Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में 50 इलेक्ट्रिक बसें संचालित, 100 नई बसों की डिमांड

वाराणसी में 50 इलेक्ट्रिक बसें संचालित, 100 नई बसों की डिमांड
Nov 20, 2025, 11:49 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की उच्चस्तरीय बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में समिति के कार्यवाहक सभापति हरिओम पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम विकास प्राधिकरण से जुड़े प्रश्नों को लिया गया जिसमें हाई फ्लड लेवल सार्वजनिक शौचालय शामिल थे. जिसका जवाब सचिव विकास द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि एचएफएल के 200 मीटर के दायरे में निर्माण की अनुमति शासन से अब अनुमोदित हो चुकी है. वहीं सिटी ट्रांसपोर्ट द्वारा बताया गया कि कुल 50 इलेक्ट्रिक बसे संचालित हैं तथा 100 नयी बसों की डिमांड भेजी गयी है. नगर निगम को अपने शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रमों में विधान परिषद सदस्यों के नाम शामिल करने को कहा गया. सीएमओ द्वारा बताया गया कि सभी सीएचसी पीएचसी पर डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिला स्तर पर 24 डायलिसिस बेड लगातार संचालित हैं तथा टीबी मुक्त हेतु पीरामल ग्रुप के साथ लगातार कार्य किए जा रहे हैं.


यूपीसीडा के अधिकारी से डीएम लें स्‍पष्‍टीकरण


सदस्यों द्वारा जिला पंचायत की कार्यप्रणाली से नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार की अपेक्षा की गयी. बैठक से यूपीसीडा के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी से उनसे स्पष्टीकरण लेने हेतु निर्देशित किया गया. समाज कल्याण द्वारा बताया गया कि अनुसूचित जाति के बच्चों हेतु दो छात्रावास काशी विद्यापीठ तथा आशापुर में संचालित है तथा इस वर्ष 396 लोगों के सामूहिक विवाह कराए गए हैं तथा छात्रों के छात्रवृत्ति भी दी जा रही है. सभापति द्वारा डीआईओएस से प्रोजेक्ट अलंकार, राजकीय विद्यालयों में मिनी स्टेडियम, सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन समेत विभिन्न प्रश्नों की जानकरियां ली गयी.


FILE IMG


1200 नए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि या बदलाव का प्लान


विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 30027 ट्रांसफार्मर हैं जिसमें 332 की क्षमता वृद्धि की जा चुकी है तथा 1200 नए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि या बदलाव का भी पूरा प्लान तैयार हो चुका है. जिसको शीघ्र पूरा किया जायेगा. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा समिति को बताया गया कि सरकार के प्रयास से धार्मिक नगरी वाराणसी मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहा है जिसमें वर्तमान में 5 सरकारी तथा एक निजी मेडिकल कॉलेज संचालित है तथा पर्यटन के रूप में भी वाराणसी नए कीर्तिमान गढ़ रहा है.


ALSO READ : बच्चे से शपथ दिलाई, पापा बिना हेलमेट पहने आप बाइक लेकर घर से बाहर नहीं निकलेंगे



12 वर्षों में 52000 करोड़ के विकास कार्य


FILE IMG


जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में लगभग 52000 करोड़ के विकास कार्य किए गए हैं. जिलाधिकारी ने समिति के निर्देशों को अनुपालन कराने के लिए भी अवगत कराया. सभापति द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी तथा पूरी प्रशासनिक टीम की प्रशंसा भी की गयी.

बैठक में सभापति हरिओम पांडेय ने बताया कि समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य विधान परिषद की कार्यप्रणाली से जुड़े नियमों, विनियमों और उपनियमों के संशोधन, अद्यतन और सरलीकरण पर विचार करना है. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, प्रभावशीलता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रियाओं का समय-समय पर पुनरीक्षण जरूरी है. समिति द्वारा प्राप्त सुझावों और अनुशंसाओं को आगामी सत्र में परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. बैठक के दौरान वाराणसी और चंदौली जिलों के विभिन्न विभागों—पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी, वन, पशुपालन, मत्स्य आदि—द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों की जिलेवार समीक्षा की गई. समिति ने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को प्राथमिकता पर लिया जाए तथा कार्यों के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों से समन्वय सुनिश्चित किया जाए. सदस्य धर्मेंद्र सिंह द्वारा डीपीआरओ को गांवों में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर गंभीरता से साफ सफाई देखने तथा अनावश्यक जलजमाव रोकने हेतु निर्देशित किया गया.

बैठक में समिति के सदस्य आशुतोष सिन्हा, हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी चंदौली चंद्र मोहन गर्ग, डीसीपी ट्रैफिक वाराणसी, मुख्य विकास अधिकारी समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

बीएचयू में स्वरचित हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता, 20 प्रतिभागियों ने रचनाओं से हिंदी और काशी का किया गुणगान
बीएचयू में स्वरचित हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता, 20 प्रतिभागियों ने रचनाओं से हिंदी और काशी का किया गुणगान
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में चल रहे हिंदी माह-2026 के तहत शनिवार को विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कार्मिकों के लिए स्वरचित हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समिति कक्ष में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी मौलिक कविताओं के माध्यम से हिंदी, भारतवर्ष, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय, काशी और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की विशेषताओं का भावपूर्ण वर्णन किया।प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ करते हुए हिंदी भाषा के प्रति समर्पण और गौरव की भावना व्यक्त की। कविताओं में भारत की विविधता, काशी की सांस्कृतिक विरासत और महामना के योगदान को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को महामना के अभूतपूर्व प्रयासों का परिणाम बताते हुए इसे ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाला संस्थान बताया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. वशिष्ठ अनूप, डॉ. संजीव सराफ और प्रो. उर्वशी गहलौत शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की कविताओं, प्रस्तुति और विषयवस्तु के आधार पर मूल्यांकन किया।कार्यक्रम के दौरान हिंदी अधिकारी डॉ. शिव कुमार त्रिपाठी ने निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया, जबकि अंशुमान पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।ALSO READ : सुब्रतो कप में यूपी का दम दिखाएगी वाराणसी की टीमकार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कुलसचिव विकास कुमार, रामजी त्रिपाठी, कीर्ति शंकर दुबे, रागिब हुसैन और रोहित आनंद का सहयोग रहा।
सुब्रतो कप में यूपी का दम दिखाएगी वाराणसी की टीम
सुब्रतो कप में यूपी का दम दिखाएगी वाराणसी की टीम
वाराणसी : मैदान वही होगा, मुकाबला अंतरराष्ट्रीय स्तर का और चुनौती देश-विदेश की टीमों से. ऐसे में वाराणसी के युवा फुटबॉलरों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका है. 65वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में विकास इंटर कॉलेज की अंडर-17 बालक टीम उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी. नई दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में 15 सितंबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के लिए टीम 13 सितंबर को रवाना होगी.प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए विकास इंटर कॉलेज की टीम ने जमकर पसीना बहाया है.शुक्रवार को 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में खिलाड़ियों को कोच रशीद अनवर ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, पासिंग, गोल करने की क्षमता, फिटनेस और मैच की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया.चिप शॉट से थ्रू पास तक पर जोरप्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को मैच की छोटी-छोटी बारीकियों से रूबरू कराया गया. विपक्षी खिलाड़ी को चकमा देकर चिप शॉट कब और किस स्थिति में लगाना है, इसका विशेष अभ्यास कराया गया. इसके अलावा साइड पास और थ्रू पास के दौरान गेंद की गति, दिशा और समय का ध्यान रखने की तकनीक भी सिखाई गई.मैच के दौरान अगर मुकाबला बराबरी पर खत्म होता है तो पेनल्टी शूटआउट भी निर्णायक हो सकता है. इसे देखते हुए खिलाड़ियों को पेनल्टी शूट लेने की तकनीक के साथ मानसिक रूप से दबाव संभालने का भी अभ्यास कराया गया. टीम प्रबंधन ने संभावित पेनल्टी शूटआउट के लिए खिलाड़ियों की भूमिका और क्रम पर भी तैयारी की है.ALSO READ : पिता की नगरी में विराजेंगे पुत्र गजानन, सोमवार को स्थापित होगी लालबाग के राजा की प्रतिमूर्तिउत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने से टीम के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है. 15 दिन के शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास के साथ टीम गेम पर भी विशेष ध्यान दिया। अब टीम दिल्ली में अपने प्रदर्शन को लेकर तैयार है.विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत की है. हमारा प्रयास है कि खिलाड़ी दिल्ली में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और उत्तर प्रदेश के साथ वाराणसी का नाम भी रोशन करें.
पिता की नगरी में विराजेंगे पुत्र गजानन, सोमवार को स्थापित होगी लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति
पिता की नगरी में विराजेंगे पुत्र गजानन, सोमवार को स्थापित होगी लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति
वाराणसी : काशी में एक बार फिर महाराष्ट्र की गणेश भक्ति की झलक देखने को मिलेगी। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से 18वां श्रीगणेश उत्सव सोमवार से ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में शुरू होगा। पांच दिवसीय उत्सव के पहले दिन मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति को मराठी परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद स्थापित किया जाएगा। प्रतिमूर्ति रविवार को मुंबई से वाराणसी पहुंचेगी। आयोजन स्थल को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है।सोमवार को सुबह गणेश भगवान की स्थापना और पूजा-अर्चना के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। सुबह और रात नौ बजे महाआरती होगी। शाम छह बजे सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा पांड्या भजनों की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद शाम सात बजे जय पांडेय अपने साथियों के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे।15 सितंबर को सुबह महाआरती के बाद शाम पांच बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और छह बजे 15 वर्ष तक के बच्चों की डांस प्रतियोगिता होगी। 16 सितंबर को शाम पांच बजे चित्रकला, छह बजे मेहंदी प्रतियोगिता और रात आठ बजे कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम होगा। 17 सितंबर को शाम पांच बजे हल्दी-कुमकुम, छह बजे विजय वाल्मीकि ग्रुप की झांकी और शाम 7:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह आयोजित होगा।ALSO READ : तिब्बती चिकित्सा ग्लोबल वेलनेस इंडस्ट्री का बनेगी हिस्सा: राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने जताई उम्मीद.18 सितंबर को सुबह नौ बजे महाआरती के बाद दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में महाराष्ट्र से आया 80 सदस्यीय दल विशेष प्रस्तुति देगा। समिति के अनुसार छह फीट ऊंची प्रतिमूर्ति मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से तैयार की गई है।समारोह के संचालन के लिए समिति में वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल, संरक्षक संतोष पाटिल व सुहास पाटिल, अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे, उपाध्यक्ष रवि सेठ, कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़ और मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह विकास समेत अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। समिति ने श्रद्धालुओं से पांच दिवसीय गणेश उत्सव में शामिल होने की अपील की है।