Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

महादेव की नगरी काशी में अनूठा आध्‍यात्मिक बैंक, चलता है राम नाम का लेनदेन

महादेव की नगरी काशी में अनूठा आध्‍यात्मिक बैंक, चलता है राम नाम का लेनदेन
Mar 21, 2026, 11:44 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: महादेव की नगरी काशी में एक ऐसा आध्‍यात्मिक बैंक है जहां नकद नहीं बल्कि राम नाम का लेनदेन होता है. यहाँ भक्त अपनी मनोकामनाओं के लिए 'राम नाम' का कर्ज लेते हैं और उसे लिखकर चुकाते हैं. इस अनोखे मंदिर का संचालन लंबे समय से वाराणसी में हो रहा है, जहां राम नाम का अरबों का खजाना भक्तों को मनोकामनापूर्त‍ि के आशीर्वाद के रूप में ब्‍याज में लौटाया जाता है. यहां राम नाम की यह संपत्ति न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भक्तों के लिए एक अद्वितीय अनुभव भी प्रदान करती है. राम रमापति बैंक का यह आयोजन हर वर्ष भक्तों के लिए एक नई उमंग और उत्साह लेकर आता है. भक्तों की आस्था और श्रद्धा का यह अनूठा संगम काशी की धार्मिक परंपरा को और भी समृद्ध बनाता है.


j


रामनवमी पर खुलवा सकते हैं राम नाम का खाता


लाल कपड़े में लिपटी पोथियों में भक्तों ने राम नाम का खजाना जमा कर रखा है. जो भक्त अब तक राम नाम का खाता नहीं खोल पाए हैं, उनके लिए यह रामनवमी एक अनोखा अवसर लेकर आती है. हर वर्ष नव संवत्‍सर पर भक्त राम रमापति बैंक में अपना राम नाम का खाता खोलते हैं, जिसके लिए यहां आस्था का सागर उमड़ता है. भक्तों को खाता खोलने के लिए एक पुस्तिका भी दी जाती है, जिसे यम, संयम और नियम से भरकर जमा करना होता है. इसके बाद ब्‍याज के रूप में आशीर्वाद का पुण्‍य भक्तों को मिलता है.


h


जुटने लगे हैं आस्‍थावान


रामनवमी पर नववर्ष का खाता खुलवाने के लिए इस बार राम रमापति बैंक में आस्थावानों की जुटान होने लगी है. बैंक का यह 99वां वार्षिकोत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा. इस अनोखे बैंक में अब तक 19 अरब 52 करोड़ से अधिक राम नाम का धन जमा हो चुका है. इसे अनंतकोटि ब्रह्मांड प्रदक्षिणा के रूप में मान्यता मिली है. भक्तों को इस धन की परिक्रमा कर पुण्‍य की प्राप्ति होगी. इस बैंक में भगवान राम के रामलला स्वरूप के चित्र की पूजा की मान्यता है.


र


यह भी पढ़ें: विश्व वानिकी दिवस पर 30 हजार पौधे लगाने का संकल्प, अटल सृजन वन की हुई शुरुआत


भक्त अपने भावों के अनुसार रामलला को भोग और खिलौने अर्पित करते हैं. ये खिलौने बच्चों में रामनवमी के अगले दिन वितरित किए जाते हैं, जो बच्चों के लिए रामलला का महत्वपूर्ण प्रसाद माना जाता है. राम नवमी पर झांकी और परिक्रमा के साथ ही भक्तों को अनवरत भोग प्रसाद का वितरण कर श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन होगा.


h


विश्‍वनाथ धाम के पास आयोजन की तैयारियां


त्रिपुरा भैरवी, दशाश्वमेध घाट के पास काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप इस आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. प्रबंधक दास कृष्णचंद्र ने बताया कि बैंक का यह 99वां वार्षिकोत्सव है. इन दिनों साफ-सफाई के साथ ही अरबों राम नाम की गठरियों को सहेजने का क्रम चल रहा है. 27 मार्च को मंदिर में मुख्य आयोजन होगा. इस अवसर पर भक्तों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें राम नाम की महिमा का गुणगान किया जाएगा. भक्तों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

