Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बरेका महाप्रबंधक का कर्मशाला, चिकित्सालय एवं कर्मचारी कैंटीन का निरीक्षण

बरेका महाप्रबंधक का कर्मशाला, चिकित्सालय एवं कर्मचारी कैंटीन का निरीक्षण
Oct 13, 2025, 09:14 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने सोमवार को कर्मशाला के विभिन्न शॉप्स, बरेका केंद्रीय चिकित्सालय तथा कर्मचारी कैंटीन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान महाप्रबंधक श्री सिंह ने शॉप फ्लोर का भ्रमण करते हुए निर्माणाधीन कार्यों, लोको उत्पादन की प्रगति, कार्यस्थल की संरक्षा, स्वच्छता और कार्यकुशलता की स्थिति का गहन अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए लोको उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य की गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर बल दिया. इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान 5.0 के अंतर्गत चल रहे साफ-सफाई कार्यों की भी सराहना की.


FP


कर्मचारियों को पिलाई चाय


इसके उपरांत श्री सिंह ने कर्मचारी कैंटीन का निरीक्षण किया. उन्होंने कैंटीन में स्वयं भुगतान कर अपने सहयोगी कर्मचारियों को चाय पिलाई और उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा बैठने की सुविधाओं का जायजा लिया. इस नेक पहल की सभी ने सराहना की.

महाप्रबंधक श्री सिंह ने इसके बाद बरेका केंद्रीय चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा बच्चा वार्ड, महिला वार्ड और पुरुष वार्ड में जाकर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. महाप्रबंधक ने चिकित्सालय कर्मचारियों हेतु उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में हाल ही में स्थापित पूर्णतः स्वचालित बीपी ट्रैकर मशीन का स्वयं उपयोग करते हुए निरीक्षण किया तथा आधुनिक तकनीक के प्रयोग की सराहना की. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री सिंह ने एक प्रेरणादायक और मानवीय पहल के तहत कॉन्ट्रैक्ट दिव्यांगजन कर्मचारियों की कार्य को विशेष रूप से देखा.

उन्होंने सुश्री सपना (महिला वार्ड), सुश्री प्रीति (प्रयोगशाला), श्री अनिल यादव (पुरुष वार्ड) एवं श्री कुलदीप (रजिस्ट्रेशन कार्यालय) द्वारा निभाई जा रही मरीजों के डेटा एंट्री और प्रशासनिक कार्यों की सराहना की और इस पहल को बरेका परिवार के लिए प्रेरणादायक बताया.


FP


ALSO READ : सतुआ बाबा की गोशाला में कर्मियों से दुर्व्यवहार, किसान नेता पर केस दर्ज


महाप्रबंधक ने कहा “दिव्यांगजन कर्मचारी शक्ति स्वरूप हैं. उनकी लगन और प्रतिबद्धता मानवीय मूल्यों का प्रतीक है. हम उन्हें हर संभव अवसर और सम्मान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, डॉ. मधुलिका, डॉ. संतोष कुमार मौर्य सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,  संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
वाराणसी। श्री गौरीशंकर गोयनका इंडोमेंट ट्रस्ट एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री जो. म. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रो. बाल शास्त्री ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रो. त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्षवर्धन मिश्र ने प्रो. त्रिपाठी की रचनाओं, विद्वता और संस्कृत साहित्य में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, प्रो. बाल शास्त्री ने कहा कि उन्हें वर्ष 1971 से प्रो. त्रिपाठी का सानिध्य प्राप्त हो रहा था। उनकी विद्वता और व्याख्या शैली अद्वितीय थी। ग्रंथों पर उनकी टीकाएं केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विषय की संपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत करती थीं।सभा में श्री गौरीशंकर गोयनका, श्रीनिवास देव, श्रीमती अर्चना द्विवेदी और डॉ. अनुज त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रो. त्रिपाठी के निधन को शिक्षा एवं संस्कृत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
वाराणसी। देव दीपावली की भव्यता इस बार गंगा के दोनों किनारों पर दिखाई देगी। गंगा उस पार नमो घाट से अस्सी घाट तक दीपों से सजावट की तैयारियां चल रही हैं। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सौंपी गई है। करीब 600 से 700 शिक्षक सात सेक्टरों में रहकर घाटों को रोशन करेंगे। पूरे क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 33 से 35 पोल लगाए गए हैं। इन पोलों के सहारे 100 मीटर तक दीपों की कतार सजाई जाएगी। दीपों को इस तरह लगाया जाएगा कि रोशनी से चौकोर आकृतियां उभरें।इस बार दीपों की सजावट के साथ रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी। प्रत्येक सेक्टर में शिक्षिकाएं आकर्षक रंगोली बनाएंगी। इसके लिए घाटों पर स्थान चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। दो दिन पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। पहले घाटों की सफाई कराई गई, इसके बाद बांस और बल्लियां लगाने का काम किया गया। सोमवार को दीप रखने के स्थानों की मार्किंग की जा रही है। मंगलवार को शिक्षक अपनी टीमों के साथ पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर दीप सजाएंगे।इस आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन, डीपीआरओ विभाग और खंड विकास अधिकारियों से जुड़े सफाईकर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। शिक्षकों की टीमें अलग-अलग सेक्टरों में तैनात रहेंगी। शाम होते ही गंगा उस पार दीपों की कतारें और रंगोली की आकर्षक आकृतियां जगमगाएंगी। गंगा के इस पार से दिखाई देने वाली दीपों की रोशनी देव दीपावली की भव्यता को और खास बनाएगी।
देव दीपावली को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज, फूलों से सजेगा मंदिर परिसर
देव दीपावली को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज, फूलों से सजेगा मंदिर परिसर
वाराणसी: देव दीपावली के भव्य आयोजन को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. पर्व को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. धाम के मंदिर परिसर से लेकर विभिन्न भवनों तक विद्युत झालरों, पारंपरिक दीपों और रंग-बिरंगी पुष्पमालाओं से सजावट की जा रही है. देव दीपावली के अवसर पर बाबा के धाम में रोशनी और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होमंदिर प्रशासन की ओर से पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सुगम दर्शन, सुव्यवस्थित आवागमन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.देव दीपावली पर काशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना देव दीपावली पर काशी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना रहती है. ऐसे में श्री काशी विश्वनाथ धाम को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले लोगों को भव्यता के साथ आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति हो सके, मंदिर प्रशासन का प्रयास है कि देव दीपावली के पावन अवसर पर बाबा के धाम में आने वाले हर श्रद्धालु को दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो.Also Read: होटल के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग से जाम, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज