Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी संग पूर्वांचल में तेज आंधी-बारिश से उखड़े पेड़, कई इलाकों में बिजली गुल

वाराणसी संग पूर्वांचल में तेज आंधी-बारिश से उखड़े पेड़, कई इलाकों में बिजली गुल
May 29, 2026, 07:19 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Heavy rain and storm uprooted trees in Varanasi and Purvanchal, leaving power out in many areas.


वाराणसी: पूर्वांचल समेत वाराणसी में शुक्रवार की भोर 5:00 बजे 75 किलोमीटर प्रति घंटा के वेग से आंधी चली और तेज गरज चमक के साथ घंटे भर लगातार जोरदार वर्षा हुई. बाबतपुर क्षेत्र में 29 मिलीलीटर तथा बीएचयू क्षेत्र में 15 मिमी पानी गिरा. इसकी वजह से सुबह चार बजे के बाद तापमान ने भी पर्याप्‍त गोता लगाया और वातावरण सुबह ठंडा हो गया. हालांकि वातावरण में ठंडक घुलने के बाद द‍िन चढ़ा तो सूर्य के ताप ने जोर पकड लिया.


िन


कई स्थानों पर गिरे पेड़


आंधी के चलते शहर में बनकटी हनुमान मंदिर सहित कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर पड़े, जिसके कारण रास्ता अवरुद्ध हुआ तो वहीं तेज वर्षा के चलते निचले इलाकों में जलजमाव हो गया. इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई. आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान बताया जा रहा है. पकने की स्थिति में पहुंचे आम के फल आंधी के चलते टूट कर गिर पड़े जिससे उत्पादकों को काफी क्षति उठानी पड़ी है. जबक‍ि खुले में रखे अनाज भी भींगे हैं तो कहीं पर ईंटों की पथाई का काम भी प्रभाव‍ित हुआ है.


रस


आंधी-बारिश से हुआ भारी नुकसान


तेज आंधी-तूफान और बारिश ने छावनी क्षेत्र में व्यापक असर छोड़ा. अलग-अलग स्थानों पर लगभग आधा दर्जन पेड़ धराशाई हो गए, जिससे कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. छावनी स्थित लाल चर्च के पास तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ उखड़कर गिर पड़ा. पेड़ की चपेट में वहां खड़ा एक टेंपो ट्रेवलर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं चर्च की दीवार को भी नुकसान पहुंचा. घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई.


इसी तरह मिंट हाउस स्टेशन मार्ग पर भी एक विशाल नीम का पेड़ धराशाई हो गया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया. सूचना मिलते ही छावनी प्रशासन मौके पर पहुंचा और पेड़ हटवाकर बाधित मार्ग को बहाल कराया. इसके अलावा 39 जीटीसी के गेट नंबर-6 के समीप भी पेड़ गिरने की सूचना मिली. आंधी-पानी के कारण छावनी क्षेत्र के कई हिस्सों में पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रशासन द्वारा रात में ही राहत एवं सफाई कार्य शुरू कर दिया गया. पेड गिरने से कई इलाके में बिजली भी कट गई.


र


मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी


हालांक‍ि एक द‍िन पूर्व ही मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी कर द‍िया था क‍ि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू हो कर, देर रात तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा. 28 मई से 31 मई तक, 6-8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में गिरावट और राज्य के अनेक हिस्सों में आँधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के साथ व्यापक वर्षा होगी. 29 मई को इसका प्रभाव सर्वाधिक (वायु गति 80-90 किमी/घंटा से 100 किमी/घंटा के झोकों के साथ) तक पहुंचने की संभावना है. उसी अनुरूप मौसम का रुख भी बदला और बादलों ने पर्याप्‍त बार‍िश कराई है.


बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 37.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.9 ड‍िग्री कम रहा. न्‍यूनतम तापमान 19.6°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 6.8 ड‍िग्री कम रहा. आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 41% और अध‍िकतम 93% दर्ज की गई. आर्द्रता में इजाफा और तापमान में कमी ने मौसम का रुख स्‍पष्‍ट कर द‍िया है की अब प्री मानसूनी हालात बनना शुरू हो चुका है. अब आने वाले द‍िनों में मौसम का रुख बदलेगा और उमस में इजाफा तो होगा लेक‍िन तापमान में कुछ कमी होगी. लोकल हीटि‍ंंग बादलों की सक्र‍ियता बढ़ाएंगे. इसकी वजह से मौसम का रुख बेहतर होगा, हालांक‍ि गर्मी का असर भी बना रहेगा.


प


जलजमाव के कारण आवागमन में परेशानी


बरसात के कारण नगवा लंका स्थित ट्रॉमा सेंटर के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर भारी जलजमाव हो गया. जिसके कारण आवागमन में काफी परेशानी हुई. ये हाल तब है जब बरसात की शुरुआत भी नहीं हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री द्वारा बनारस को हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात दी गई, लेकिन ट्रॉमा सेंटर जैसे अति महत्वपूर्ण स्थान के सामने आज तक स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई.


Also Read: वाराणसी में नौतपा का नहीं चलेगा जोर, बादलों की आवाजाही से मिलेगी राहत

वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।