सनातन की जड़ों पर प्रहार करने वाले दूर तक नहीं देख पाते, अपने भीतर के हनुमान को जगाना होगा : मनोज तिवारी
सनातन की जड़ों पर प्रहार करने वाले दूर तक नहीं देख पाते, अपने भीतर के हनुमान को जगाना होगा : मनोज तिवारी
वाराणसी। भोजपुरी गायक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल' ने कहा कि सनातन धर्म की कमियों को उजागर करना और उसकी जड़ों पर चोट करना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। सनातन धर्म के भीतर रहकर उसका विरोध करने वाले लोग बहुत दूर तक नहीं देख पाते। अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष हमेशा से चलता आया है। भगवान राम के समय रावण और भगवान कृष्ण के समय कंस भी था। आज भी अच्छाइयों और बुराइयों के बीच संघर्ष जारी है, लेकिन अच्छाइयां लगातार जीत रही हैं। उन्होंने लोगों से अपने भीतर के हनुमान को जगाने और सत्य सनातन की धारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।मनोज तिवारी ने यह बातें काशी में देव दीपावली महापर्व के अवसर पर कहीं। इस दौरान उन्होंने गंगा मैया और भगवान विश्वनाथ का जयकारा लगाते हुए सभी के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि इस सुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। काशी की आध्यात्मिकता और सनातन परंपरा से जुड़ना उनके लिए सुखद अनुभव है।दिल्ली में यमुना की स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि जिस तरह काशी में गंगा की स्वच्छता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, उसी तरह दिल्ली में यमुना को भी स्वच्छ बनाने का काम चल रहा है। यमुना के 60 किलोमीटर के हिस्से में से 32 किलोमीटर को इस स्थिति में लाने का दावा किया कि वहां लोग डुबकी लगा सकें और आचमन कर सकें। छह नालों को बंद किया जा चुका है, जबकि बाकी नालों को ठीक करने की तैयारी शुरू हो गई है।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का यश और वैभव देश ही नहीं, पूरी दुनिया में बढ़े, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। गंगा की स्वच्छता के लिए भी निरंतर काम करने की जरूरत है। इस दौरान रोहित उपाध्याय की मौजूदगी का जिक्र करते हुए उन्होंने सनातन परंपरा के संरक्षण और उसके विस्तार की बात कही। अंत में हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अपनी बात समाप्त की।
देव दीपावली 2026: काशी में जले 15 लाख दीये, भव्य छटा और ड्रोन शो के साक्षी बने लाखों लोग
देव दीपावली 2026: काशी में जले 15 लाख दीये, भव्य छटा और ड्रोन शो के साक्षी बने लाखों लोग
वाराणसी: कार्तिक मास की पूर्णिमा पर मंगलवार की शाम काशी की धरती पर स्‍वर्गलोक उतरा. भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के संहार के उपलक्ष्य में उनकी नगरी काशी ने जब देवों की विजय का पर्व देव दीपावली मनाया तो इसकी अलौकिक छटा निरखने देवगण भी स्वर्ग से धरती पर उतर आए. शाम ढलते ही 15 लाख दीयों से अद्भुत अलौकिक और दिव्य देव दीपावली गंगा घाटों पर अपनी स्वर्णिम आभा बिखरी. दीपों की दपदप, विद्युत झालरों की जगमग, सुरों की खनक, कहीं गीत-संगीत की धमक तो गगनचुंबी आतिशबाजी की चमक. लेजर शो की मनभावन आकृतियां और ड्रोन शो के बीच फूलों की सुवास तो कहीं चटकीले रंगों का वास. यह सब देश दुनिया से आए लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र रहे. जाह्ववी के तट पर जगमग इन सितारों को देखने, कैमरों में कैद करने व दिल के एक कोने में यादें समेटने के लिए दुनिया भर से लाखों लोगों की जुटान हुई. घाट से लगायत गलियां शाम होते - होते पूरी तरह से चोक हो गईं. घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर तिल भर जगह नहीं मिली. इसे देखने के लिए 40 देशों से मेहमान पहुंचे हैं.84 घाटों व 102 कुंडों पर भी उतरा देवलोकदेव दीपावली पर मंगलवार को आदि केशव घाट से लेकर सामने घाट तक 84 अर्धचंद्राकार घाटों के साथ ही 102 प्राचीन कुंडों-पोखरों और गंगापार की रेती पर लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा बिखेरी. 1985 में महज छह घाटों और 8,000 दीपों से शुरू हुए इस महापर्व के सफल संचालन के लिए 15 सदस्यीय कोर समिति बनाई गई. महोत्सव का शुभारंभ नमो घाट पर मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नमो घाट पर पहला दीप जलाकर किया. इसके साथ मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, मंत्री अनिल राजभर, महापौर अशोक तिवारी, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने दीये जलाए. इस अवसर पर आडियो गाइड का भी रिमोट के जरिए उद्घाटन किया गया. परंपरा के अनुसार, सभी 84 घाटों पर दीपदान की शुरुआत ऐतिहासिक पंचगंगा घाट स्थित 18वीं शताब्दी में निर्मित चुनार के बलुआ पत्थर वाले ‘हजारा’ दीप स्तंभ से हुई. काशी नरेश डॉ. विभूति नारायण सिंह की प्रेरणा से 1986 में पुनर्जीवित इस स्तंभ के 1,000 आलों में सबसे पहले दीप जले. 40 वर्षों से पुरोहितों व मल्लाहों द्वारा संजोई इस विरासत के साये में इस बार पदाधिकारी व पर्यटक मां गंगा को साक्षी मानकर नशामुक्ति का संकल्प भी लिया.गंगा किनारे ड्रोन और लेजर शो अद्भुत नजाराकाशी के आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला. 2100 ड्रोनों का भव्य शो, 3D प्रोजेक्शन और ग्रीन आतिशबाजी आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे. चेत सिंह किले पर 3D प्रोजेक्शन के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, काशी की ऐतिहासिक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया. वहीं, ड्रोनों के जरिए आसमान में भगवान शिव और काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी आकर्षक आकृतियां उकेरी गई. ललिता घाट के सामने गंगा पार रेती पर ग्रीन आतिशबाजी का भव्य आयोजन हुआ. सभी घाटों पर गंगा आरती भी आयोजित की गई. एक लाख गोबर के दीपों के प्रज्वलन के माध्यम से गौ संवर्धन को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया. आसमान में उत्तर प्रदेश सरकार का राजकीय चिह्न और प्रदेश पर्यटन का लोगो ‘उत्तर प्रदेश’ जगमगाया. काशी की पहचान विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती और ‘गुरुपर्व एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं’ लिखकर उत्सव का संदेश दिया गया. ड्रोन्स की सटीक जुगलबंदी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सजीव आकृतियां भी आसमान में उभरीं. शो को देखने के लिए सड़कों और छतों पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही, जिससे आयोजन को लेकर उत्साह बढ़ गया.एयर शो की थीम पर रंगोली बनीदेव दीपावली पर घाटों देव आराधना के साथ विविध रूपों में झलकियां देखने को मिलीं. कार्तिक मास में खासकर पंचगंगा घाट पर विविध अनुष्ठान के साथ दीपदान हुआ. यहां पर कन्याओं का भी पूजन हुआ. अस्सीघाट पर एयरशो की थीम पर रंगोली बनाई गई. बूंदी परकोटा घाट पर काशी नरेश विभूतिनारायण सिंह का 12 फीट का कटआउट लगाया गया.गंगा में ट्रैफिक जाम देव दीपावली पर गंगा में पांच हजार से अधिक नावों, मोटरबोट, बजड़ों और क्रूज संचालन के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई. इसके बावजूद गंगा में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही. हालांकि गंगा में ट्रैफिक प्लान लागू किया गया. आठ किलोमीटर की लंबी फ्लोटिंग वाटर जेटी लगाई गई जिसने 26 घाटों को कवर किया. गंगा में तीन नए रूट बनाए गए. श्रद्धालुओं और नाव सवार पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पहली बार जल पुलिस के कंधे पर लाल और नीली ब्लिंकर लाइटें भी लगा गई. गंगा घाट, उस पार रेती को आठ जोन और 16 सेक्टर और 32 सब सेक्टरों में बांटा की सुरक्षा इंतजाम किए गए. पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रमुख घाटों पर वॉच टावर, डीएफएमडी व एचएचएमडी के माध्यम से चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों, पब्लिक एड्रेस सिस्टम व ड्रोन के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई. भीड़-भाड़ और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, क्यूआरटी, एंटी रोमियो स्क्वॉड की तैनाती की गई है. गंगा में नौका संचालन और जल सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया. चेतसिंह घाट पर फ्लोटिंग पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया.Also Read: गुरु बाग गुरुद्वारे में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व
