Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अमेरिकी टैरिफः बनारसी साड़ियों संग कालीन उद्योग पर गहराया संकट

अमेरिकी टैरिफः बनारसी साड़ियों संग कालीन उद्योग पर गहराया संकट
Aug 28, 2025, 09:23 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः ट्रंप सरकार द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का असर पूर्वांचल के उद्योगों पर गहराई से दिखने लगा है. बनारस की सिल्क और साड़ियों के साथ-साथ भदोही-मिर्जापुर की कालीन व दरी उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. त्योहारी सीजन के करीब होने के बावजूद इन दिनों इसे उद्योग से जुड़े कारखानों में कामकाज ठप सा है और नए आर्डर नहीं मिल रहे हैं.



निर्यातकों ने की कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी


लागू हुए नए टैरिफ के चलते इन सामानों का निर्यात करने वाले निर्यातकों द्वारा हजारों कर्मचारियों को अगस्त का वेतन देकर सितंबर से उनकी छंटनी की तैयारी की खबरें हवा में तैरने लगी है. बनारसी साड़ी, सिल्क उत्पाद, कालीन और पंजा दरी से जुड़े लाखों परिवारों पर रोजगार का संकट मंडरा रहा है. इसको लेकर कर्मचारियों समेत उनके परिजनों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है. केवल कालीन और दरी उद्योग में ही दस लाख से अधिक कारीगर कार्यरत हैं. उद्योग में मंदी बढ़ने से आने वाले समय में पलायन भी शुरू हो सकता है.



Also Read : बनारस से गुजरेगी धनबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, 14 सितम्बर से चलेगी


निर्यातकों को भारी नुकसान का अंदेशा


निर्यातकों को उम्मीद थी कि अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर समझौता होगा, लेकिन ऐसा न होने से हालात और बिगड़ गए. 27 अगस्त से टैरिफ 50 फीसदी हो जाने के बाद निर्यातकों को भारी नुकसान का अंदेशा है. पूर्वांचल निर्यातक संघ के अध्यक्ष जुनैद अंसारी के अनुसार, कालीन उद्योग को किसी राहत की उम्मीद थी, लेकिन टैरिफ घटने की बजाय और बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है. भदोही के लगभग 80 प्रतिशत परिवार सीधे या परोक्ष रूप से कालीन उद्योग पर निर्भर हैं. इसी क्रम में सिर्फ कालीन और सिल्क ही नहीं, बल्कि जरी-जरदोजी, स्टोन कार्विंग, गुलाबी मीनाकारी और बनारसी साड़ियों जैसे पारंपरिक उद्योग भी इस संकट की चपेट में आ गए हैं.

