Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बाल दिवस - शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों का अधिकार हो : वल्लभाचार्य पाण्डेय

बाल दिवस - शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों का अधिकार हो : वल्लभाचार्य पाण्डेय
Nov 14, 2025, 12:22 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - सामाजिक संस्‍था आशा ट्रस्ट द्वारा संचालित भंदहा कला (कैथी, चौबेपुर) स्थित अध्ययन केंद्र पर बाल दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. क्षेत्र के भंदहाकला, राजवारी, कुर्सिया में ईंट भट्ठों पर काम कर रहे प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित आशा सामाजिक शिक्षण केन्द्रों के लगभग 100 बच्चे शामिल हुए.

कार्यक्रम का शुभारम्भ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ. इसके बाद बच्चों के त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, समूह में सहभागिता और आपसी समन्वय बढाने के उद्देश्य से विभिन्न खेल गतिविधियां करायी गयी साथ ही बाल फिल्म का प्रदर्शन किया गया.


DFRGzs


इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल भी बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है. इसे बाल अधिकारों में शामिल किये जाने की आवश्यकता है और यह सुनिश्चित किया जाय कि समस्त सरकारी स्कूलों में खेल के पर्याप्त संसाधन, अवसर एवं प्रशिक्षण बच्चो को मिले. बाल दिवस आयोजन में प्रदीप सिंह, सरोज सिंह, दीन दयाल सिंह, रमेश प्रसाद, सौरभ चन्द्र, बृजेश कुमार, सनी, साधना पाण्डेय, श्वेता सिंह आदि का प्रमुख रूप से भूमिका रही.


ALSO READ : रामनगर का डोमरी घाट बना डैंजर जोन, आज भी युवक गंगा में डूबा


बाल अधिकार सप्ताह का आयोजन


HNJFCY


जिला बाल संरक्षण इकाई और प्रयत्न संस्था के संयुक्त तत्वाधान में 14 से 20 नवंबर 2025 तक बाल अधिकार सप्ताह के उपलक्ष्य में आज बाल संरक्षण के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान का जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय चांदमारी, वाराणसी से बाल कल्याण समिति अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य आरती सेठ एवं टी.एन शुक्ला और बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया. इसके बाद सभी सदस्यों ने बाल श्रम बाल विवाह रोकथाम हस्ताक्षर अभियान पर हस्ताक्षर किए और अपने विचार व्यक्त किए. जिसमें स्नेहा उपाध्याय ने बताया कि इस तरह के जन जागरूकता अभियान से ही हम बाल श्रम और बाल विवाह को जड़ से खत्म कर सकते हैं.


JCFYJ


आरती सेठ ने बताया कि यह बहुत अच्छी पहल है जो बच्चों के लिए संरक्षण सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी. निरुपमा जी द्वारा बताया गया कि जन जागरूकता अभियान के माध्यम से ही लोगों को जागरुक कर बच्चों के लिए शिक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं और बाल श्रम को समाप्त कर सकते हैं. इस जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रयत्न संस्था की ओर से सोनू गौर, प्रज्ञा राज, अनन्या दास, आकाश सरकार, दिनेश कुमार, प्रमिला देवी, जियालाल, सुमन देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, अंतिमा देवी, ज्योति, ललिता देवी, दिलीप कुमार और राहुल यादव की भागीदारी रही.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.