टीईटी अभ्यर्थियों की मदद के लिए आगे आए वाहन चालक, यातायात नियमों के पालन का भी दिया गया संदेश...

वाराणसी: टीईटी परीक्षा के मद्देनज़र शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऑटो, टोटो और अन्य वाहन चालकों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व टीएसआई शिवबदन यादव ने किया.
अभियान के दौरान वाहन चालकों को चौराहों और सड़क किनारे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने, सड़क से लगभग 50 मीटर दूर पार्किंग करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उनसे अपील की गई कि यदि किसी टीईटी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी हो रही हो, तो उसे प्राथमिकता देते हुए तत्काल सहायता करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस से भी संपर्क करें.
टीएसआई शिवबदन यादव ने कहा कि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। वाहन चालकों के सहयोग से न केवल अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जा सकेगा, बल्कि शहर में जाम की स्थिति भी नियंत्रित रहेगी.
ALSO READ:सोलर पैनल लगाने वालों को संपत्ति कर में 10% अतिरिक्त छूट, 15 जुलाई तक टैक्स जमा करने पर मिलेगा बड़ा लाभ...
यह जागरूकता अभियान शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर चलाया गया, जहां वाहन चालकों को सुरक्षित, व्यवस्थित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया .पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए परीक्षार्थियों की हरसंभव सहायता करें.