'सरके चुनर' गाने पर महिला आयोग सख्त, नोरा फतेही संग पांच लोगों को भेजा समन
'सरके चुनर' गाने पर महिला आयोग सख्त, नोरा फतेही संग पांच लोगों को भेजा समन
भारत सरकार ने कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर आधिकारिक रूप से बैन लगा दिया है. ये मामला सिर्फ बैन तक ही सीमित नहीं रहा. जी हां, इस गाने की अश्लीलता संसद में भी घूमता नजर आया. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव ने सदन को बताया कि, गाने पर बैन लगा दिया है. गाने पर बैन लगा द‍िया गया है। साथ ही सेंसर बोर्ड से कहा गया है कि वह नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने के ख‍िलाफ कड़ी कार्रवाई करे.यह भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा को लेकर हाईवे का निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के दिए गए निर्देशविवाद के बीच मेकर्स ने पहले ही यह गाना यूट्यूब से हटा ल‍िया था, इस मामले में फिल्मी दुनिया से लेकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से भी काफी रिएक्शंस सामने आ रहे है, जहां लोगों की नारजागी इस वक्त सातवें आसमान पर है. सिंगर अरमान मलिक से लेकर कंगना रनौत तक इस गाने के बोल पर अपना गुस्सा जता चुकी हैं. वहीं मामला अब संसद के सदन में भी गूंजा और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरे मामले में अपनी बात रखी है.राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियमआपको बता दें कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग यानि (NCW) ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और किरण कुमार (निर्देशक) को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है.जाने किस-किस को भेजा गया समनसरके चुनर सरके’ गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं. आयोग ने अपने द्वारा विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उक्त सामग्री प्रथम दृष्टया यौन संकेतात्मक, आपत्तिजनक तथा भारतीय न्याय संहिता,आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करती प्रतीत होती है. इस मामले को आयोग ने गंभीरता से लिया है. बता दें आयोग ने अभिनेत्री नोरा फतेही, गीतकार रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, निमार्ता वेंकट के नारायण और निर्देशक किरण कुमार के खिलाफ समन जारी किया है. जहां उन्हें ये निर्देश दिया गया है कि वे 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित हों और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करें. निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने की स्थिति में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है.
बनारस में बेटियों के लिए निःशुल्क शिक्षा, कक्षा 6 से 12 तक फ्री रहेगी पढ़ाई
बनारस में बेटियों के लिए निःशुल्क शिक्षा, कक्षा 6 से 12 तक फ्री रहेगी पढ़ाई
Varanasi: 235 साल पुराने क्वींस कॉलेज ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की है, जिसमें मुफ्त पढ़ाई के साथ IIT कोचिंग और मेधावी छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी.संस्कार और शिक्षा की नगरी वाराणसी से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल सामने आई है.क्वींस कॉलेज ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है.अब कॉलेज में बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी.कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह योजना देश के नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित है।.उन्होंने कहा कि 235 साल पुरानी इस संस्था की अपनी एक समृद्ध परंपरा और धरोहर रही है, जिसने देश-विदेश में समाज को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.इतिहास के पन्नों में दर्ज यह संस्थान महान साहित्यकारों जैसे जयशंकर प्रसाद और भारतेंदु हरिश्चंद्र से जुड़ा रहा है। ऐसे में संस्था ने समय के साथ आगे बढ़ते हुए बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में यह अहम कदम उठाया है.प्रधानाचार्य के अनुसार, जैसे-जैसे छात्राओं का प्रवेश होगा, उन्हें पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा दी जा इसके साथ ही जो छात्राएं प्रवेश परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगी, उन्हें ‘सुपर 30’ के तहत IIT की मुफ्त कोचिंग भी दी जाएगी, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें.ALSO READ : हिंदू नववर्ष पर बटुकों ने किया सूर्य नमस्‍कार, भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यइतना ही नहीं, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना है.क्वींस कॉलेज का यह कदम न केवल वाराणसी बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बन सकता है, जहां बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बेहतर अवसर देने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं.
सड़क सुरक्षा को लेकर हाईवे का निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के दिए गए निर्देश
सड़क सुरक्षा को लेकर हाईवे का निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के दिए गए निर्देश
वाराणसी: कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की मुख्य प्राथमिकताओं के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए “Zero Fatality District (ZFD)” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों ने चौबेपुर एवं चोलापुर थाना क्षेत्र में हाईवे का स्‍थलीय निरीक्षण किया. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा मृत्यु दर को न्यूनतम करने के उद्देश्य से ZFD कार्यक्रम के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में, एसीपी अंडर ट्रेनिंग मानसी दाहिया (थाना प्रभारी चोलापुर) और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदुष सक्सेना के निकट पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के साथ दो दिवसीय अभियान चलाया गया.कैथी टोल प्लाजा तक निरीक्षण में दिए गए निर्देशसंदहा फ्लाईओवर पर साइन बोर्ड स्थापित किए जाएं,फ्लाईओवर के नीचे गोल चक्कर पर संकेतक लगाए जाएं, जिससे गाजीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पूर्व सूचना मिल सके.संदहा चौराहे से 50 मीटर आगे कम से कम 05 लाइन में Cat Eye Breaker लगाए जाएं.रिंग रोड से संदहा चौराहे पर उतरने वाले सभी चारों मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं.संदहा से कैथी तक कुल 21 अवैध कटों को बंद कराया जाए.स्वर्वेद मंदिर से संदहा तक 02 किमी में यू-टर्न न होने के कारण उमरहा बाजार में FOB (फुटओवर ब्रिज) निर्माण कराया जाए.स्वर्वेद मंदिर के सामने लगे बैरियर पर जाली/तार लगाया जाए, जिससे अवैध क्रॉसिंग रोकी जा सके.स्वर्वेद मंदिर के सामने स्थित कट को अस्थायी रूप से बंद किया जाए, ताकि FOB का अधिक उपयोग हो सके.हाइवे पर W-Barrier लगाने की कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में अवैध कट निर्माण रोका जा सके.कैथी से पहले ढकवा कट को बंद कराया जाए.सभी लिंक रोड्स पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं.लालपुर से दानगंज तक निरीक्षणलालपुर चौराहे पर रिंग रोड से उतरने वाले सभी चारों मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं.आजमगढ़ हाईवे पर लालपुर चौराहे से पहले Cat Eye Breaker/ Rumble Strips लगाए जाएं.पाण्डेयपुर मार्ग पर लालपुर चौराहे से पहले Rumble Strips स्थापित किए जाएं.हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज एवं आसपास के लिंक रोड्स पर Cat Eye व Acrylic Reflector लगाए जाएं.सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, गोइठहा मार्ग पर स्पीड ब्रेकर तथा हाइवे पर Cat Eye/ Reflector लगाए जाएं.चन्दापुर चौकी के आगे-पीछे स्थित लिंक रोड्स पर ब्रेकर एवं हाइवे पर Cat Eye व Acrylic Reflector लगाए जाएं.अल्लोपुर यू-टर्न को बंद कराया जाए.घनश्याम पीजी कॉलेज चौराहे के सभी लिंक रोड्स पर ब्रेकर तथा हाइवे पर Cat Eye व Acrylic Reflector लगाए जाएं.चौराहे से 100 मीटर पहले दोनों तरफ Speed Detector Camera लगाए जाएं तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्यवाही/नोटिस दिया जाए.MLC वीनित सिंह के आवास के सामने अवैध कट को बंद कराया जाए एवं बार-बार निर्माण करने वालों को नोटिस दिया जाए.दानगंज मार्ग पर स्थित कट पर चारों ओर Acrylic Reflector लगाए जाएं.कपिसा गांव की ओर जहां सड़क समाप्त होती है, वहां दोनों तरफ Acrylic Reflector लगाए जाएं.यह भी पढ़ें: हिंदू नववर्ष पर बटुकों ने किया सूर्य नमस्‍कार, भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यपुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराते हुए, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा की जाएगी.