गौशाला में नौकर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी : शिवपुर थानांतर्गत परमानंदपुर क्षेत्र में एक नौकर ने गौशाला के टीन शेड में फांसी लगाकर जान दे दी. मकान मालिक की सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार परमानंदपुर निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत शिव शंकर पांडेय अपने तीन तल के मकान के परिसर में ही एक ओर टीन शेड लगाकर गौशाला बनाए हुए हैं. करीब 20 दिन पूर्व उन्होंने बिहार के मधेपुरा निवासी सनोज शर्मा को अपने यहां गौशाला में गाय की सेवा कार्य करने के लिए नौकरी पर रखा था.
शिव शंकर पांडेय ने बताया कि बुधवार की सुबह मृतक सनोज प्रतिदिन की भांति गाय को चारा देते हुए दूध लगाने वाले परमानंद पुर निवासी रामाशंकर के साथ मिलकर काम किया. जब मैं उसे नाश्ते के लिए खोजते-खोजते गौशाला के समीप पहुंचा तो देखा मृतक गाय को बांधने वाली रस्सी के सहारे टीन शेड के एंगल में फंदा लगाकर लटका हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ALSO READ : बारावफात जुलूस में फर्जी पास पर पुलिस का शिकंजा, कई वाहन रोके, पैदल भेजे गए लोग
वरुणा नदी में मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
लोहता थाना क्षेत्र के ग्राम टडिया में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब वरुणा नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे ग्राम प्रधान टडिया द्वारा सूचना दी गई कि वरुणा नदी के किनारे एक शव पड़ा है. सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कोटवां सहित थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई. पुलिस ने शव को सुरक्षित नदी से बाहर निकलवाया. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों व आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. मृतक की पुलिस द्वारा जामा तलाशी लेने पर उसके पास से बंद हालत में एक कीपैड मोबाइल फोन और फूलमनी पत्नी रामधनी, निवासी बरजी, नयेपुर, वाराणसी का आधार कार्ड बरामद हुआ है. पुलिस आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.



