Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

UP Board Exam 2026: नकल रोकने को कड़े नियम, आभूषण पहनने पर प्रतिबंध

UP Board Exam 2026: नकल रोकने को कड़े नियम, आभूषण पहनने पर प्रतिबंध
Feb 17, 2026, 08:37 AM
|
Posted By Gaandiv

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर मार्च तक चलेंगी. बता दें कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इस बार बोर्ड प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं.सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं.


आभूषण पहनकर प्रवेश पर रोक


BORD EXAM 10  ur 12


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को अंगूठी, माला या किसी भी प्रकार के गहने पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. जांच के दौरान यदि कोई संदिग्ध वस्तु या आभूषण पाया जाता है. तो प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सकता है. इसका उद्देश्य परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकना है.


बालिका केंद्रों पर विशेष व्यवस्था


UP BORD EXAM 2026


बालिका परीक्षार्थियों की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं.


• बालिका विद्यालयों में महिला कक्ष निरीक्षकों की तैनाती अनिवार्य रहेगी.

• किसी भी परिस्थिति में पुरुष सदस्य बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं लेंगे.

• आवश्यकता होने पर तलाशी केवल महिला कर्मचारियों द्वारा ही की जाएगी.


ALSO READ : वाराणसी में जर्जर फ्लैर्टों पर वीडीए का नया प्‍लान, किसे होगा लाभ


कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई


बोर्ड प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं. सचल दल लगातार निरीक्षण करेंगे. नकल या अनुशासन भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बोर्ड का कहना है कि इस बार परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर निकाली गई परिवर्तन यात्रा, सपा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर निकाली गई परिवर्तन यात्रा, सपा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बीते शनिवार को वाराणसी में कैंट विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा निकाली गई.समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रजत वाल्मीकि के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी साइकिल चलाते हुए शामिल हुए. इस यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा में बदलाव का संदेश देने के साथ समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया.समाजवादी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटतायात्रा की शुरुआत भेलूपुर स्थित महानगर कैंप कार्यालय से हुई. यहां से साइकिल सवार कार्यकर्ता मालदहिया चौराहे पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचे. यात्रा में करीब 80 से 100 साइकिल सवार कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया. रास्ते भर समाजवादी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक संघर्ष के लिए अपनी ताकत दिखाई.विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की आवाज बुलंद करनाआयोजकों के मुताबिक, कैंट परिवर्तन यात्रा का मकसद विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की आवाज बुलंद करना और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना था. यात्रा में युवाओं की भागीदारी भी देखने को मिली, इस दौरान नगर निगम में नेता विरोधी दल हारुन अंसारी, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव रिजवान खान, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव आरती यादव, नसीम अंसारी, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक जोसेफ, कैंट विधानसभा के पूर्व प्रभारी अमन यादव, लोहिया वाहिनी के कैंट विधानसभा अध्यक्ष अंकित यादव, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष साहिल खान, महासचिव राजा बाबू विश्वकर्मा, अब्दुल्ला शाहिद, शाहीन अंसारी, रामनगर के जून प्रभारी विनोद यादव, शान केसरी, सामनेघाट के सेक्टर प्रभारी राधेश्याम यादव, आकाश सोनकर और पंकज मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.Also Read: देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध
देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध
देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध
वाराणसीः कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली के अवसर पर 24 नवंबर को काशी के घाटों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भीड़ तथा मुख्यमंत्री एवं अन्य वीआईपी के आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. शहर को जाम से मुक्त रखने और सुगम यातायात के लिए दोपहर एक बजे से डायवर्जन और प्रतिबंध प्रभावी होंगे.विश्वसुंदरी पुल व रिंग रोड पर चलेंगे वाहन ट्रैफिक पुलिस की ओर से बनाए गए प्लान के अनुसार शहर के दस प्रमुख मार्गों को 'नो-व्हीकल जोन' घोषित किया गया है. वाहनों के लिए 57 पार्किंग स्थल व पांच होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. राजघाट पुल, नमो घाट से पड़ाव के बीच इस पुल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सामने घाट पुल, लंका से रामनगर के बीच स्थित पुल पर केवल दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को ही जाने की अनुमति होगी. विश्वसुंदरी पुल व रिंग रोड पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा. एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के लिए किसी भी स्थिति में प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा. किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति के लिए नमो घाट से कबीर चौरा व दीनदयाल अस्पताल, गोदौलिया से बीएचयू और पड़ाव से रामनगर जिला अस्पताल तक तीन विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किए गए हैं. किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम (+91 7839856994) या ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर (+91 7317202020) पर संपर्क किया जा सकता है.जानें कौन से नो व्हीकल जोन में रहेंगे मार्ग मैदागिन से बुलानाला होते हुए गोदौलिया तक थाना लक्सा से रामापुरा तक लहुराबीर चौराहा से पिपलानी कटरा होते हुए मैदागिन तक और बेनिया तिराहे की तरफ ब्रॉडवे तिराहा से सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया तक अग्रवाल तिराहा, बीओबी तिराहा (रविदास गेट) और पद्मश्री चौराहे से अस्सी घाट व रविदास घाट की तरफ बहादुरपुर रोड (चंदौली) से पड़ाव होते हुए रामनगर चौराहा और टेंगरा मोड़ तक पड़ाव से सूजाबाद होते हुए राजघाट पुल/नमो घाट की तरफ ऐसी होगी बसों, मालवाहक और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था रहेगी. दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी बस या मालवाहक वाहन का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. सभी वाहन रिंग रोड और NH-19 से जाएंगे. काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन की बसें दोपहर एक बजे से रिंग रोड स्थित संदहा और हरहुआ में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों से चलेंगी. जौनपुर, आजमगढ़ व गाजीपुर की बसें हरहुआ, बावनबीघा व संदहा अंडरपास तक आएंगी, जबकि प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली की बसें मोहनसराय तक ही आ सकेंगी.प्रमुख डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्थानमो घाट क्षेत्र: केवल कलर-कोड पास युक्त वाहन ही हरहुआ, गिलट बाजार, पुलिस लाइन चौराहा या कैंट ओवरब्रिज होकर नमो घाट पार्किंग तक जा सकेंगे. बिना पास वाले वाहनों को चौकाघाट/लकड़ीमंडी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा. शहर के इस हिस्से के लिए मच्छोदरी, नेशनल इंटर कॉलेज, टाउनहाल, क्वीन्स कॉलेज और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पार्किंग बनाई गई है. दशाश्वमेध व गोदौलिया क्षेत्र: रथयात्रा, गुरुबाग व मलदहिया की ओर से आने वाले वाहनों को कमच्छा की तरफ मोड़कर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान, द्वारिकाधीश मंदिर, सीएचएस स्कूल, बेनियाबाग और मजदा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा. अस्सी व लंका क्षेत्र: अखरी, चितईपुर व सुंदरपुर से आने वाले वाहन नरिया गेट से प्रवेश कर बीएचयू परिसर में पार्क होंगे. प्रयागराज व मिर्जापुर की ओर से आने वाले वाहन हरसेवानंद स्कूल मैदान, लौटूवीर पार्किंग और गढ़वा घाट पार्किंग में खड़े होंगे. सामने घाट व मिर्जापुर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को दुर्गा मंदिर मैदान, पंचवटी मैदान, लंका मैदान व रामबाग ग्राउंड में तथा दोपहिया वाहनों को पीएसी ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा.Also Read: देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर गूंजेगी शिव महिमा, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक
देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
वाराणसी: महादेव की नगरी काशी में आयोजित होने वाला देव दीपावली सिर्फ दीपों की रोशनी और आध्यात्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करने का अवसर भी है. दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से इस वर्ष भी शहीदों के सम्मान की परंपरा निभाई जाएगी, कारगिल विजय के बाद वर्ष 1999 से शुरू हुई इस पहल के तहत इस बार चार शहीदों के परिवारों को मरणोपरांत भागीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इनमें दो सीआरपीएफ और दो आरपीएफ के जवानों के परिवार शामिल हैं. सम्मान के साथ परिवारों को सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी.जानिए क्यों जलाए जाते है आकाशदीप गंगा सेवा निधि की इस पहल के तहत हर साल कार्तिक मास की शुरुआत से ही देश के अमर वीर जवानों के नाम पर आकाशदीप जलाए जाते हैं. पूरे एक महीने तक गंगा तट पर जलने वाले ये दीप उन सैनिकों की स्मृति और उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए. कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के दिन शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की परंपरा को निभाया जाता है. गंगा सेवा निधि के संस्थापक और इस परंपरा की परिकल्पना करने वाले लोगों का उद्देश्य काशी के आध्यात्मिक आयोजन को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना था.Also Read: काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारी, लाखों दीपक से जगमगाएगे 84 गंगा घाटइस विचार को आगे बढ़ाते हुए 39 जीटीसी में तत्कालीन सैन्य अधिकारियों और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श किया गया. तय हुआ कि शहीदों के सम्मान से जुड़ा आयोजन सेना के नियमों और मर्यादाओं के अनुरूप होगा. किसी भी अमर वीर के बलिदान और उसके परिवार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, इसके बाद दशाश्वमेध घाट से शुरू हुई यह पहल आज देव दीपावली की विशिष्ट पहचान का हिस्सा बन चुकी है. जहां एक ओर गंगा के घाटों पर दीपदान, पूजा-पाठ और गंगा आरती के जरिए आध्यात्मिक वातावरण बनता है, वहीं दूसरी ओर शहीद परिवारों का सम्मान नई पीढ़ी को देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण का संदेश देता है.देव दीपावली पर पधारेंगे देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु काशी की देव दीपावली में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में गंगा सेवा निधि का यह आयोजन उत्सव को एक अलग भावनात्मक और राष्ट्रीय पहचान देता है. दीपों की जगमगाहट के बीच जब शहीदों के परिजन सम्मान ग्रहण करते हैं तो घाट पर मौजूद लोगों के लिए यह पल आस्था के साथ कृतज्ञता का भी बन जाता है. इस तरह काशी से देवत्व, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश एक साथ प्रसारित होता है.