Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अजय राय की विदाई, चुनावी रणनीति या कुछ और, चर्चाओं को लगे पंख

अजय राय की विदाई, चुनावी रणनीति या कुछ और, चर्चाओं को लगे पंख
Oct 03, 2026, 06:53 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक फेरबदल के बाद अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर आराधना मिश्रा ‘मोना’ को नई जिम्मेदारी दी गई है. दोनों नेताओं ने बदलाव के बाद राहुल गांधी के प्रति आभार जताया है. कांग्रेस ने इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष और देविंदर निषाद व आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने अजय राय के योगदान की भी सराहना की है. शुक्रवार को फेरबदल अचानक होने पर चर्चाओं को भी पंख लग गए हैं. एक तरफ इस बदलाव को लेकर अजय राय के समर्थक खामोश हैं. वहीं इस बात की भी आस है कि उन्‍हें पार्टी में कोई बडी जिम्‍मेदारी साैंपी जा सकती है. समर्थकों का मामना है कि विधानसभा चुनाव के बाद यह कदम उठाना चाहिए.


इस बदलाव के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. पार्टी के नेता अपने स्‍तर से आकलन लगा रहे हैं कि बदलाव के पीछे मंशा और परिणाम को लेकर तरह तरह की कानाफूसी शुरू हो गई है. फेरबदल के पीछे समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव के साथ सीट बंटवारे को लेकर अजय राय की मुखर भूमिका तो नहीं है. उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी में कांग्रेस ने अजय राय को हटाने की वजह के तौर पर अखिलेश यादव या सपा से टकराव का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है. इसलिए इसे फिलहाल राजनीतिक चर्चा और विश्लेषण के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.


2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत अभी अंतिम रूप नहीं ले पाई है. कांग्रेस की ओर से यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा था कि पार्टी गठबंधन में कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. अजय राय ने भी कहा था कि कांग्रेस 150 से कम सीटों पर समझौता नहीं करेगी. इसी दौरान अखिलेश यादव ने 403 में से 350 विधानसभा सीटों पर तैयारी की बात कही थी. इससे दोनों दलों के बीच संभावित सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक संदेश और बातचीत दोनों महत्वपूर्ण हो गए.


राहुल के गढ़ में पीडीए रथ और बढ़ी चर्चा


24 सितंबर 2026 को अखिलेश यादव ने अपनी पीडीए रथ यात्रा की शुरुआत रायबरेली से की थी. रायबरेली लोकसभा सीट राहुल गांधी के प्रतिनिधित्व वाली सीट है, इसलिए इस कार्यक्रम को सपा-कांग्रेस संबंधों के संदर्भ में राजनीतिक तौर पर देखा गया. रथयात्रा की भीड ने कांग्रेस में हलचल बढ़ा दी. अजय राय ने उस समय कहा था कि कांग्रेस सपा की रणनीति को समझती है और 150 सीटों से कम पर समझौता नहीं करेगी. रिपोर्टों के मुताबिक, सपा से जुड़े सूत्रों ने कांग्रेस के लिए 55 सीटों की सीमा की बात कही थी, हालांकि यह कोई अंतिम सार्वजनिक सीट-बंटवारा समझौता नहीं था.


ALSO READ : वाराणसी में इस थाने पर लगाया गुप्त रोग के शर्तिया इलाज का पोस्‍टर, फ‍िर पुल‍िस ने लगाई फटकार



पीएम के खिलाफ ताल ठोंक कर पर आए चर्चा में


अजय राय अगस्त 2023 से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष थे और 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव में ताल ठोंका था. 2024 में उन्हें 4,60,457 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे. शुरूआती बढ़त ने पार्टी में अजय राय के कद को भी बढ़ाया. अजय राय वाराणसी की पूर्व की कोलसला विधानसभा सीट से नौ बार विधायक रहे उदल को 1996 में हराकर भाजपा के विधायक बने. वह 2002 और 2007 में भी विपरीत परिस्थितियों में भाजपा से विधायक चुने गए. भाजपा ने 2009 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय सीट से अपने राष्ट्रीय नेता डा. मुरली मनोहर जोशी को मैदान में उतारा तो अजय राय ने इसका विरोध करते हुए पार्टी छोड़ दी. उनके खिलाफ चुनावी मैदान में कूद पड़े अजय राय जीते तो नहीं लेकिन सदस्यता जाने के बाद 2009 में हुए उप चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में एक बार फिर विधायक बन गए. 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे. वह 2014, 2019, और 2024 में लगातार मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में चुनौती दे रहे हैं.

