Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नामांकन दाखिल कर सुदर्शन रेड्डी ने कह दी राहुल गांधी को ये बड़ी बात...

नामांकन दाखिल कर सुदर्शन रेड्डी ने कह दी राहुल गांधी को ये बड़ी बात...
Aug 21, 2025, 11:39 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Sudarshan Reddy: देश में जल्द ही उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाला है. एनडीए (NDA) ने सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने बीते बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. वहीं, विपक्षी INDIA गठबंधन द्वारा बनाए गए उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी ने आज गुरुवार को अपना नामांकन भरा है. इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य विपक्षी नेता मौजूद रहे. अब जब दोनों गठबंधनों ने अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है.



ईमानदारी से निभाऊंगा अपनी भूमिका- सुदर्शन


सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन भरने के बाद एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि संविधान में निहित मूल्यों के प्रति गहरी विनम्रता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है. इसी के आगे उन्होंने कहा कि उनका जीवन लोकतांत्रिक परंपराओं में निहित है. भारत की असली ताकत प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा में निहित होती है. उपराष्ट्रपति चुने जाने पर वह निष्पक्षता और संवाद के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेता हैं.



राहुल गांधी की तारीफ में क्या बोल गए सुदर्शन


बता दें, उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने का आज (21 अगस्त 2025) को आखिरी दिन है. चुनाव 9 सितंबर को होना है जिसके नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे. कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी का नाम तय कर हर किसी को हैरान कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रेड्डी के नाम पर उम्मीदवारी की मुहर लगाई है. नामांकन से पहले सुदर्शन रेड्डी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तारीफ की.



इस तारीफ में उन्होंने कहा कि जब संसद ठीक से काम नहीं करती और सड़कें खामोश रहती हैं, ऐसे वक्त पर राहुल गांधी आवाज उठाते नजर आए हैं. इस दौरान रेड्डी ने राममनोहर लोहिया की बात याद करते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी चुप नहीं बैठते. साथ ही उन्होंने बिहार में मतदाता सूची से जुड़ी चिंताओं का ज़िक्र कर कहा कि वोट देने का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है. इस अधिकार की रक्षा के लिए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से सीधा मुकाबला किया, जिसकी जितनी सराहना की जाए, वो कम है.


इंडिया गठबंधन क्यों खास लगे सुदर्शन


इंडिया गठबंधन ने सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार इसलिए बनाया है कि वह संविधान, न्यायपालिका और पारदर्शिता के पक्षधर चेहरे को आगे रख रहा है. विपक्ष का मानना है कि रेड्डी की साफ-सुथरी छवि और न्यायिक अनुभव उन्हें उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बनाता है. उपराष्ट्रपति चुनाव में अब रेड्डी का मुकाबला बीजेपी नेता और तमिलनाडु के वरिष्ठ राजनेता सीपी राधाकृष्णन से होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर जोर दिया और आम जनता के हाथ में एकमात्र साधन या हथियार करार दिया.



जाने कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी


आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी एक मशहूर चेहरा हैं. उनका जन्म 8 जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी ज़िले के आकुला मायलारम गांव में एक किसान परिवार में हुआ. साल 1971 में उस्मानिया यूनिवर्सिटी से क़ानून की पढ़ाई पूरी कर उन्होंने हैदराबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता के. प्रताप रेड्डी के मार्गदर्शन में सिविल और संवैधानिक मामलों की प्रैक्टिस शुरू की. 8 अगस्त 1988 को वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में गवर्नमेंट प्लीडर नियुक्त हुए और बाद में केंद्र सरकार के लिए एडिशनल स्टैंडिंग काउंसिल की ज़िम्मेदारी भी निभाई.

काशी बनी ट्रैफिक की प्रयोगशाला, 21 तिराहों और चौराहों पर टाइमर सिग्‍नल की तैयारी
काशी बनी ट्रैफिक की प्रयोगशाला, 21 तिराहों और चौराहों पर टाइमर सिग्‍नल की तैयारी
वाराणसी: महादेव की नगरी काशी में ट्रैफिक का संचालन भगवान भरोसे है. ऐसा इसलिए कि क्‍योंकि यह समस्‍या आज की नहीं बल्कि दशकों पुरानी हो चुकी है. समय समय पर अधिकारी ट्रैफिक पर प्रयोग करते रहे लेकिन व्‍यवस्‍था पटरी पर नहीं आई. कई अधिकारी आए और गए और सभी ने अपने अपने तरीके से यातायात व्‍यवस्‍था को हैंडल करने की कोशिश की. हाल यह हुआ कि काशी ट्रैफिक की प्रयोगशाला बन कर रह गई. इसी क्रम में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 21 तिराहों और चौराहों पर टाइमर युक्त ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने की कवायद चल रही है. उम्‍मीद जताई जा रही है कि ये सिग्नल तिराहों-चौराहों पर वाहनों की गति को बढ़ाने में सहायक होंगे.जानकारों का कहना है कि जब ट्रैफिक सिग्नल रेड होगा, तब ग्रीन होने के लिए निर्धारित समय का काउंटडाउन टाइमर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिससे अधिकांश लोग अपने वाहनों को रोक देंगे. इस प्रक्रिया से शहर में लगभग दो लाख वाहन औसतन 40-50 सेकंड के लिए रुकेंगे, जिससे बनारस में प्रदूषण का स्तर नियंत्रित किया जा सकेगा.परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरीनगर निगम ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिससे यह योजना जल्द ही धरातल पर उतरेगी. काशी, जो एक प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक नगरी है, में पिछले कुछ वर्षों में भीड़ का रेला तेजी से बढ़ा है. इसका प्रभाव यातायात व्यवस्था और पर्यावरण दोनों पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है. प्रमुख चौराहों और तिराहों पर टाइमर सिग्नल की अनुपस्थिति के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. कई बार लोग ट्रैफिक सिग्नल लाल होने पर भी निकलने की कोशिश करते हैं, जबकि ग्रीन सिग्नल होने पर जल्दी निकलने की होड़ में जाम की स्थिति बन जाती है.सुबह सात से रात 11 बजे रहेगा क्रियाशीलट्रैफिक टाइमर सिग्नल की स्थापना से यातायात की गति में सुधार होगा. यह सिग्नल सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक सक्रिय रहेंगे. इस 16 घंटे की अवधि में ट्रैफिक के जवान दो शिफ्ट में (सुबह सात से तीन बजे और तीन से रात 11 बजे तक) ड्यूटी करेंगे. इस दौरान शहर में लगभग दो लाख वाहनों की आवाजाही होती है. यदि सभी वाहन 16 घंटों में से छह घंटे धुआं नहीं उड़ाते हैं, तो इससे शहर में डीजल और पेट्रोल के धुएं से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी.इन स्‍थानों पर का चयनटाइमर युक्त ट्रैफिक सिग्नल कुछ प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे. इनमें मलदहिया चौराहा, मरीमाई तिराहा, अंधरापुल, आशियाना तिराहा, चौकाघाट चौराहा, गोलगड्डा तिराहा, आकाशवाणी तिराहा, सिगरा चौराहा, साजन तिराहा, रथयात्रा चौराहा, पांडेयपुर चौराहा, लहरतारा चौराहा, चेतमणि चौराहा, पद्मश्री चौराहा, कालीमाता मंदिर चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, चांदपुर चौराहा, रवींद्रपुरी चौराहा, और मुढैला तिराहा शामिल हैं.https://www.youtube.com/watch?v=wHDDveuC3Xg
भक्तों के लिए खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी बातें
भक्तों के लिए खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Kedarnath Dham's doors have opened for devotees; know these important things before the pilgrimage.Kedarnath Kapat: केदारनाथ बाबा के दर्शनों का लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है. जी हां, केदारनाथ धाम के कपाट आज 22 अप्रैल 2026 को भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. ये कपाट शुभ मुहूर्त को देखते हुए खोले गए है, जिसके बाद से सभी श्रद्धालु अब बाबा केदार के दर्शनों के लिए भी पहुंच रहे है. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ बाबा के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम जा पहुंचे है. अद्भुत बात तो यह है कि, बाबा के मंदिर परिसर को दिल्ली और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है, जिसकी खूबसूरती भक्तों का मन मोह रही है.केदारनाथ बाबा के दर्शन कर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि, "यह सचमुच एक सुखद अनुभव है. मंदिर समिति ने यहां बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि अब आम लोग भी अपेक्षाकृत कम समय में 'बाबा' के आसानी से 'दर्शन' कर सकें. अब तक हज़ारों श्रद्धालुओं को 'बाबा' की एक झलक पाने का सौभाग्य मिल चुका है. बाबा का दर्शन करने वाला हर कोई बड़ा ही भाग्यशाली होता है.केदरानाथ यात्रा पर जाने से पहले जान लें ये बातें चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को कुछ नियमों के बारे में जानकारी होना उनकी सुविधा के लिए बेहतर होगा. केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरा पूरी तरह बैन रहते है. इसलिए इन चीजों को अपने साथ लेकर न चलें.मंदिर में जाने से पहले आपको अपना फोन जमा करना होगा,जिसके लिए क्लॉक रूम की सुविधा दी गई है.वहीं यमुनोत्री धाम सभी के लिए खुला है, लेकिन बाकी धामों में गैर-हिंदू श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर कुछ शर्तें लागू की गई हैं. इसीलिए इस नियम पर भी फोकस करना जरूरी हैं.बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी यात्रा की परमिशन जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है. बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा की परमिशन नहीं दी जाएगी. हर यात्री और वाहन को आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्टर करवाना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद ही श्रद्धालुओं को बाबा केदारनाथ दर्शन के लिए स्लॉट टोकन दिया जाएगा, जिसकी रास्ते में चेकिंग भी की जाती है. रजिस्ट्रेशन करने के लिए उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भरनी होगी. इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. अगर कोई व्यक्ति वेबसाइट या ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहा है, तो उसके लिए वॉट्सऐप की सुविधा भी दी गई है.श्रद्धालु मोबाइल नंबर +91 8394833833 पर 'Yatra' लिखकर भेज सकते हैं और दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.Also read: प्रचंड गर्मी ने एसी-कूलर को किया फेल, लू का येलो अलर्ट जारीकेदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए सिर्फ रजिस्ट्रेशन ही काफी नहीं है. आपका फिट होना भी बहुत जरूरी है. इसीलिए स्वास्थ्य जांच भी जरूरी है. खासकर 55 साल से ऊपर के लोगों को मेडिकल चेकअप कराना होगा.अस्थमा, डायबिटीज जैसी बीमारी वाले लोगों के लिए यह बेहत जरूरी है. अगर आप केदारनाथ जाने की सोच रहे हैं तो इन नियमों का पालन करना होगा.https://www.youtube.com/watch?v=wHDDveuC3Xg
प्रचंड गर्मी ने एसी-कूलर को किया फेल, लू का येलो अलर्ट जारी
प्रचंड गर्मी ने एसी-कूलर को किया फेल, लू का येलो अलर्ट जारी
Scorching heat renders ACs and coolers ineffective, heatwave alert issuedWeather Today: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी की इस तपिश ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है, जिसे लेकर हर कोई परेशान हो चुका है. दिनभर चिलचिलाती धूप और तेज धूप के डर से लोग दिन के काम-काज शाम को निपटाने का विचार करने लगे है. इस तपती धूप से ज्यादा परेशान करने वाली चीज है तो वो है लू जिससे बचने के लिए लोग दिन में वो उस काम को निपटाने की कोशिश कर रहे है जो सबसे ज्यादा जरूरी है. इतना ही नहीं इस तेज धूप का असर राजधानी दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्य गर्मी और लू की चपेट में चल रहे हैं. दिन से ज्यादा रात का तापमान लोगों की बेचैनी बढ़ा रहा है. इस तेज धूप के चलते लोग पने साथ हर वक्त एक पानी का बोटल रखने को मजबूर हो चुके है. इस बढ़ती लू और गर्मी का असर इतना अधिक है कि घर के अंदर एसी-कूलर भी बेअसर महसूस होने लगे हैं.स्कूलों की टाइमिंग में किया गया बदलावइस भीषण गर्मी का यह रूप देख स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रचंड गर्मी के साथ लू की चेतावनी जारी की है. उधर असम में भी 48 घंटे बारिश के चलते भारी हैं. तो चलिए आपको आज के मौसम के साथ-साथ आगे का भी हाल बताते हैं. दिल्लीवालो के लिए आज और अगले दो दिन भारी रहने वाले हैं. क्योंकि, मौसम विभाग ने इन दिनों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है. 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री को पार कर गया है. 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान एक दो डिग्री कम रहेगा पर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर ही रहेगा. पंजाब हरियाणा की बात करें तो पंजाब-हरियाणा में भी 24 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी रहेगा. इस दौरान प्रचंड गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा देगी.जानें बिहार के मौसम का हाल बिहार में बढ़ती गर्मी और उमस भरे मौसम को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है. नए आदेश के मुताबिक, कक्षा 5 तक के सभी छात्रों (प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) की पढ़ाई सुबह से लेकर अधिकतम 11:30 बजे तक ही संचालित की जाएगी.वहीं, कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक ही चलेंगी. इससे पहले प्रशासन ने कक्षा 8 तक के लिए 12:30 बजे तक का ही समय निर्धारित किया था,जिसे अब और संशोधित किया गया है. कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा.स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी समय-सारिणी में बदलाव करें और आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. यह आदेश बीते 21 अप्रैल 2026 से लागू होकर 25 अप्रैल 2026 तक जारी रहने वाला है.यूपी-राजस्थान में रहेगी मौसम की ये स्थितिभीषण गर्मी और लू के प्रकोप से उत्तर प्रदेश भी अछूता नहीं है. दिन का पारा 41 डिग्री के पार जा रहा है तो न्यूनतम तापमान भी 25 के करीब पहुंच रहा है. दिन में 50 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने लू और प्रचंड गर्मी का अलर्ट 25 अप्रैल तक जारी रहेगा. राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है और अनेक जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग ने गुरुवार से अनेक जगह ऊष्ण लहर चलने की चेतावनी जारी की है.Also read: दिल्ली से यूपी तक तपिश का कहर! लू का अलर्ट जारीमौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान कोटा में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर सहित अनेक जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा.केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन तक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा. 23 अप्रैल से राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, भरतपुर व धौलपुर सहित कई जिलों में हीट वेव चलने का 'येलो अलर्ट' है.https://www.youtube.com/watch?v=wHDDveuC3Xg