Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

यूपी टीईटी 2026 : वाराणसी में दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा, गहन जांच के बाद प्रवेश...

यूपी टीईटी 2026 : वाराणसी में दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा, गहन जांच के बाद प्रवेश...
Jul 03, 2026, 09:02 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) शुक्रवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच कराई गई. जिले के 68 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है. परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था. सुबह लगभग आठ बजे से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें दिखाई देने लगीं. प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है.


नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक अभ्यर्थी की तीन स्तरों पर गहन जांच की गई. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की शारीरिक तलाशी ली गई. कई स्थानों पर शर्ट की बांहें ऊपर करवाकर जांच की गई, जबकि जूते और मोजे उतरवाकर भी तलाशी ली गई.


इलेक्ट्रॉनिक या ब्लूटूथ सुविधा वाली घड़ी पहनकर पहुंचे अभ्यर्थियों को पहले उसे बाहर जमा करने या उतारने के लिए कहा गया. सुरक्षा मानकों का पालन करने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई.


33 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल


शुक्रवार को दोनों पालियों को मिलाकर लगभग 33,140 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया. परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे. परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम से लगातार नजर रखी गई. आयोग के अधिकारी तकनीकी माध्यमों से सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग करते रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.


पर्यवेक्षक तैनात


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आयोग की ओर से पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है. इसके अलावा अनुभवी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रत्येक जिले में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.


परीक्षार्थियों को निर्देश दिए गए कि उत्तर पत्रक में किसी भी प्रकार की गलती सुधारने के लिए व्हाइटनर, ब्लेड, रबर अथवा अन्य किसी साधन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. यदि उत्तर पत्रक में गोले सही तरीके से नहीं भरे गए या आवश्यक जानकारी गलत दर्ज की गई, तो संबंधित उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा. परीक्षा पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को उनकी कॉपी की प्रति तथा प्रश्न पुस्तिका अपने साथ ले जाने की अनुमति दी जाएगी.


ALSO READ : दालमंडी में तीसरे दिन भी 5 मस्जिदों का ध्वस्तिकरण जारी, 7 अवैध मकानों पर भी चलेगा बुलडोजर...


तीन दिनों तक चलेगी परीक्षा


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से शुरू हुआ है और यह तीन दिनों तक चलेगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी पालियों में पंजीकृत अभ्यर्थियों की परीक्षा अलग-अलग केंद्रों पर कराई जा रही है. प्रशासन का दावा है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लागू की गई हैं.

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.