Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मां वैष्णो देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, खुश हुए घोड़े और पिट्ठूवाले

मां वैष्णो देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, खुश हुए घोड़े और पिट्ठूवाले
Oct 01, 2025, 07:14 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Maa Vaishno Dev: नवरात्रि का पावन पर्व अपने समाप्ति के सफर पर आ चुकी है. आज इस त्योहार की नवमी तिथि है. जहां देशभर में बड़ी ही भक्ति-भाव के साथ कन्या पूजन किया जा रहा है. घरों से लेकर मंदिरों में तक हर कोई अपनी-अपनी तरीके से कन्या पूजन कर रहा है. कन्या पूजन के बाद से माता रानी का विसर्जन करने की रस्मों-रिवाज के साथ निभाया जाता है. यह पावन पर्व की बेला भक्तों के लिए बड़ी ही अद्भुत है. इन दिनों में मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है, जहां मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठता है.


KLL


बात करें माता वैष्णों देवी की तो इस नवरात्रि में मां का दर्शन करना बड़ा ही आनंदमय होता है जिसका नजारा इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है. अर्धकुंवारी गुफा और भैरव घाटी में भी मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. बड़ी बात तो यह है कि यहां मालिनी अवस्थी जैसे कलाकारों ने अपनी प्रिय भजनों से माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया है. इस दौरान भूमिका मंदिर में हवन और कन्या पूजन होने के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया.


RR


वैष्णों देवी में पिट्ठू वालों की मौज


माता वैष्णों देवी मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है जिससे मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से आये भक्तों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े. इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि वैष्णों देवी में हजारों की तादात में भक्तों की इस भीड़ ने घोड़े और पिट्ठू वालों के लिए रोजगार का काम कर बैठी है. इससे घोड़े और पिट्ठू वालों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है.


RRT


मां के दर्शन के लिए बेताब हुए श्रद्धालु


मां वैष्णों देवी की यात्रा पर श्रद्धा भाव के साथ श्रद्धालु गण धीरे-धीरे गुफाओं की ओर बढ़ रहे हैं. माता वैष्णों के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देख मानों ऐसा लग रह हा कि सभी माता रानी के दर्शन के लिए बड़े ही बेताब हैं, जो माता के जयकारों के साथ मंदिर दरबार में पहुंच रहे हैं. इस दौरान मन की मुरादें गीतों को गाते हुए श्रद्धालु अपनी यात्रा पर पहुंच रहे हैं. वहीं मालिनी अवस्थी ने मां वैष्णो देवी का गुणगान करके उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया. मालिनी अवस्थी ने कहा कि जारी पवित्र नवरात्र में मां के चरणों में पाकर वह धन्य हो गई हैं.


OO


भक्तों के भाव की भूखी मईयां


कहते है कि मां वैष्णो देवी की दिव्यता को बंया करने के लिए कोई शब्द नहीं है, जहां माता के बिना बुलाए कोई भी उनका दर्शन नहीं कर सकता और न ही उनकी माया का पार पा सकता है, फिर चाहे वो कितना भी धनवान क्यों न हो. क्योंकि माता रानी सिर्फ अपने भक्तों के प्यार की भूखी हैं. इसलिए तो सच्चे दिल से सिर्फ एक दीपक भी जलाकर माता दुर्गा जी को प्रसन्न किया जा सकता है. भाव की भूखी मईयां रानी अपने भक्तों से उम्मीद रखती हैं तो केवल सच्ची भक्ति की. इससे प्रसन्न होकर वह अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.


LP


जाने कब होगा कलश विसर्जन


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलश विसर्जन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को किया जाता है. वहीं जो लोग माता दुर्गा की प्रतिमा घर में स्थापित करते हैं वो भी इसी दिन दुर्गा विसर्जन की रीति-रिवाजों को निभाते हैं. साल 2025 में दशमी तिथि 1 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी और 2 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 10 मिनट पर खत्म होगी. उदयातिथि के अनुसार 2 अक्टूबर को ही कलश विसर्जन किया जाएगा.


