Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

गंगा और वरुणा के किनारे दो परियोजनाओं को हरी झंडी, 53 गांवों में जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक...

गंगा और वरुणा के किनारे दो परियोजनाओं को हरी झंडी, 53 गांवों में जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक...
Jun 19, 2026, 08:16 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : बढ़ते ट्रैफिक लोड और जाम की समस्‍या से स्थायी रूप से निजात पाने के लिए प्रशासन ने दो बड़ी एलिवेटेड रोड परियोजनाओं की ओर कदम बढ़ा दिया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा गंगा और वरुणा नदी के समानांतर प्रस्तावित इन दोनों परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए शासन ने सकारात्मक रुख अपनाया है. दोनों एलिवेटेड रोड के एलाइनमेंट (दायरे) में आने वाले चिह्नित 53 मौजों और गाटों की रजिस्ट्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.


जिलाधिकारी की तरफ से जारी आदेश में प्रभावित गांवों की प्रस्तावित भूमि के क्रय-विक्रय, सट्टा इकरारनामा, दान-पत्र, लैंड-यूज (श्रेणी) में परिवर्तन और सरकारी भूमि के आवंटन पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू हो गया है. वरुणा नदी के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 से वाराणसी रिंग रोड को जोड़ने के लिए फोर-लेन वरुणा लिंक कनेक्टर कारिडोर का विकास हो रहा है.


शहर के लिएसाबित होगी ''लाइफलाइन''


इसकी लंबाई 21.153 किलोमीटर होगी. यह कारिडोर सदर और पिंडरा तहसील के कुल 41 गांवों से होकर गुजरेगी, जहां भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है. गंगा नदी के समानांतर बनने वाली सिक्स लेन एलिवेटेड रोड पूरे शहर के लिए ''लाइफलाइन'' साबित होगी. यह विश्व सुंदरी पुल के बाएं छोर से शुरू होकर ढाई किमी आगे सामने घाट पुल तक जाएगी, फिर रामनगर की तरफ से करीब छह किमी का सफर तय करते हुए नमो घाट पहुंचेगी. (जहां पहले से सिग्नेचर ब्रिज प्रस्तावित है). वहां से इसे आगे बढ़ाकर सीधे रिंग रोड के गंगा पुल से जोड़ दिया जाएगा. इसके बनने से चंदौली, मीरजापुर, गाजीपुर और बिहार की ओर से आने वाले वाहनों को शहर में घुसे बिना सीधे निकास मिल जाएगा.


प्रतिबंधित गांवों की सूची (तहसीलवार)


गंगा एलिवेटेड रोड (सदर तहसील के 11 ग्राम)

रमना, डोमरी, सीरगोवर्धनपुर, छित्तूपुर, भगवानपुर, सूजाबाद, नगवां, नरिया, किला कोहना, कोदोपुर, रामनगर और वाजिदपुर.


वरुणा एलिवेटेड रोड (सदर तहसील की 23 ग्राम पंचायतें व क्षेत्र)

हुकुलगंज, शहरखास, पहाड़पुर, भरथरा, पिसौर, दनियालपुर, छितौनी, कोटमा, किला कोहना, इन्द्रपुर, सिकरौल, बड़ागांव प्रथम, खजुरी, घौसाबाद, चौका, जैतपुरा, काजी सहदुल्लापुरा, अलईपुर, मकदुमपुर, भदऊ, कज्जाकपुर, कैंटोनमेंट और जेलखाना.


वरुणा एलिवेटेड रोड (पिंडरा तहसील के 19 गांव)

महादेवपुर, सरायकाजी, लुच्चेपुर, दुनियापुर, करोमा, धनेसरी, बैजतपट्टी, दासेपुर, कोईराजपुर, शहाबुद्दीनपुर, पश्चिमपुर, चमांव, कोइरान, अहिरान, अनंगपुर, भगतुपुर, वाजिदपुर, प्रतापट्टी और मंशापुर.


रजिस्ट्री दफ्तरों में चस्पा हुई सूची, लौट गए खरीदार


ALSO READ : सोयाबीन के तेल और टायर के टुकड़ों से बनेगी सड़क, आइआइटी बीएचयू ने तलाशी तकनीक...



शासन का आदेश प्राप्त होते ही पिंडरा और सदर तहसील स्थित उपनिबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालयों में प्रभावित गांवों और गाटा संख्याओं की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है. गुरुवार को जैसे ही सूची चस्पा हुई, तहसील परिसरों में भू-स्वामियों और प्रापर्टी डीलरों के बीच हलचल तेज हो गई. कई लोग जो पहले से तय सौदों के तहत रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे, उन्हें वापस लौटना पड़ा. प्रशासन के इस कदम से इन क्षेत्रों में जमीनों की अवैध प्लाटिंग और खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से लगाम लग गई है.

जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
वाराणसी : खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का दिनांक 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजन जनपद इटावा में किया जा रहा है . इसमें वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी जिसके लिए वाराणसी कुश्ती संघ एवं एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के समन्वय से जनपद का चयन ट्रायल डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया गया.फ्रीस्टाइल के 57 किलो में जिला जीत यादव गया सेठ,61 किलो में दीक्षित यादव माहनाग,65 किलो में दीपू यादव माहनाग,70 किलो में बजरंगी यादव महनाग,74 किलो में विशाल यादव बरेका,79 किलो में अश्वनी यादव गया सेठ, 86 किलो में शिवम यादव बरेका,92 किलो में हिमांशु यादव गया सेठ,97 किलो में आदर्श यादव बनियापुर 125 किलो में अभिषेक यादव मुर्दहा चुने गए.ग्रीको रोमन के 55 किलो में प्रेम बिन्द सिगरा,60 किलो में यशपाल सिगरा,63 किलो में पीयूष यादव सिगरा,67 किलो में विशाल यादव डुहिया,72 किलो में अनुकल्प यादव सिगरा,77 किलो में गोविंद भारद्वाज अजगर,82 किलो में विष्णु गुप्ता सिगरा,87 किलो में दीपू यादव मुर्दहा,97 किलो में अभय यादव मुर्दहा, 130 किलो में अमित यादव बनियापुर चुने गए.ALSO READ: बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.सभी चयनित पहलवान वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे.वाराणसी मंडल का चयन ट्रायल 24 सितंबर को सुबह 9:00 से डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जाएगानिर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र यादव, दिव्यांश सिंह, बेबी सिंह, उमेश कुमार, रामाश्रय यादव, उमेश यादव रहे.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन