Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

‘प्राइड ऑफ भारत’ और ‘आइकॉन ऑफ यूपी’ से 28 शख्सियतें सम्मानित


‘प्राइड ऑफ भारत’ और ‘आइकॉन ऑफ यूपी’ से 28 शख्सियतें सम्मानित
Sep 18, 2025, 12:44 PM
|
Posted By Gaandiv




वाराणसी: नदेसर स्थित ताज गेंजेस होटल में भव्य आयोजन बुधवार को सम्मान और संकल्प का संगम बना. यहां प्राइड ऑफ भारत अवार्ड्स 2025 और आइकॉन ऑफ उत्तर प्रदेश अवार्ड्स 2025 का भव्य आयोजन हुआ. समारोह में 7 विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘प्राइड ऑफ भारत अवार्ड्स’ और 21 विभूतियों को ‘आइकॉन ऑफ उत्तर प्रदेश अवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया .


5


सम्मान पाने वालों में भानुप्रकाश मिश्रा, निशा मिश्रा, डॉ. कमला शंकर, शिवराज सिंह, डॉ. सोनरूपा, आईपीएस बृजेश मिश्र, कृतिका शंकरन, विशेष भृगुवंशी, डॉ. कनिष्का, पाली चंद्रा, रजत पाठक, विदुषी विजयवर्गीय, रिचा वशिष्ठ, ज्योत्सना कौर, निमिषा वर्मा, नंदू मिश्रा, विजय रंजन तिवारी, गरिमा चौधरी, नित्यानंद तिवारी, शिवजी मिश्रा और डॉ. दीपक मधोक जैसी हस्तियां शामिल रहीं.

इस अवसर पर भानुप्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान उनका नही, हर उस व्यक्ति का सम्मान है जो समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को लेकर सजग है. उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति ही व्यक्तिगत उन्नति है.


हरित क्रांति का संकल्प


समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर एक अनूठी पहल की घोषणा हुई. ‘‘सेव अर्थ मिशन’’ और ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का लक्ष्य वर्ष 2040 तक 3,000 करोड़ वृक्षारोपण करना और इसे 75 देशों तक फैलाना है. इस अभियान के तहत हर व्यक्ति को अपनी जन्मदात्री माँ, मातृभूमि और धरती माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया गया.


ALSO READ : नाव बांधने के विवाद में मारपीट, पीड़ित परिवार ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर लगाई गुहार


एक ऐतिहासिक पहल


प्राइड ऑफ भारत अवार्ड्स के संस्थापक डॉ. अजय देसाई ने कहा कि "यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं बल्कि प्रकृति और संस्कृति दोनों के नवजागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है

कार्यक्रम की सफलता में मुकेश चावड़ा, राजवी देसाई, साक्षी मिश्रा सहित पूरी टीम प्राइड ऑफ भारत का विशेष योगदान रहा. संस्था के इंडिया चैप्टर अध्यक्ष संदीप चौधरी और सह-संस्थापक पवन मिश्रा ने भी अपने विचार रखे.


ALSO READ: पिशचमोचन कुंड में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी, वातावरण दूषित


विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी


समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, डॉ. आनंद दोशी, डॉ. निशांत शाह, श्रीमती ऋचा वशिष्ठ सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही.



'सरके चुनर' गाने पर महिला आयोग सख्त, नोरा फतेही संग पांच लोगों को भेजा समन
'सरके चुनर' गाने पर महिला आयोग सख्त, नोरा फतेही संग पांच लोगों को भेजा समन
भारत सरकार ने कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर आधिकारिक रूप से बैन लगा दिया है. ये मामला सिर्फ बैन तक ही सीमित नहीं रहा. जी हां, इस गाने की अश्लीलता संसद में भी घूमता नजर आया. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव ने सदन को बताया कि, गाने पर बैन लगा दिया है. गाने पर बैन लगा द‍िया गया है। साथ ही सेंसर बोर्ड से कहा गया है कि वह नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने के ख‍िलाफ कड़ी कार्रवाई करे.यह भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा को लेकर हाईवे का निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के दिए गए निर्देशविवाद के बीच मेकर्स ने पहले ही यह गाना यूट्यूब से हटा ल‍िया था, इस मामले में फिल्मी दुनिया से लेकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से भी काफी रिएक्शंस सामने आ रहे है, जहां लोगों की नारजागी इस वक्त सातवें आसमान पर है. सिंगर अरमान मलिक से लेकर कंगना रनौत तक इस गाने के बोल पर अपना गुस्सा जता चुकी हैं. वहीं मामला अब संसद के सदन में भी गूंजा और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरे मामले में अपनी बात रखी है.राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियमआपको बता दें कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग यानि (NCW) ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और किरण कुमार (निर्देशक) को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है.जाने किस-किस को भेजा गया समनसरके चुनर सरके’ गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं. आयोग ने अपने द्वारा विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उक्त सामग्री प्रथम दृष्टया यौन संकेतात्मक, आपत्तिजनक तथा भारतीय न्याय संहिता,आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करती प्रतीत होती है. इस मामले को आयोग ने गंभीरता से लिया है. बता दें आयोग ने अभिनेत्री नोरा फतेही, गीतकार रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, निमार्ता वेंकट के नारायण और निर्देशक किरण कुमार के खिलाफ समन जारी किया है. जहां उन्हें ये निर्देश दिया गया है कि वे 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित हों और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करें. निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने की स्थिति में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है.
बनारस में बेटियों के लिए निःशुल्क शिक्षा, कक्षा 6 से 12 तक फ्री रहेगी पढ़ाई
बनारस में बेटियों के लिए निःशुल्क शिक्षा, कक्षा 6 से 12 तक फ्री रहेगी पढ़ाई
Varanasi: 235 साल पुराने क्वींस कॉलेज ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की है, जिसमें मुफ्त पढ़ाई के साथ IIT कोचिंग और मेधावी छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी.संस्कार और शिक्षा की नगरी वाराणसी से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल सामने आई है.क्वींस कॉलेज ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है.अब कॉलेज में बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी.कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह योजना देश के नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित है।.उन्होंने कहा कि 235 साल पुरानी इस संस्था की अपनी एक समृद्ध परंपरा और धरोहर रही है, जिसने देश-विदेश में समाज को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.इतिहास के पन्नों में दर्ज यह संस्थान महान साहित्यकारों जैसे जयशंकर प्रसाद और भारतेंदु हरिश्चंद्र से जुड़ा रहा है। ऐसे में संस्था ने समय के साथ आगे बढ़ते हुए बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में यह अहम कदम उठाया है.प्रधानाचार्य के अनुसार, जैसे-जैसे छात्राओं का प्रवेश होगा, उन्हें पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा दी जा इसके साथ ही जो छात्राएं प्रवेश परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगी, उन्हें ‘सुपर 30’ के तहत IIT की मुफ्त कोचिंग भी दी जाएगी, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें.ALSO READ : हिंदू नववर्ष पर बटुकों ने किया सूर्य नमस्‍कार, भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यइतना ही नहीं, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना है.क्वींस कॉलेज का यह कदम न केवल वाराणसी बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बन सकता है, जहां बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बेहतर अवसर देने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं.
सड़क सुरक्षा को लेकर हाईवे का निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के दिए गए निर्देश
सड़क सुरक्षा को लेकर हाईवे का निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के दिए गए निर्देश
वाराणसी: कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की मुख्य प्राथमिकताओं के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए “Zero Fatality District (ZFD)” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों ने चौबेपुर एवं चोलापुर थाना क्षेत्र में हाईवे का स्‍थलीय निरीक्षण किया. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा मृत्यु दर को न्यूनतम करने के उद्देश्य से ZFD कार्यक्रम के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में, एसीपी अंडर ट्रेनिंग मानसी दाहिया (थाना प्रभारी चोलापुर) और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदुष सक्सेना के निकट पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के साथ दो दिवसीय अभियान चलाया गया.कैथी टोल प्लाजा तक निरीक्षण में दिए गए निर्देशसंदहा फ्लाईओवर पर साइन बोर्ड स्थापित किए जाएं,फ्लाईओवर के नीचे गोल चक्कर पर संकेतक लगाए जाएं, जिससे गाजीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पूर्व सूचना मिल सके.संदहा चौराहे से 50 मीटर आगे कम से कम 05 लाइन में Cat Eye Breaker लगाए जाएं.रिंग रोड से संदहा चौराहे पर उतरने वाले सभी चारों मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं.संदहा से कैथी तक कुल 21 अवैध कटों को बंद कराया जाए.स्वर्वेद मंदिर से संदहा तक 02 किमी में यू-टर्न न होने के कारण उमरहा बाजार में FOB (फुटओवर ब्रिज) निर्माण कराया जाए.स्वर्वेद मंदिर के सामने लगे बैरियर पर जाली/तार लगाया जाए, जिससे अवैध क्रॉसिंग रोकी जा सके.स्वर्वेद मंदिर के सामने स्थित कट को अस्थायी रूप से बंद किया जाए, ताकि FOB का अधिक उपयोग हो सके.हाइवे पर W-Barrier लगाने की कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में अवैध कट निर्माण रोका जा सके.कैथी से पहले ढकवा कट को बंद कराया जाए.सभी लिंक रोड्स पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं.लालपुर से दानगंज तक निरीक्षणलालपुर चौराहे पर रिंग रोड से उतरने वाले सभी चारों मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं.आजमगढ़ हाईवे पर लालपुर चौराहे से पहले Cat Eye Breaker/ Rumble Strips लगाए जाएं.पाण्डेयपुर मार्ग पर लालपुर चौराहे से पहले Rumble Strips स्थापित किए जाएं.हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज एवं आसपास के लिंक रोड्स पर Cat Eye व Acrylic Reflector लगाए जाएं.सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, गोइठहा मार्ग पर स्पीड ब्रेकर तथा हाइवे पर Cat Eye/ Reflector लगाए जाएं.चन्दापुर चौकी के आगे-पीछे स्थित लिंक रोड्स पर ब्रेकर एवं हाइवे पर Cat Eye व Acrylic Reflector लगाए जाएं.अल्लोपुर यू-टर्न को बंद कराया जाए.घनश्याम पीजी कॉलेज चौराहे के सभी लिंक रोड्स पर ब्रेकर तथा हाइवे पर Cat Eye व Acrylic Reflector लगाए जाएं.चौराहे से 100 मीटर पहले दोनों तरफ Speed Detector Camera लगाए जाएं तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्यवाही/नोटिस दिया जाए.MLC वीनित सिंह के आवास के सामने अवैध कट को बंद कराया जाए एवं बार-बार निर्माण करने वालों को नोटिस दिया जाए.दानगंज मार्ग पर स्थित कट पर चारों ओर Acrylic Reflector लगाए जाएं.कपिसा गांव की ओर जहां सड़क समाप्त होती है, वहां दोनों तरफ Acrylic Reflector लगाए जाएं.यह भी पढ़ें: हिंदू नववर्ष पर बटुकों ने किया सूर्य नमस्‍कार, भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यपुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराते हुए, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा की जाएगी.