Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी कैंट स्‍टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में ट्रेन मैनेजर, हालत गंभीर

वाराणसी कैंट स्‍टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में ट्रेन मैनेजर, हालत गंभीर
May 07, 2026, 10:52 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Train manager hit by Rajdhani Express at Varanasi Cantt station, condition critical


वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. प्लेटफार्म नंबर 5 पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.


क


डॉक्टरों की निगरानी में घायल का इलाज


जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 20503 राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से देरी से बुधवार देर रात करीब 2 बजकर 19 मिनट पर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंची थी. इसी दौरान ट्रेन के रुकने के समय ट्रेन मैनेजर पंकज कुमार श्रीवास्तव अचानक ट्रेन की पिछली बोगी के नीचे रेलवे ट्रैक की तरफ चले गए और राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों में हड़कंप मच गया. तत्काल रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने घायल ट्रेन मैनेजर को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.


ु


सूत्रों के अनुसार हादसे में ट्रेन मैनेजर पंकज कुमार श्रीवास्तव का दाहिना हाथ गंभीर रूप से चोटिल हो गया है, जिसे काटने की नौबत आ गई. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और चिकित्सकों से घायल कर्मचारी की स्थिति की जानकारी ली. रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर ट्रेन मैनेजर अचानक ट्रैक के नीचे कैसे पहुंचे.


Also Read: वाराणसी में बुलडोजर एक्शन, भारी फोर्स के बीच कई इलाकों से हटाया जा रहा अतिक्रमण


घटनाक्रम की जांच में जुटा पुलिस प्रशासन


हादसे के बाद राजधानी एक्सप्रेस करीब 36 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी रही. परिचालन विभाग ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दूसरे ट्रेन मैनेजर एमजी खान को ड्यूटी पर लगाया, जिसके बाद रात 3 बजकर 3 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया. रेलवे स्टेशन पर देर रात हुए इस हादसे के बाद कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल देखने को मिला. फिलहाल रेलवे प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटा हुआ है.