एयर शो के दौरान कई बीमार,  एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल
एयर शो के दौरान कई बीमार, एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल
वाराणसी : वायु सेना द्वारा आयोजित हवाई प्रदर्शन देखने के लिए गंगा किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर पहुंचे दर्शकों को आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें एवं 108 एंबुलेंस सेवा मुस्तैद रहीं।108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को एयर शो के दौरान विभिन्न घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में अस्वस्थ हुए चार व्यक्तियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, वाराणसी पहुंचाया गया। इनमें निर्मल देव (25 वर्ष), केदारघाट; संजय प्रजापति (35 वर्ष), गोदौलिया; विकास प्रजापति (22 वर्ष), गोदौलिया तथा मनीष सिंह (50 वर्ष), राजघाट शामिल हैं। चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात आकस्मिक चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।इनमें से केरल से वाराणसी भ्रमण पर आए एक दर्शक गंगा स्नान के दौरान डूबने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से एसएसपीजी चिकित्सालय भेजा गया। इसी क्रम में राजघाट पर एरियल शो देखने आए एक दर्शक का रक्तचाप कम होने पर मौके पर तैनात मेडिकल टीम ने आवश्यक दवा एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई तथा उन्हें एंबुलेंस से चिकित्सालय भेजा।ALSO READ: BHU में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा.मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने बताया कि एयर शो के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई है। आपात स्थिति में त्वरित उपचार एवं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा तथा मेडिकल टीमों को सक्रिय रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग आमजन को समयबद्ध एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
BHU में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा.
BHU में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा.
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संप्रेषण विभाग के तत्वावधान में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने नशा मुक्ति और विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।क्विज प्रतियोगिता में हरे राम कुमार रहे प्रथमक्विज प्रतियोगिता में विधि संकाय के हरे राम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामाजिक विज्ञान संकाय के कुणाल कुमार दूसरे और कला संकाय के सूरज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, चांदनी शर्मा, स्वाति पाठक और विवेक सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।निबंध लेखन में पूर्वी पंकज ने मारी बाजीनिबंध लेखन प्रतियोगिता में कला संकाय की पूर्वी पंकज ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वसंत महिला महाविद्यालय की शुभांगी मौर्य दूसरे स्थान पर रहीं। विधि संकाय के आदित्य मणि त्रिपाठी और सामाजिक विज्ञान संकाय के अभिजीत सोनकर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा मानस राज, आदित्य कुमार और खुशी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।भाषण प्रतियोगिता में तुषार द्विवेदी प्रथमभाषण प्रतियोगिता में विधि संकाय के तुषार द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय की सुदीक्षा अग्रवाल दूसरे और विधि संकाय के अजीत कुमार पांडे तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, शुभांगी गुप्ता, आरती कुमारी, श्वेतांक मिश्रा और लक्ष्मी गांगुली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी होंगी प्रतियोगिताएंकार्यक्रम के संयोजक डॉ. बाला लखेन्द्र ने बताया कि नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर चयनित युवाओं को आगे की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।ALSO READ: वाराणसी में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 34 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में होगी बंदउन्होंने बताया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशा मुक्ति के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने का अवसर भी प्रदान करते हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
वाराणसी में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 34 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में होगी बंद
वाराणसी में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 34 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में होगी बंद
वाराणसी : खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले के 21 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 102 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोनों सीटों के लिए कुल 74,840 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 66,952 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 7,888 मतदाता शामिल हैं।मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। स्नातक सीट पर 24 और शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह दोनों सीटों पर कुल 34 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतपेटियों में बंद होगा।स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा और भाजपा के पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह के बीच मुकाबले पर नजरें टिकी हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव, भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा और पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।वाराणसी खंड का चुनाव आठ जिलों में हो रहा है। इसमें वाराणसी के अलावा चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया शामिल हैं। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक और शिक्षक सीटों को मिलाकर करीब 3.23 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।इस चुनाव में विधानसभा चुनाव की तरह ईवीएम या प्रत्याशी के नाम के सामने मुहर लगाने की व्यवस्था नहीं है। मतदाता को मतपत्र पर अपनी पहली पसंद के प्रत्याशी के नाम के सामने निर्धारित स्केच पेन से अंक ‘1’ लिखना होगा। अन्य प्रत्याशियों को वरीयता देने के लिए क्रमशः ‘2’, ‘3’ और आगे के अंक लिखे जा सकते हैं। मतपत्र पर गलत तरीके से अंक दर्ज करने पर वोट अमान्य हो सकता है।ALSO READ: वाराणसी में शराब की दुकानें बंद होने के दौरान अवैध बिक्री, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार.मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 अक्टूबर को पहड़िया मंडी में मतगणना कराई जाएगी। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद दोनों सीटों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।