Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में शादी की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे के चाचा की चाकू मारकर हत्या...

वाराणसी में शादी की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे के चाचा की चाकू मारकर हत्या...
Jun 18, 2026, 08:23 AM
|
Posted By Isha Yadav

वाराणसी : राजातालाब थाना क्षेत्र की जख्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत मरूई गांव में एक शादी समारोह के दौरान बुधवार की देर रात विवाद के चलते दूल्‍हे के चाचा 52 वर्षीय बहादुर राम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई. मृतक के परिजनों की तहरीर पर रात ही 4 नामजद लोगो के खिलाफ रात में हत्या के प्रयास का अभियोग पंजीकृत हुआ था, आज सुबह घायल की मृत्यु हो जाने पर हत्या की धारा जोड़ी गई है. नामजद लोगो मे से एक आरोपी को राजातालाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फरार 3 लोगो की गिरफ्तारी के लिये टीमें दबिश दे रही है. डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं.


rrr


यह विवाह रेखा देवी, पुत्री स्वर्गीय राजकुमार राम, निवासी बगहा मीरजापुर और हिमांशु राम, पुत्र जग्गू राम, निवासी मरूई वाराणसी के बीच हो रहा था. लड़की के माता-पिता के न होने के कारण शादी का सारा कार्यक्रम वर पक्ष के घर मरूई में आयोजित किया गया था. वर पक्ष के लड़के के बाबा संतोष ने बताया कि हल्दी की रस्म चल रही थी, तभी देर रात दुल्हन के भाई पक्ष द्वारा वाद विवाद के दौरान दूल्हे के चाचा बहादुर पर चाकू से वार किया गया.


yghh


ALSO READ : वाराणसी में अवैध असलहों पर नहीं लग रही लगाम, परेड कोठी और पहड़िया मंडी में फायरिंग...


घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई. जख्खिनी चौकी इंचार्ज और राजातालाब थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बहादुर को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां आज सुबह उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक बहादुर के तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनमें रंजना देवी (28 वर्ष), एजोरा देवी (24 वर्ष), नन्हा का देवी (22 वर्ष) और किशन राम (20 वर्ष) शामिल हैं. मृतक की पत्नी नौरंगी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है.

26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
वाराणसी। काशी प्रेस क्लब, पड़ावकर स्मृति भवन में सोमवार को नेशनल भीम आर्मी के चीफ लोकेश कटारिया ने अपने साथियों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में संकल्प महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया है।कटारिया ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका शेष जीवन भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के लिए समर्पित है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन मजबूत विकल्प बन सकता है।उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को अपना आदर्श नेता बताते हुए उनसे अपील की कि आकाश आनंद के पीछे समय व्यर्थ करने के बजाय चंद्रशेखर आजाद को अपना उत्तराधिकारी घोषित करें। कटारिया ने यह भी घोषणा की कि नेशनल भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन सामाजिक संगठन का भीम आर्मी भारत एकता मिशन में विलय किया जाएगा। यह विलय लखनऊ में आयोजित संकल्प महारैली के दौरान किया जाएगा।
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,  संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
वाराणसी। श्री गौरीशंकर गोयनका इंडोमेंट ट्रस्ट एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री जो. म. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रो. बाल शास्त्री ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रो. त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्षवर्धन मिश्र ने प्रो. त्रिपाठी की रचनाओं, विद्वता और संस्कृत साहित्य में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, प्रो. बाल शास्त्री ने कहा कि उन्हें वर्ष 1971 से प्रो. त्रिपाठी का सानिध्य प्राप्त हो रहा था। उनकी विद्वता और व्याख्या शैली अद्वितीय थी। ग्रंथों पर उनकी टीकाएं केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विषय की संपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत करती थीं।सभा में श्री गौरीशंकर गोयनका, श्रीनिवास देव, श्रीमती अर्चना द्विवेदी और डॉ. अनुज त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रो. त्रिपाठी के निधन को शिक्षा एवं संस्कृत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
वाराणसी। देव दीपावली की भव्यता इस बार गंगा के दोनों किनारों पर दिखाई देगी। गंगा उस पार नमो घाट से अस्सी घाट तक दीपों से सजावट की तैयारियां चल रही हैं। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सौंपी गई है। करीब 600 से 700 शिक्षक सात सेक्टरों में रहकर घाटों को रोशन करेंगे। पूरे क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 33 से 35 पोल लगाए गए हैं। इन पोलों के सहारे 100 मीटर तक दीपों की कतार सजाई जाएगी। दीपों को इस तरह लगाया जाएगा कि रोशनी से चौकोर आकृतियां उभरें।इस बार दीपों की सजावट के साथ रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी। प्रत्येक सेक्टर में शिक्षिकाएं आकर्षक रंगोली बनाएंगी। इसके लिए घाटों पर स्थान चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। दो दिन पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। पहले घाटों की सफाई कराई गई, इसके बाद बांस और बल्लियां लगाने का काम किया गया। सोमवार को दीप रखने के स्थानों की मार्किंग की जा रही है। मंगलवार को शिक्षक अपनी टीमों के साथ पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर दीप सजाएंगे।इस आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन, डीपीआरओ विभाग और खंड विकास अधिकारियों से जुड़े सफाईकर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। शिक्षकों की टीमें अलग-अलग सेक्टरों में तैनात रहेंगी। शाम होते ही गंगा उस पार दीपों की कतारें और रंगोली की आकर्षक आकृतियां जगमगाएंगी। गंगा के इस पार से दिखाई देने वाली दीपों की रोशनी देव दीपावली की भव्यता को और खास बनाएगी।