ERTY


कलश विसर्जन शुभ मुहूर्त


दशमी तिथि के दिन कलश विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट के बीच भी श्रद्धालु कलश विसर्जन कर सकते हैं.


YU


कलश विसर्जन विधि


कलश विसर्जन करते समय सबसे पहले आपको कलश पर रखे नारियल को उठाना चाहिए. इस नारियल को फोड़कर प्रसाद के रूप में बांटना चाहिए. इसके बाद कलश में भरे हुए जल को पूरे घर में छिड़कना चाहिए. जल का छिड़काव आप आम के पत्तों से कर सकते हैं. कलश के जल को आप पीपल के पेड़ या फिर किसी पवित्र नदी में डाल सकते हैं. इसके बाद मिट्टी के कलश को नदी या फिर किसी पवित्र जल स्रोत में आपको प्रवाहित करना चाहिए. कलश में मौजूद सुपारी, लौंग आदि भी कलश के साथ ही आपको प्रवाहित कर देना चाहिए. इस प्रकार कलश को विसर्जित करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है. माता की कृपा से आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत होता है.

गोरक्षा एवं सम्‍मान यात्रा निकालकर जिला मुख्‍यालय पहुंचे साधु-संत, सौंपा ज्ञापन...
गोरक्षा एवं सम्‍मान यात्रा निकालकर जिला मुख्‍यालय पहुंचे साधु-संत, सौंपा ज्ञापन...
वाराणसी : गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण सोमवार 27 जुलाई को देशभर में एक साथ आयोजित किया गया. काशी में इस अभियान के तहत साधु संताें एवं गोभक्‍तों की सहभागिता से बुलडोज़र के साथ गो-सम्मान एवं गोरक्षा पदयात्रा निकाली गई. यात्रा के समापन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया. इस दौरान डीएम कार्यालय के पोर्टिको में प्रदर्शन किया और अपनी मांग उठाई.काशी में अभियान की शुरुआत शिवपुर मिनी स्टेडियम से गो-संकीर्तन यात्रा के साथ हुई. यात्रा में साधु-संत, गोसेवक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे. कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्धारित शुभ मुहूर्त में गोमाता के पूजन, शंखनाद एवं "श्री राम जय राम जय जय राम" विजय मंत्र के सामूहिक जप के साथ हुजा. इसके उपरांत गोभक्त झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड एवं भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना-यात्रा निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँचे.प्रार्थना-यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूप, गोमाता की झांकी तथा अभियान के अंतर्गत संकलित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया. तत्पश्चात संत-महात्माओं, जिला कार्यकारिणी, विभित्र सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन एवं हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र सौंपा.इस अवसर पर अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा कि गौमाता केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति जनकल्याण का भी महत्वपूर्ण आधार है. कहा कि यह अभियान शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संधानिक तरीके से संचालित किया जा रहा है तथा तक चरणबद्ध रूप से आगे भी जारी होगा. इस अवसर पर जिले के संत-महात्मा दिभित्र सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गोभक्त उपस्थित रहे.पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज ने बताया कि यात्रा में साधु-संत, गोसेवक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. यात्रा गोमाता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंची. उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार से गोहत्या निषेध के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाने की मांग की गई. साथ ही गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति लागू करने सहित कुल 36 मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया.ALSO READ:दुकान पर तीन बच्‍चों को छोड़कर आटो चालक फरार, पुलिस ने बालगृह भेजा...जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज ने कहा कि इन मांगों के समर्थन में देशभर में जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है. अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में गो-संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाई जाएंगी. काशी में यात्रा के दौरान गोमाता के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी दिलाया गया. उन्होंने कहा कि अभियान का अगला चरण अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे.अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल को देशभर की 5000 तहसीलों में पांच करोड़ से अधिक लोगों ने गोमाता के संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर कर केंद्र और प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा था. बालक देवाचार्य ने बताया कि प्रथम चरण के दौरान उठाई गई मांगों पर अब तक सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया, इसलिए अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है.
