास के इलाकों की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. यह परियोजना पूरी होने के बाद वाराणसी कैंट से पीडीडीयू जंक्शन के बीच यात्रा और तेज़, आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगी, साथ ही स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर रेल नेटवर्क की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.