Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

धोखाधड़ी में डूबे कंपनी के ढाई करोड़, एक्सिस बैंक के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी में डूबे कंपनी के ढाई करोड़, एक्सिस बैंक के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज
Oct 27, 2025, 07:42 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - प्लास्टिक का कच्चा माल आयातक कंपनी इनुवियम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड काे झांसा देकर अनधिकृत विदेशी मुद्रा सौदा कराने का मामला सामने आया है. इससे कंपनी के ढाई करोड़ रुपये डूब गए. भेलूपुर पुलिस ने इस प्रकरण में एक अज्ञात समेत एक्सिस बैंक के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इनुवियम कंपनी ने आरबीआइ व प्रवर्तन निदेशालय को भी शिकायती पत्र भेज कर आरोपित बैंक अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की है. आरोपित अधिकारियों ने विदेशी मुद्रा दरों के अंतर से अतिरिक्त लाभ दिलाने का भरोसा दिया था जबकि वास्तव में उन्होंने आरबीआइ और फेमा नियमों के तहत पूर्णतया प्रतिबंधित विदेशी मुद्रा सट्टा योजना से जोड़ा था.


file photo


जोखिम मुक्त निवेश योजना की दी थी जानकारी


तुलसीपुर महमूरगंज निवासी 76 वर्षीय गंगासागर प्रसाद गुप्ता की इनुवियम कंपनी प्लास्टिक का कच्चा माल विदेशों से आयात करती है. भुक्तभोगी ने तहरीर में बताया है कि 2023 में एक्सिस बैंक के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुनील दुबे व रिलेशन अधिकारी ग्रेसी सिंह उनके घर पहुंचे, जोखिम मुक्त निवेश योजना की जानकारी देते हुए उनकी कंपनी को गलत तरीके से विदेशी मुद्रा सट्टा से जोड़ दिया जो सिर्फ निर्यात काराेबार से जुड़े कारोबारियों के लिए होता है.

आरोप लगाया कि बैंक अधिकारियों ने वर्ष 2023-24 में 13 फारेक्स फारवर्ड कांट्रेक्ट बुक किए, जो उन निर्यातकों-आयातकों के लिए बना है जिनके पास विदेशी मुद्रा में देनदारी या भुगतान का जोखिम रहता है. शुरुआत में बैंक ने कुछ छोटे-छोटे लाभ दिखाकर भरोसे में लेने की कोशिश की और कंपनी के लेटरहेड पर झूठे दस्तावेज तैयार कर फर्जी निर्यात इनवाइस के जरिए फारवर्ड कांट्रेक्ट बुक को वैध दिखाने की कोशिश की.


ALSO READ : पर्यटकों से भरी बस पलटने से एक की मौत, 49 घायल



file photo


फर्जी इनवाइस से खुली पोल


23 अक्टूबर को एक फर्जी इनवाइस कंपनी के ईमेल पर आई तो बैंक के खुद से फर्जी कागजात तैयार करने की बात पता चली. वर्ष 2024 में 10 जुलाई को स्विटजरलैंड की बुक की गई पांच लाख सीएचएफ (विदेशी करेंसी) आठ जुलाई को मैच्योर हुई. उस समय बाजार, इंडिया के 97.25 रुपये के मुकाबले बढ़कर 107.70 रुपये होने से इनुवियम कंपनी को भारी नुकसान हुआ.

सुनील दुबे ने फोन कर कंपनी को सौदे में 52 लाख 25 हजार का नुकसान होने की जानकारी दी, जिसे बगैर अनुमति के कंपनी के खाते से डेबिट भी कर लिया. कंपनी ने जांच की तो पता चला कि तीन अन्य कांट्रैक्ट भी दो करोड़ के घाटे में चल रहे हैं.

26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
वाराणसी। काशी प्रेस क्लब, पड़ावकर स्मृति भवन में सोमवार को नेशनल भीम आर्मी के चीफ लोकेश कटारिया ने अपने साथियों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में संकल्प महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया है।कटारिया ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका शेष जीवन भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के लिए समर्पित है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन मजबूत विकल्प बन सकता है।उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को अपना आदर्श नेता बताते हुए उनसे अपील की कि आकाश आनंद के पीछे समय व्यर्थ करने के बजाय चंद्रशेखर आजाद को अपना उत्तराधिकारी घोषित करें। कटारिया ने यह भी घोषणा की कि नेशनल भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन सामाजिक संगठन का भीम आर्मी भारत एकता मिशन में विलय किया जाएगा। यह विलय लखनऊ में आयोजित संकल्प महारैली के दौरान किया जाएगा।
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,  संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
वाराणसी। श्री गौरीशंकर गोयनका इंडोमेंट ट्रस्ट एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री जो. म. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रो. बाल शास्त्री ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रो. त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्षवर्धन मिश्र ने प्रो. त्रिपाठी की रचनाओं, विद्वता और संस्कृत साहित्य में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, प्रो. बाल शास्त्री ने कहा कि उन्हें वर्ष 1971 से प्रो. त्रिपाठी का सानिध्य प्राप्त हो रहा था। उनकी विद्वता और व्याख्या शैली अद्वितीय थी। ग्रंथों पर उनकी टीकाएं केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विषय की संपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत करती थीं।सभा में श्री गौरीशंकर गोयनका, श्रीनिवास देव, श्रीमती अर्चना द्विवेदी और डॉ. अनुज त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रो. त्रिपाठी के निधन को शिक्षा एवं संस्कृत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
वाराणसी। देव दीपावली की भव्यता इस बार गंगा के दोनों किनारों पर दिखाई देगी। गंगा उस पार नमो घाट से अस्सी घाट तक दीपों से सजावट की तैयारियां चल रही हैं। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सौंपी गई है। करीब 600 से 700 शिक्षक सात सेक्टरों में रहकर घाटों को रोशन करेंगे। पूरे क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 33 से 35 पोल लगाए गए हैं। इन पोलों के सहारे 100 मीटर तक दीपों की कतार सजाई जाएगी। दीपों को इस तरह लगाया जाएगा कि रोशनी से चौकोर आकृतियां उभरें।इस बार दीपों की सजावट के साथ रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी। प्रत्येक सेक्टर में शिक्षिकाएं आकर्षक रंगोली बनाएंगी। इसके लिए घाटों पर स्थान चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। दो दिन पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। पहले घाटों की सफाई कराई गई, इसके बाद बांस और बल्लियां लगाने का काम किया गया। सोमवार को दीप रखने के स्थानों की मार्किंग की जा रही है। मंगलवार को शिक्षक अपनी टीमों के साथ पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर दीप सजाएंगे।इस आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन, डीपीआरओ विभाग और खंड विकास अधिकारियों से जुड़े सफाईकर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। शिक्षकों की टीमें अलग-अलग सेक्टरों में तैनात रहेंगी। शाम होते ही गंगा उस पार दीपों की कतारें और रंगोली की आकर्षक आकृतियां जगमगाएंगी। गंगा के इस पार से दिखाई देने वाली दीपों की रोशनी देव दीपावली की भव्यता को और खास बनाएगी।