Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

एमजीकेवीपी में स्‍कार्पियो सवार युवकों ने काटा बवाल, नशे में तोड़े दो पहिया वाहन

एमजीकेवीपी में स्‍कार्पियो सवार युवकों ने काटा बवाल, नशे में तोड़े दो पहिया वाहन
Nov 24, 2025, 10:17 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: महात्‍मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर स्थित नरेंद्र छात्रावास के बाहर रविवार देर रात अचानक उस समय लोग सहम गए, जब जब एक स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और छात्रावास के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों पर तोड़फोड़ करने लगे. हमलावरों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए और उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना से परिसर में अफरा तफरी मच गई. घटना की जानकारी होने पर छात्रों ने विरोध जताया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश कर रही है.


kashi


ALSO READ : काशी तमिल संगममः पोस्टर प्रतियोगिता में काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में पिरोया



सूत्रों के अनुसार इस घटना में कुछ युवकों युवकों का नाम सामने आ रहा है, जो इस तोड़फोड़ में शामिल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया है.

सबसे हतप्रभ करने वाली बात यह है कि नरेंद्र छात्रावास विद्यापीठ पुलिस चौकी से केवल 50 कदम की दूरी पर स्थित है. इसके बावजूद युवकों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. खास बात ये है कि हमलावर नशे में लडखडाते भी देखे जा रहे हैं.

घटना के बाद छात्र मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध जताया.

पुलिस का कहना है कि वायरल सीसीटीवी वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की माने तो हमलावरों में कुछ की पहचान कर ली गई है.

वाराणसी में बहुरेंगे शहीद उद्यान के दिन, करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्‍प
वाराणसी में बहुरेंगे शहीद उद्यान के दिन, करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्‍प
The days of Shaheed Udyan in Varanasi will be revived, with renovations costing crores.वाराणसी: स्‍मार्ट सिटी की दिशा में नगर निगम लगातार कदम बढ़ा रहा है. शहर के पार्कों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण अभियान के तहत सिगरा स्थित प्रसिद्ध 'शहीद उद्यान' को अब आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. शहीद उद्यान के चल रहे पुनर्विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पार्क का औचक स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने काम की गति और गुणवत्ता को देखा तथा अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत दी कि आगामी दो महीने के भीतर जीर्णोद्धार का सारा कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि काशीवासियों को जल्द से जल्द इस सुंदर पार्क की सौगात मिल सके.नगर निगम वाराणसीनगर निगम वाराणसी द्वारा शहीद उद्यान के इस भव्य कायाकल्प पर लगभग 8.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इस बजट से पार्क को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है. पार्क के भीतर अत्याधुनिक किड्स ज़ोन: बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में मॉडर्न और सुरक्षित झूले लगाए जा रहे हैं. आकर्षक फव्वारे और पाथवे: पार्क के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगे फव्वारे (फाउंटेन) और सुबह-शाम टहलने वालों के लिए एक विशेष वॉक-वे/पाथवे का निर्माण किया जा रहा है. पूरे परिसर को रोशनी से जगमगाने के लिए आधुनिक डेकोरेटिव लाइटिंग और आगंतुकों के बैठने के लिए उत्तम बेंच व शेड्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.1.5 करोड़ की हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरीशहीद उद्यान के इस प्रोजेक्ट का सबसे मुख्य आकर्षण यहाँ बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी है. पार्क परिसर के भीतर 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है.यह डिजिटल लाइब्रेरी शहर के छात्रों, शोधकर्ताओं और पुस्तक प्रेमियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी. यहाँ युवाओं को पढ़ाई के लिए एक शांत, हरा-भरा और पूरी तरह से हाईटेक (इंटरनेट व कंप्यूटर से लैस) वातावरण मिलेगा, जहाँ वे अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे.Also Read: दालमंडी में फिर से चला हथौड़ा, 18 मकानों को तोड़ने का काम शुरू
दालमंडी में फिर से चला हथौड़ा, 18 मकानों को तोड़ने का काम शुरू
दालमंडी में फिर से चला हथौड़ा, 18 मकानों को तोड़ने का काम शुरू
The hammer fell again in Dal Mandi, demolition of 18 houses began.वाराणसी: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के लिए आज शनिवार को फिर से धवस्‍तीकरण शुरू हुआ. सुबह पुल‍िस और प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ियों के साथ पहुंचे ध्‍वस्‍तीकरण दल ने कुल 18 मकानों पर हथौड़े चलाना शुरू क‍िया है. बताया जा रहा है क‍ि जल्‍द ही पर‍िक्षेत्र में कार्य पूरा कर ल‍िया जाएगा. इसके बाद क्षेत्र में सड़क का चौड़ीकरण शुरू हो जाएगा. ध्‍वस्‍त करने की कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही.ध्‍वस्‍तीकरण में कुल 15 मकानों की रज‍िस्‍ट्रीदालमंडी में फिर से शुरू हुए ध्‍वस्‍तीकरण में कुल 15 मकानों की रज‍िस्‍ट्री हुई है और तीन पुराने भवन हैं. इस प्रकार कुल 18 भवनों को तोड़ने का काम मौके पर किया जा रहा है. इस दौरान एडीएम स‍िटी डा. राजेश कुमार स‍िंंह, अध‍िशाषी अभ‍ियंता पीडब्‍ल्‍यूडी के केके स‍ि‍ह, एसीपी दशाश्‍वमेधघाट डा. अतुल अंजान त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे. वहीं सुरक्षा कारणों से मौके पर काफी सुरक्षा बलों की भी मौजूदगी रही. माना जा रहा है क‍ि अब ध्‍वस्‍तीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है. जल्‍द ही पर‍िक्षेत्र की सड़कें चौड़ी नजर आएंगी.ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर से शुरूबता दें कि त्यौहारों और गर्मी की छुट्टियों के चलते क्षेत्र में बढ़ी भीड़ कम होने के बाद अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू की जा रही है. इसको लेकर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से इलाके में मुनादी कराकर स्थानीय लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी गई थी. मुनादी के दौरान बताया गया कि 30 और 31 मई 2026 को दालमण्डी चौड़ीकरण योजना के तहत पहले से क्रय किए जा चुके भवनों को गिराया जाएगा.Also Read: नशे में धुत युवकों की बाइक डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में एक की मौतप्रशासन द्वारा तय समय के अनुसार दोनों दिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा. जानकारी के अनुसार, कुल 18 भवनों को जमींदोज किया जाना है. इनमें 30 मई को 5 भवनों पर कार्रवाई होगी, जबकि 31 मई को 13 भवन गिराए जाएंगे.
नशे में धुत युवकों की बाइक डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में एक की मौत
नशे में धुत युवकों की बाइक डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में एक की मौत
Drunk youth's bike collided with a divider, one died in the accident.वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया फोरलेन पर शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने के कारण हुआ. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया. दोनों युवकों के मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी.हादसे का शिकार हुई अनियंत्रित बाइक जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार से फुलवरिया फोरलेन की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्‍थानीय लोगों की सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों युवकों की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है.जांच में जुटी पुलिसपुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान उनके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक नशे की हालत में बाइक चला रहे थे. फिलहाल पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. फुलवरिया चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पल्सर बाइक का पंजीकरण संदीप कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी महेशपुर, मंडुवाडीह के नाम पर है.Also Read: बाल संरक्षण संस्थान के संवासियों का भविष्‍य संवारने में मदद करेगा BHU, हुआ समझौताबाइक पर अंकित नंबर और युवकों के पास से मिले क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.