Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त, जाने कितने का हुआ निस्‍तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त, जाने कितने का हुआ निस्‍तारण
Dec 06, 2025, 09:39 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे पिंडरा तहसील में आज शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ. इस दौरान विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें 07 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया. शेष प्रकरणों को जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए तत्काल कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गए.

1

गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण - डीएम


जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है. सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये. उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर डी0सी0पी0 गोमती जोन, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित तहसील से सम्बंधित लोग मौजूद रहे.


ALSO READ: मतदाता सूची में मिले सपा एमएलसी और उनके पारिवारिक सदस्‍यों के नाम, दर्ज कराई थी आपत्ति

गौशाला में नौकर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
गौशाला में नौकर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी : शिवपुर थानांतर्गत परमानंदपुर क्षेत्र में एक नौकर ने गौशाला के टीन शेड में फांसी लगाकर जान दे दी. मकान मालिक की सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार परमानंदपुर निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत शिव शंकर पांडेय अपने तीन तल के मकान के परिसर में ही एक ओर टीन शेड लगाकर गौशाला बनाए हुए हैं. करीब 20 दिन पूर्व उन्होंने बिहार के मधेपुरा निवासी सनोज शर्मा को अपने यहां गौशाला में गाय की सेवा कार्य करने के लिए नौकरी पर रखा था.शिव शंकर पांडेय ने बताया कि बुधवार की सुबह मृतक सनोज प्रतिदिन की भांति गाय को चारा देते हुए दूध लगाने वाले परमानंद पुर निवासी रामाशंकर के साथ मिलकर काम किया. जब मैं उसे नाश्ते के लिए खोजते-खोजते गौशाला के समीप पहुंचा तो देखा मृतक गाय को बांधने वाली रस्सी के सहारे टीन शेड के एंगल में फंदा लगाकर लटका हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.ALSO READ : बारावफात जुलूस में फर्जी पास पर पुलिस का शिकंजा, कई वाहन रोके, पैदल भेजे गए लोगवरुणा नदी में मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिसलोहता थाना क्षेत्र के ग्राम टडिया में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब वरुणा नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे ग्राम प्रधान टडिया द्वारा सूचना दी गई कि वरुणा नदी के किनारे एक शव पड़ा है. सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कोटवां सहित थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई. पुलिस ने शव को सुरक्षित नदी से बाहर निकलवाया. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों व आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. मृतक की पुलिस द्वारा जामा तलाशी लेने पर उसके पास से बंद हालत में एक कीपैड मोबाइल फोन और फूलमनी पत्नी रामधनी, निवासी बरजी, नयेपुर, वाराणसी का आधार कार्ड बरामद हुआ है. पुलिस आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.
बारावफात जुलूस में फर्जी पास पर पुलिस का शिकंजा, कई वाहन रोके, पैदल भेजे गए लोग
बारावफात जुलूस में फर्जी पास पर पुलिस का शिकंजा, कई वाहन रोके, पैदल भेजे गए लोग
वाराणसी : पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर वाराणसी के रेवड़ी तालाब से निकलने वाले बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सख्‍त रूख अपनाया. सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर चौकन्‍ना प्रशासन ने इस वर्ष जुलूस में सीमित संख्या में वाहनों को ही अनुमति दी है और अधिकृत वाहनों के लिए विशेष पास जारी किए गए. इसके बावजूद बिना अनुमति और कथित फर्जी पास के जरिए कुछ वाहनों के जुलूस में शामिल होने की सूचना पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में होटल ब्रॉडवे के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की गई.पुलिस टीम ने जुलूस में शामिल वाहनों को जारी सूची और पास के आधार पर चेक किया. चेकिंग के दौरान कुछ ऐसे वाहन मिले जिनके नंबर अधिकृत सूची में नहीं थे. पुलिस ने इन वाहनों को मौके पर रोक दिया और उनमें सवार लोगों को वाहन से उतरकर पैदल आगे जाने को कहा. पुलिस की चेकिंग लगातार जारी रही. जुलूस के मार्ग पर होटल ब्रॉडवे के पास पुलिसकर्मी वाहनों की सूची लेकर तैनात हैं. वाहनों के नंबर और पास का मिलान करने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है. जिन वाहनों का नंबर सूची में नहीं है, उन्हें वहीं रोक दिया गया.ALSO READ : बरेका में कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के बीच समन्वय बैठकरेवड़ी तालाब से निकलने वाला मदहे सहाबा जुलूस प्रमुख धार्मिक जुलूसों में शामिल है. पिछले वर्षों में इसमें बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन शामिल होते थे. इस बार प्रशासन ने वाहनों की संख्या सीमित रखने का फैसला किया है. जुलूस का मार्ग श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के सामने से भी गुजरता है. सावन के दौरान काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भीड़, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए वाहनों की संख्या सीमित की है.
बरेका में कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के बीच समन्वय बैठक
बरेका में कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के बीच समन्वय बैठक
वाराणसी. बनारस रेल इंजन कारखाना में बुधवार को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। कार्मिक विभाग ने परिषद द्वारा रखे गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित शंकाओं का समाधान किया और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।बैठक का उद्देश्य प्रशासन और कर्मचारियों के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूत करना तथा कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों का समाधानपरक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान कर्मचारियों की सुविधाओं, कल्याण और सेवा संबंधी विषयों पर भी चर्चा हुई।ALSO READ : रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में महिलाओं को तीन दिन फ्री यात्रा, सहायक को भी मिलेगा लाभबैठक में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री एम. ए. अंसारी, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री प्रदीप कुमार यादव तथा परिषद के सदस्य श्री अमित कुमार, श्री संतोष कुमार यादव, श्री नवीन कुमार सिन्हा और श्री सुशील कुमार सिंह सहित कार्मिक विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए आपसी संवाद, समन्वय और सहयोग को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया गया।