नौ महीने काम, फिर भी नहीं मिला मेहनताना, महिला ने दर्ज कराई शिकायत

वाराणसी: काशी विश्वनाथ क्षेत्र स्थित एक संस्था में कार्यरत रही महिला ने वेतन भुगतान न होने का आरोप लगाते हुए चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि कई माह तक काम करने के बावजूद उसका बकाया वेतन नहीं दिया गया और भुगतान मांगने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया.

पीडि़त महिला ने दी तहरीर
बाबतपुर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र के शंकराचार्य चौक परिसर में संचालित एक संस्था में करीब नौ माह तक कार्य किया था, आरोप है कि इस अवधि का लगभग 81 हजार रुपये वेतन अब तक बकाया है.
मामले की पुलिस कर रही जांच
पीड़िता का कहना है कि वह कई बार संस्था से अपना भुगतान मांग चुकी हैं, लेकिन हर बार उसे आश्वासन देकर टाल दिया जाता है, आरोप है कि हाल के दिनों में वेतन की मांग करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा धमकी दी गई. महिला ने चौक थाने में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बकाया वेतन दिलाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है.
ALSO READ: नमो घाट हत्याकांड के बाद शपथ पत्र भरवाने को लेकर वेंडरों में नाराजगी, सुरक्षा की उठी मांग