 देवदीपावली पर वाराणसी में पर्यटकों को निशाना बनाने वाला अंतरप्रांतीय गिरोह पकड़ा, 10 महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार
देवदीपावली पर वाराणसी में पर्यटकों को निशाना बनाने वाला अंतरप्रांतीय गिरोह पकड़ा, 10 महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार
वाराणसी : देव दीपावली पर्व के दौरान काशी में उमड़ने वाली पर्यटकों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और पाकेटमारी घटनाओं को अंजाम देने पहुंचे कथित अंतरप्रांतीय गिरोह काे वाराणसी की सिगरा पुलिस ने बेनकाब किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना और सदस्यों समेत कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 10 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और पर्यटकों से चोरी किए गए 57,960 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है.पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत काशी जोन के पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा की टीम ने 24 नवंबर को सोनिया चौकी क्षेत्र स्थित एनपीएस गेस्ट हाउस में दबिश देकर सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया.भीड़ में हाथ साफ करने की थी तैयारीपुलिस के अनुसार, देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही थी. इसी दौरान कथित अंतरप्रांतीय गिरोह की गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्यटकों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं करते थे. सभी आरोपी आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों के निवासी बताए गए हैं.गिरोह में 10 महिलाएं और 4 पुरुष शामिलपुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में वल्लभा यादमनि, इटा कृष्णा वेनी, समुद्राला रवानम्मा, अंगडी द्वारका, कोलावल्ली मरियम्मा, गुंटरु तरुन अनिल उर्फ चिन्माकुर्थी मदन उर्फ डूमू, पशुपुलाती लक्ष्मी, मालेल्ला साईगोपी, समुद्रालम मैरी, समुद्राला रवानम्मा, गोदावरी गुज्जी, जांपा किरन कुमार, इट्टा वेंकटेश और बोज्जागन रूद्रावीना शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में 10 महिलाएं और 4 पुरुष हैं. सभी के संबंध में विस्तृत जानकारी और आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है. सिगरा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वनप्लस और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया है. इसके अलावा 57,960 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. पुलिस प्रेस नोट में इस नकदी को पर्यटकों से चोरी की गई रकम बताया गया है.दक्षिण भारत के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं चोरी के मुकदमेपुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के मुताबिक, गिरोह से जुड़े मामलों में वर्ष 2019, 2020 और 2021 के दौरान चोरी के कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. इनमें आंध्र प्रदेश के टंगुटुर, चिराला और राजामुंदरी-II टाउन थानों के मामले शामिल हैं. इन मुकदमों में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत चोरी के आरोप दर्ज बताए गए हैं. पुलिस इन आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों के पुराने मामलों और अन्य संभावित गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने किया. टीम में उपनिरीक्षक सौरभ शाही, सलमान खान, डाली साहू, हेड कांस्टेबल ब्रह्मदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह, जटाशंकर पांडेय, विनय चौरसिया, अनीश गौड़, तारकेश्वर गौड़ तथा महिला कांस्टेबल दीपांजलि मिश्रा और महिमा तिवारी शामिल रहीं.