कैंट में दो वाहन चोर गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद

वाराणसी - अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कैंट थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट सर्किल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई. प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट की टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय
दो वाहन चोरों को दबोच लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन यादव (24 वर्ष) पुत्र पारस यादव तथा अभिषेक यादव (20 वर्ष) पुत्र रामचन्द्र यादव, निवासी हरिहरपुर धरहरा, थाना चौबेपुर, वाराणसी के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें स्प्लेंडर प्लस व अपाचे आरटीआर सहित अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं. सभी वाहन थाना कैंट क्षेत्र में पूर्व में दर्ज मुकदमों से संबंधित बताए गए हैं. गिरफ्तारी 19 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे छोटी कटिंग मैदान के पास, थाना कैंट क्षेत्र में की गई. पूछताछ में आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में दर्ज कई आपराधिक मामलों की पुष्टि हुई है. पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है.
ALSO READ : आईएमए चुनाव रविवार को, इतने भागों में वोटर लिस्ट का विभाजन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुमित पाण्डेय, उपनिरीक्षक आकाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार कुंतल, कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार, कांस्टेबल प्रियंशु तिवारी एवं कांस्टेबल अनीत कुमार शामिल रहे.