ज्ञानवापी में 15 दिन गूंजती हैं रामचरितमानस की चौपाइयां, 108 ब्राह्मण करते हैं पाठ
ज्ञानवापी में 15 दिन गूंजती हैं रामचरितमानस की चौपाइयां, 108 ब्राह्मण करते हैं पाठ
वाराणसी: काशी की धार्मिक परंपराओं में कार्तिक मास का विशेष महत्व है. इस दौरान ज्ञानवापी क्षेत्र में 15 दिनों तक रामचरितमानस की चौपाइयां गूंजती हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी इस प्राचीन परंपरा में 108 ब्राह्मण एक साथ बैठकर मानस का पाठ करते हैं. आचार्य राम कपूरिया के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पंडाल बनाया जाता है. पूरे 15 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान चलते हैं. प्रतिमा की स्थापना के साथ नियमित पूजन-अर्चनाआयोजन में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा की स्थापना के साथ नियमित पूजन-अर्चना किया जाता है. 108 ब्राह्मणों द्वारा रामचरितमानस का सामूहिक पाठ इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहता है. प्रतिदिन श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते हैं.काशी में रामभक्ति और कार्तिकेय की आराधना का अनूठा संगम मान्यता और आस्था से जुड़ी इस परंपरा में शिव की नगरी काशी में रामभक्ति और कार्तिकेय की आराधना का अनूठा संगम देखने को मिलता है. पीढ़ियों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के जरिए ज्ञानवापी क्षेत्र में कार्तिक मास के दौरान भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहता है.Also Read: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर निकाली गई परिवर्तन यात्रा, सपा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
काशी में समावेशी समाज की पहल: संवाद, साझा भोजन और एकजुटता के साथ बनारस क्वीयर प्राइड की तैयारी
काशी में समावेशी समाज की पहल: संवाद, साझा भोजन और एकजुटता के साथ बनारस क्वीयर प्राइड की तैयारी
वाराणसी:- बनारस क्वीयर प्राइड 2026 की तैयारियों और आपसी एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को बेनियाबाग पार्क में सामुदायिक पॉटलक (Potluck) का आयोजन किया गया. इस आयोजन में क्वीयर एवं ट्रांस समुदाय के सदस्यों के साथ सामाजिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि से जुड़े सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतिभागी अपने-अपने घरों से व्यंजन बनाकर लाए और एक साथ बैठकर भोजन साझा किया. आयोजन का मुख्य संदेश रहा कि थाली अलग हो सकती है, स्वाद अलग हो सकते हैं, पहचान अलग हो सकती है, लेकिन साथ बैठने का अधिकार और सम्मान सबका बराबर है. इस भाव के साथ लोगों ने संवाद, सामूहिक खेल गतिविधियों और साझा अनुभवों के माध्यम से एक-दूसरे के प्रति समझ और जुड़ाव को गहरा किया.पहचान, संवाद और जमीनी चुनौतियां कार्यक्रम की शुरुआत अनामिका ने परिचय सत्र के साथ की. इसके बाद जाति, धर्म, जेंडर, लैंगिक पहचान, यौनिकता और सामाजिक स्वीकार्यता जैसे संवेदनशील व महत्वपूर्ण विषयों पर खुला संवाद हुआ. चर्चा के दौरान यह बात उभरकर सामने आई कि बनारस जैसे ऐतिहासिक शहर में सामाजिक रूढ़िवादिता, जानकारी व जागरूकता की कमी तथा संस्थागत चुनौतियों के चलते अनेक लोगों के लिए अपनी पहचान को स्वीकार करना और समाज के सामने रखना आसान नहीं होता.Also Read:- देव दीपावली पर काशी में उमड़ेगा देश-दुनिया का जनसैलाब, योगी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री की मौजूदगी में सजेगी गंगा की अंजुरीगरिमा और सम्मान की लड़ाई प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों और विचारों के आधार पर यह माना कि पहचान, गरिमा और सम्मान की लड़ाई अक्सर परिवार के भीतर से शुरू होती है और फिर समाज तथा विभिन्न संस्थाओं तक पहुंचती है. संवाद में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सुरक्षित और संवेदनशील माहौल मिलने पर लोग खुलकर अपनी बात रख सकते हैं. इस अवसर पर नीति ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पितृसत्तात्मक व्यवस्था केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पुरुषों और क्वीयर समुदाय सहित समाज के अलग-अलग वर्गों को प्रभावित करती है. उन्होंने कहा कि एक समतामूलक और समावेशी समाज के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति की पहचान, विचारों और अधिकारों का सम्मान किया जाए. नीति ने स्पष्ट किया कि बनारस क्वीयर प्राइड केवल क्वीयर और ट्रांस समुदाय का मंच नहीं है, बल्कि समानता और सम्मान के मूल्यों में विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति इससे जुड़ सकता है.2022 से 2026 तक की यात्राकार्यक्रम में शिवांगी ने बनारस क्वीयर प्राइड की पृष्ठभूमि और अब तक के सफर की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी और वर्ष 2023 में प्रशासनिक अनुमति के साथ पहली प्राइड मार्च निकाली गई. इसके बाद वर्ष 2024 और 2025 में भी प्राइड का आयोजन किया गया. शिवांगी के अनुसार, अब 2026 के आयोजन को पहले से अधिक व्यापक, सहभागी और यादगार बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और सहयोगियों के साथ समन्वय कर तैयारियां की जा रही हैं.आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा कीचर्चा के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक एकजुटता के महत्व को रेखांकित किया. इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी से आए प्रतिभागियों ने इस आयोजन को सामाजिक समावेशन और सकारात्मक बदलाव की दिशा में सार्थक कदम बताया. कार्यक्रम में अनामिका, नीति, बनी वर्मा, सैम, रूमान, अखिलेश, कृष्णा, शिवांगी, अबीर, रेनू, नितेश, तानिया, उदय, बनी और अनम सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही. आयोजन के अंत में नैन्सी ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की.
देव दीपावली पर काशी में उमड़ेगा देश-दुनिया का जनसैलाब, योगी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री की मौजूदगी में सजेगी गंगा की अंजुरी
देव दीपावली पर काशी में उमड़ेगा देश-दुनिया का जनसैलाब, योगी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री की मौजूदगी में सजेगी गंगा की अंजुरी
वाराणसी। गंगा के घाटों पर दीपों की कतारें, आसमान में रोशनी का अद्भुत नजारा और काशी की गलियों में देश-विदेश से पहुंचे मेहमानों की चहल-पहल। देव दीपावली पर मंगलवार को वाराणसी एक बार फिर अपनी भव्यता और सांस्कृतिक विरासत का साक्षी बनेगी। इस बार आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की भी मौजूदगी रहेगी।पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने पर्व को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अनुमान है कि इस बार देव दीपावली देखने के लिए देश-विदेश से करीब 15 लाख पर्यटक काशी पहुंचेंगे। शहर के 88 पक्के घाटों के साथ गंगा पार रेती और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी दीपोत्सव की छटा बिखरेगी। घाटों से लेकर कुंडों तक रोशनी का ऐसा विस्तार होगा कि पूरी काशी दीपों की नगरी में तब्दील नजर आएगी।इस बार दीपोत्सव का विस्तार घाटों तक ही सीमित नहीं रहेगा। शहर के 103 कुंडों पर भी 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दशाश्वमेध और अस्सी घाट के सामने गंगा पार रेती पर रात आठ बजे ड्रोन शो आयोजित होगा। इसमें आसमान में काशी विश्वनाथ मंदिर, शिव तांडव और मां गंगा की आकृतियां उकेरी जाएंगी। वहीं, श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने 10 मिनट की प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र बनेगी। चेत सिंह घाट से करीब 25 मिनट तक लेजर शो के जरिए भी दर्शकों को रोशनी का अनूठा नजारा देखने को मिलेगा।Also Read:- मुलायम सिंह यादव की जयंती पर निकाली गई परिवर्तन यात्रा, सपा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वानदस साल में पांच गुना बढ़ा पर्यटकों का आंकड़ादेव दीपावली अब केवल काशी का पारंपरिक धार्मिक आयोजन नहीं रह गई है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के बड़े आकर्षण के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। पर्यटन विभाग के पिछले एक दशक के आंकड़े इसकी लोकप्रियता में आए बदलाव को दिखाते हैं। वर्ष 2016 से 2019 के बीच हर साल औसतन 2.5 से चार लाख बाहरी पर्यटक काशी पहुंचते थे। कोरोना काल में वर्ष 2020 में यह संख्या एक लाख से नीचे चली गई, लेकिन 2021 में करीब 3.5 लाख पर्यटकों ने फिर से काशी का रुख किया।इसके बाद आयोजन का आकर्षण लगातार बढ़ता गया। वर्ष 2022 में छह से सात लाख पर्यटक पहुंचे, जबकि 2023 में 70 देशों के राजनयिकों की मौजूदगी के बीच पांच से आठ लाख बाहरी पर्यटक आए। वर्ष 2024 में यह संख्या करीब 10 लाख रही और 2025 में 10 से 12 लाख पर्यटकों ने देव दीपावली देखी। इस बार करीब 15 लाख पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। यानी एक दशक में पर्यटकों की संख्या लगभग पांच गुना तक बढ़ने की उम्मीद है।काशी की देव दीपावली की खासियत यही है कि यहां आध्यात्मिक आस्था, परंपरा और आधुनिक तकनीक एक साथ दिखाई देती हैं। गंगा की लहरों पर झिलमिलाते लाखों दीप, घाटों पर होने वाली आरती और आसमान में बनती रोशनी की आकृतियां इस आयोजन को दुनिया भर के पर्यटकों के लिए यादगार बनाती हैं।