Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी तमिल संगममः पोस्टर प्रतियोगिता में काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में पिरोया

काशी तमिल संगममः  पोस्टर प्रतियोगिता में काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में पिरोया
Nov 24, 2025, 09:05 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः प्रधानमंत्री की पहल पर आयोजित काशी तमिल संगमम–4 के तहत सोमवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय में भव्य पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में पिरोने का अनोखा प्रयास देखने को मिला. “यूनिटी विथ डायवर्सिटी (अनेकता में एकता)” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाओं को आकर्षक रंगों के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया.


कांचीपुरम की परंपरा संग दिखी काशी की अलौकिक आध्यात्मिकता


छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में जहां कांचीपुरम की परंपरा दिखाई दी तो किसी में काशी की अलौकिक आध्यात्मिकता. वहीं काशी की घाट संस्कृति, मंदिरों की भव्यता, दक्षिण भारत के नृत्य रूपों, लोककला, स्थापत्य और आध्यात्मिकता की तस्वीरों में साफ झलकी नजर आईं. किसी पोस्टर में गंगा आरती का दृश्य उकेरा गया, तो कहीं भरतनाट्यम नृत्य की सजीव आकृतियां रही. इन चित्रों ने दर्शाया कि सांस्कृतिक भिन्नताओं के बावजूद भारत एक है.


nfgnfn


कला और संस्कृति के उत्सव में बदल गया आयोजन स्थल


इस प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ, जीवन दीप पब्लिक, सनबीम तथा बीएचयू के विभिन्न संस्थानों के छात्र शामिल हुए. छात्रों ने काशी और दक्षिण भारत की विविध परंपराओं, पद्धतियों, वेशभूषा, लोक-संस्कृति और जीवन-पद्धति को आधार बनाते हुए सुंदर पेंटिंग्स तैयार कीं. साथ ही गीत-संगीत के माहौल में विद्यार्थी अपनी कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरते रहे. इसके चलते आयोजन स्थल कला और संस्कृति के उत्सव में बदल गया जहां हर पोस्टर अनेकता में एकता की कहानी बयान कर रहा था.


सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले छात्र होंगे सम्मानित


प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र अत्यंत उत्साहित नजर आए. कई छात्रों ने बताया कि यह मंच उन्हें अपनी संस्कृति को नए दृष्टिकोण से समझने और प्रस्तुत करने का अवसर दिया है. आयोजन के दौरान यह घोषणा भी की गई कि सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले छात्रों को तमिल संगमम–4 के मुख्य मंच पर सम्मानित किया जाएगा. इससे छात्रों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह और बढ़ गया.


kashi


इनका रहा सराहनीय योगदान


ALSO READ:दालमंडी चौड़ीकरणः जेल में निरुद्ध व्यापारी नेता से मिले सांसद, कहा प्रशासन की कारर्वाई का विरोध करेगी सपा


कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल अधिकारी प्रोफेसर अंचल श्रीवास्तव,संयोजक प्रोफेसर मनीष अरोड़ा, प्रोफेसर ज्ञानेंद्र कुमार कनौजिया तथा सहायक प्रोफेसर कृष्णा सिंह का विशेष योगदान रहा. व्यवहारिक कला विभाग, दृश्य कला संकाय, बीएचयू के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सुव्यवस्थित और रचनात्मक माहौल में संपन्न हुई. आयोजकों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला सिर्फ अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि विविधताओं को जोड़ने का सेतु भी है.

कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ में देरी पर उठे सवाल, लेखपाल पर अनुचित मांग का आरोप
कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ में देरी पर उठे सवाल, लेखपाल पर अनुचित मांग का आरोप
वाराणसी:- सड़क दुर्घटना में परिवार के सदस्य को खोने के बाद आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठे एक परिवार को अब सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामला सदर तहसील के ग्राम तराव का है, जहां मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने में कथित लापरवाही और अनुचित मांग किए जाने का आरोप सामने आया है।बता दे कि जानकारी के अनुसार, ग्राम तराव, पोस्ट दानगंज, थाना चोलापुर निवासी मृत्युंजय सिंह की 30 सितंबर 2026 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि उनके परिवार को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक राजस्व कार्रवाई संबंधित हल्का लेखपाल अनीता द्वारा अब तक नहीं की गई है।इतना ही नहीं इस मामले में आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने जिलाधिकारी वाराणसी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़ित परिवार द्वारा कई बार संबंधित लेखपाल को अवगत कराने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही, लेखपाल पर कथित रूप से अनुचित आर्थिक लाभ मांगने का भी आरोप लगाया गया है।देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन पात्र परिवारों को उनका अधिकार पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने इस मामले को प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर विषय बताया।Also Read:- रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी आज़ाद अधिकार सेना ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ नियमानुसार जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने कहा कि सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को उनका अधिकार दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और कथित अनियमितताओं के खिलाफ संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी
रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी
वाराणसी। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर एवं सीनियर रिंग टेनिस टीम राजस्थान के करौली के लिए रवाना हो गई। आगामी 26 नवंबर से 30 नवंबर तक वैदिक पब्लिक स्कूल, करौली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की टीम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के होनहार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विशेष रूप से वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी टीम को मजबूती प्रदान कर रही है।प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है—सब-जूनियर बालक वर्ग: श्रेयांश जायसवाल (मऊ), विशाल कुमार, देव कुमार, अंकित राज, अर्श गुप्ता, यश बजाज एवं आरव अग्रवाल (वाराणसी) तथा आर्यन जायसवाल (बलिया)।सब-जूनियर बालिका वर्ग: शेया यादव, नंदनी कुमारी, अन्वी कश्यप, खुशी आनंद एवं आद्या चौहान (वाराणसी), प्रिशा एवं सृष्टि यादव (आजमगढ़)।सीनियर पुरुष वर्ग: वेदांत जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, सात्विक सिंह, दीपांशु, देवराज सिंह एवं शुभम राय (वाराणसी), अंकेश यादव (गोरखपुर) तथा अर्नब नारायण (गाजीपुर)।सीनियर महिला वर्ग: आयुषी सिंह, सारा हाशमी, अन्नु सिंह, श्रेया सिंह, शानू एवं उम्मे सुकैना (वाराणसी), पायल (आजमगढ़) तथा अलका कुमारी (सोनभद्र)।टीम के साथ कोच के रूप में गुरबिंदर सिंह तथा टीम मैनेजर के रूप में दिनेश कुमार अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन की महासचिव मनीषा रानी सिंह टीम इंचार्ज के रूप में पूरी टीम का नेतृत्व कर रही हैं।Also Read:- देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरतटीम के रवाना होने के अवसर पर खिलाड़ियों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का उत्साह नजर आया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ अपनी यात्रा शुरू की है।उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन को उम्मीद है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। अब सभी की निगाहें 26 से 30 नवंबर तक करौली में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं।
देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरत
देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरत
वाराणसी। काशी की देव दीपावली की भव्यता और गंगा घाटों की अलौकिक छटा विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है। दशाश्वमेध घाट पर दीपोत्सव, गंगा आरती और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के बीच रूस और ब्रिटेन से आए पर्यटक भी उत्साह के साथ इस उत्सव का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान विदेशी महिला पर्यटकों ने काशी की खूबसूरती और आयोजन की जमकर सराहना की।रूस की रहने वाली एलेना ने बताया कि वह करीब 10 साल पहले भी वाराणसी आ चुकी हैं। इस बार अपने दोस्तों को काशी की खूबसूरती और देव दीपावली की भव्यता दिखाने के लिए यहां लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल ब्रिटेन में रहती हैं। वहीं सोफिया और विक्टोरिया ने भी घाटों के माहौल और आयोजन को बेहद खूबसूरत बताया। उन्होंने कहा कि यहां की हर चीज उन्हें काफी पसंद आ रही है।दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के समापन के बाद भी विदेशी पर्यटक घाटों की रौनक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए रुके रहे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। काशी की धार्मिक परंपरा, उत्सव की भव्यता और लोगों के स्वागत ने विदेशी मेहमानों के लिए देव दीपावली की शाम को यादगार बना दिया।