दुकान पर तीन बच्‍चों को छोड़कर आटो चालक फरार, पुलिस ने बालगृह भेजा...
दुकान पर तीन बच्‍चों को छोड़कर आटो चालक फरार, पुलिस ने बालगृह भेजा...
वाराणसी : चोलापुर थाना क्षेत्र में स्‍तब्‍ध करने वाला एक मामला सामने आया है. रविवार की शाम नेहिया बाजार में उस समय लोग दंग रह गए जब एक ऑटो चालक तीन बच्चों को एक दुकान पर छोड़कर फरार हो गया. दुकानदार ने जब ऑटो चालक से बच्चों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उनकी मां पीछे खड़ी हैं और जल्द आ जाएंगी. इतना कहने के बाद वह मौके से निकल गया.काफी देर इंतजार के बाद जब कोई महिला बच्चों को लेने नहीं पहुंची तो दुकानदार ने उनसे पूछताछ की. बच्चों ने अपना नाम राकेश (7), छोटी (6) और चंचल (5) बताया, लेकिन वे अपना घर या परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके. बच्चों की स्थिति देखकर दुकानदार ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वे केवल अपना नाम ही बता पाए. इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की.चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ने बताया कि नेहिया बाजार स्थित एक चाय की दुकान के पास ऑटो पहुंचा था. उसमें बैठे व्यक्ति ने तीनों बच्चों को नीचे उतारा और चला गया. दुकानदार ऑटो का नंबर नोट नहीं कर सका, जिसके कारण चालक की पहचान में परेशानी हो रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ऑटो और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा सके.ALSO READ:वाराणसी मंडल के रेलकर्मियों ने लौटाया यात्री का खोया पर्स,नकदी समेत सभी दस्तावेज मिले सुरक्षित...पुलिस ने फिलहाल तीनों बच्चों को बाल गृह भेज दिया है. उनके परिजनों का पता लगाने के लिए वाराणसी जिले के सभी थानों को सूचना दी गई है. इसके अलावा आसपास के जिलों को भी अलर्ट किया गया है. दुकानदार ने आशंका जताई कि ऑटो में सवार लोग संदिग्ध लग रहे थे. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
वाराणसी मंडल के रेलकर्मियों ने लौटाया यात्री का खोया पर्स,नकदी समेत सभी दस्तावेज मिले सुरक्षित...
वाराणसी मंडल के रेलकर्मियों ने लौटाया यात्री का खोया पर्स,नकदी समेत सभी दस्तावेज मिले सुरक्षित...
वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाणिज्य कर्मचारियों ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित लौटाकर मिसाल पेश की है। पर्स में ₹5,000 नकद के साथ एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड सुरक्षित रखे गए थे.मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मयोगी मॉड्यूल से प्रशिक्षित वाणिज्य कर्मचारी यात्रियों को बेहतर और संवेदनशील सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं.रेलवे के अनुसार, 23 जुलाई को बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर स्थित स्टॉल संख्या-1819 के पास एक यात्री का पर्स मिला था. कर्मचारियों ने पर्स को सुरक्षित रखते हुए उसके वास्तविक स्वामी की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू की.रविवार को संबंधित यात्री के बनारस स्टेशन पहुंचने पर उसने अपना यात्रा टिकट और पहचान पत्र प्रस्तुत किया. सत्यापन के बाद सीनियर टीई अमृत राय ने यात्री को उसका पर्स सकुशल सौंप दिया। पर्स में मौजूद नकद सहित सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिले.also read:काशी विद्यापीठ में 'शैक्षणिक प्रवास' पत्रिका का लोकार्पण, 'विद्या का आनन्द विद्यापीठ' डॉक्यूमेंट्री का हुआ प्रदर्शन.अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर यात्री ने वाराणसी मंडल के वाणिज्य कर्मचारियों की ईमानदारी, त्वरित कार्रवाई और यात्री सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया.